Lakshmi Pujan Vastu Tips
Lakshmi Pujan Vastu Tips

लक्ष्मी पूजन में इन वास्तु नियमों का करें पालन, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न: Lakshmi Pujan Vastu Tips

लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

Lakshmi Pujan Vastu Tips: प्रत्येक साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली के पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। इसके अलावा भक्तों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ खास वास्तु नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है। आइए जानें लक्ष्मी पूजन में आप किन वास्तु नियमों को अपनाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं।

Also read: दिवाली डेकोरेशन का बजट है कम, तो ये सिंपल हैक्स करेंगे आपकी मदद

पूजा स्थल का मुख्य द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। एक खुले और स्वच्छ दरवाजे से मां लक्ष्मी का स्वागत करें, ताकि वे आपके घर में प्रवेश कर सकें और आपके घर को सुख – समृद्धि से भर दें।

दिवाली के दिन पूजा के स्थान को नियमित रूप से साफ करें। गंदगी और अव्यवस्था लक्ष्मी को प्रसन्न नहीं करती। अपने पूजा स्थान को सुंदरता से सजाएं और वहां कोई भी टूटा फूटा सामान न रखें।

Maa Durga Aarti Niyam
Diyas In front of the main gate

पूजा में दीए या मोमबत्तियां जलाना आवश्यक है। दीप जलाने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है। कोशिश करें कि दीपक में गाय का घी डाले क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी प्रश्न होती है।

phool aur phal
phool aur phal

लक्ष्मी पूजा में ताजे फूलों और फलों का उपयोग करें। ये मां लक्ष्मी को प्रिय होते हैं और आपके घर में खुशहाली का संचार करते हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए सफेद कमल और गेंदा के फूल विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।

chaandi ya sone ke bartan
chaandi ya sone ke bartan

शास्त्रों के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के लिए चांदी या सोने के बर्तनों का उपयोग करना शुभ होता है। यह दर्शाता है कि आप धन और समृद्धि का सम्मान करते हैं और इसे आकर्षित करना चाहते हैं।

पूजा के बाद प्रसाद को परिवार और दोस्तों में बांटें। यह न केवल आभार व्यक्त करता है, बल्कि समृद्धि और खुशहाली को साझा करने का एक माध्यम भी है। इससे मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...