Instagram Login: यदि आप यह सोच रही हैं कि आप एक से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए एक इंस्टाग्राम लॉग इन बना सकती हैं तो ऐसा संभव नहीं है। हां यह जरूर है कि यदि आपने कई इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए पहले से ही सिंगल लॉगइन सेट किया हुआ है तो आप उन अकाउंट के लिए इस फीचर का इस्तेमाल जरूर कर सकती हैं। आप सिंगल लॉग इन इंस्टाग्राम अकाउंट को नहीं जोड़ सकती हैं, लेकिन आप किसी भी समय पहले जोड़े गए किसी भी अकाउंट को जरूर हटा सकती हैं। यदि आप सिंगल लॉग इन से किसी अकाउंट को हटाते हैं तो यह जान लें कि आप उसे दोबारा नहीं जोड़ सकती हैं। लेकिन यदि आपने पहले कई Instagram अकाउंट के लिए सिंगल लॉग इन को सेट किया हुआ है तो आप इनमें से किसी भी अकाउंट को कभी भी हटाने का अधिकार रखती हैं।
Instagram Login: इंस्टाग्राम ऐप से सिंगल लॉग इन से जुड़े अकाउंट को कैसे हटाएं
- अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए सबसे नीचे दाहिनी ओर बनी अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना जरूरी है।
- अब सबसे ऊपर दाहिनी और बने तीन हॉरिजॉन्टल लाइन पर क्लिक करने के बाद सेटिंग पर क्लिक करना है।
- लॉग इन जानकारी पर क्लिक करना है।
- अब उस अकाउंट के आगे बने तीन बिंदु पर क्लिक करना है, जिसे आप हटाना चाहती हैं।
- हटाएं पर क्लिक करना है।
यदि आप एक से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए इस्तेमाल होने वाले सिंगल लॉग इन के लिए पासवर्ड बदलते हैं, तो नया पासवर्ड ही आपके द्वारा किए गए सभी अकाउंट में लॉग इन करेगा।
या ध्यान रखना है कि आप सिंगल लॉग इन में नए इंस्टाग्राम अकाउंट को नहीं जोड़ सकती हैं लेकिन यह जरूर है कि आप पहले जोड़े गए अकाउंट को हटा जरूर सकती हैं। यदि आप सिंगल लॉग इन में से किसी अकाउंट को हटाती हैं तो यह जान लें कि आप दोबारा उसे जोड़ने का अधिकार खो देंगी।

यदि आपका कोई भी इंस्टाग्राम अकाउंट दो स्टेप वाले प्रमाणीकरण (Verification) का इस्तेमाल करता है, तो इनमे से किसी भी अकाउंट में लॉग इन करने के दौरान आपको अपना खास लॉग इन कोड डालने के लिए कहा जाएगा। या आपको अपनी लॉग इन करने की कोशिश को कंफर्म करने के लिए भी कहा जा सकता है।
यदि आपने पहले से एक से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए सिंगल इंस्टाग्राम लॉग इन सेट किया हुआ है, तो आप अब उस सिंगल लॉग इन में किसी भी इंस्टाग्राम अकाउंट को नहीं जोड़ सकती हैं। इसका यह मतलब है कि –
- सिंगल इंस्टाग्राम लॉग इन में जुड़ने वाले ऐसे किसी भी अकाउंट के लिए जो पहले से नहीं जुड़े हुए हैं उनके लिए आपको अलग लॉग इन जानकारी की जरूरत पड़ती है।
- यदि आप किसी अकाउंट को अपने सिंगल इंस्टाग्राम लॉग इन से हटा देते हैं या उस सिंगल लॉग इन से जुड़े किसी अकाउंट के पासवर्ड को बदलती हैं तो यह जान लें कि आप उसे दोबारा नहीं जोड़ सकती हैं। आप उस अकाउंट के पासवर्ड से उसमें लॉग इन भी नहीं कर सकती हैं।
यह ध्यान रखें कि आपके अकाउंट सिंगल लॉग इन से जुड़े हुए हैं, उनके लिए पासवर्ड अलग रहता है, जिसका इस्तेमाल आप अभी भी हर अकाउंट में अलग लॉग इन करने के लिए कर सकती हैं।
