Side Effects of Multivitamins: बहुत से लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे उन्हें मल्टीविटामिन्स के लाभ नहीं मिल पाते हैं। इससे आपके मल्टीविटामिन्स कम प्रभावी बन जाते हैं। तो आज हम आपको उन्हीं कुछ गलतियों के बारे में चेताने आए हैं ताकि आप इन विटामिन्स का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।
दरअसल मल्टीविटामिन जो बड़ी मात्रा में वसा में घुलनशील विटामिन प्रदान करते हैं, हानिकारक हो सकते हैं। क्योंकि इन विटामिनों का अतिरिक्त स्तर शरीर में जमा हो सकता है। उदाहरण के लिए, विटामिन ए के अधिक सेवन से सिरदर्द हो सकता है।
कुछ पोषक तत्वों की मेगाडोज़ विशेष रूप से हानिकारक नहीं हो सकती है। लेकिन कुछ मल्टीविटामिन्स की अत्यधिक उच्च खुराक आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है
वह मल्टीविटामिन्स लेना जिनमें सिंथेटिक विटामिन ई होता है

अगर आप विटामिन ई का सप्लीमेंट ले रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें डीएल अल्फा टोको फेरोल न हो। यह तत्त्व आपके शरीर को विटामिन ई को सोख लेने वाली क्षमता के साथ खिलवाड़ करता है। जिससे आपके शरीर में सप्लीमेंट लेने के बाद भी विटामिन E की मात्रा कम ही रहती है।
मल्टीविटामिन्स सप्लीमेंट्स में फोलिक एसिड लेना

कुछ सप्लीमेंट्स में फोलिक एसिड आपके शरीर की फोलेट फॉर्म को एक्टिव करने की क्षमता के साथ हस्तक्षेप करने लग जाता है। इससे आपको पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है और अगर आप को कोलोन कैंसर का रिस्क है या आप इस प्रति बहुत सचेत हैं तो आपको फॉलिक एसिड का सेवन बिलकुल ही नहीं करना चाहिए नहीं तो आपका यह रिस्क कई गुणा अधिक बढ़ सकता है।
मल्टीविटामिन्स सप्लीमेंट्स में बीटा केरोटिन

अगर आप धूम्रपान करती हैं और आप बीटा केरोटिन सप्लीमेंट लेती हैं तो इससे आपके लंग कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी बजाए आप गाजर आदि का सेवन कर सकती हैं ताकि आपका कैंसर का खतरा भी कम हो सके और आपको बीटा केरोटिन की मात्रा भी भरपूर रूप से मिलती रही।
मल्टीविटामिन्स को खाने से पहले लेना

अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर और आपका पेट अच्छे से विटामिन्स को अब्जॉर्ब कर ले तो आपको खाना खाने के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए । क्योंकि कुछ विटामिन्स फैट सॉल्युबल होते हैं । वह पानी के साथ नहीं बल्कि मील खाने के बाद ही अच्छे से अब्सोर्ब हो सकते हैं। इसलिए पहले खाना खाना बहुत आवश्यक होता है।
मल्टीविटामिन्स को किसी ठंडी जगह पर स्टोर करके न रखना

अगर आप मल्टीविटामिन्स को किसी धूप वाली जगह या गर्म जगह स्टोर कर रही हैं तो यह भी एक बड़ी गलती है। आपको हमेशा इन्हें कूल और ड्राई जगह पर स्टोर करके रखना चाहिए और यह बात फिश ऑयल या गम्मिस जैसे सप्लीमेंट के केस में तो और अधिक आवश्यक हो सकती है।
अपना मल्टीविटामिन्स इंटेक न बढ़ाना

अगर आप मल्टी विटामिन्स लेने के साथ साथ प्राकृतिक वह चीजें नहीं खा रही है। जिनसे आपको प्राकृतिक रूप से विटामिन्स नहीं मिलेंगी । अगर आप हाल ही में डायरिया आदि से गुजरे हैं तो आपके शरीर के लू मल्टी विटामिन और प्राकृतिक विटामिन का कॉम्बो काफी लाभदायक हो सकता है।
अगर आप मल्टी विटामिन्स का सेवन करते समय इन टिप्स का पालन करते हैं तो मल्टी विटामिन का लाभ आपको पूरी तरह से मिल सकता है।
