भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार एक सरप्राइज के तौर पर सलमान खान ने Bajrangi Bhaijaan पार्ट टू की घोषणा कर दी है।
कहानी, सिनेमोटोग्राफी, एक्शन इमोशन से बढक़र सलमान खान की मूूवी की एक खासियत होती है, वह है मूवी में नायक के तौर पर उनका होना। फिल्म में उनकी उपस्थिति हर चीज पर भारी होती है। चाहे वह तेरे नाम मूवी में राधे का किरदार हो या एक रोमैंटिक छवि वाले प्रेम का। हर किरदार में जान फूंकना उन्हें भली-भांति आता है।

आरआरआर की प्री रिलीज इवेंट
सलमान की ब्लॉक बस्टर फिल्म में बजरंगी भाईजान का नाम भी शामिल है। फिल्म रिलीज हुए छह साल हो चुके हैं लेकिन आज भी यह किरदार उनके फैंस के जेहन में है। अगर बजरंगी भाईजान आपको पसंद है तो एक अच्छी खबर सलमान ने अपने फैंस को मूवी आरआरआर की प्री रिलीज इवेंट में दे दी।

अब नया क्या
मुंबई में हुए इस इवेंट में उन्होंने बजरंगी भाईजान पार्ट टू की घोषणा स्टेज पर से ही कर दी। उनके फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं, उन्हें इंतजार है कि हनुमान भक्त बजरंगी भाईजान इस बार फिल्म में क्या नया करने वाले हैं।
याद है सभी को मुन्नी
इस किरदार के साथ एक और चेहरा जो दर्शकों को पसंद आया था वह था मुन्नी। जिसे हर्शाली मेेहता ने बखूबी निभाया था। २०१५ में रिलीज हुई इस फिल्म ने मिसाल पेश की सरहद के उस पार और इस पार इंसानियत तो अभी भी लोगों में है।
क्या थी कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसी पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी की है जो मूक बधिर है। वह अपने परिवार वालों से बिछड़ कर हिंदुस्तान पहुंच जाती है और हनुमान भक्त बजरंगी भाईजान उसे उसके घर उसके वतन पहुंचाने में उसकी मदद करते हैं।

कहानी का राइटर तो है तय
फिल्म की कहानी के राइटर तो तय ही हैं वह हैं केवी विजेन्द्र प्रसाद। जो कि राजामौली के पिता भी हैं। सलमान खान ने आआरआर के प्रीइवेंट फंक्शन में कहा कि राजामौली और उनके पिता के साथ एक मजबूत संबंध है। उन्होंने कहा कि इनके पिता ने ही बजरंगी भाईजान की स्क्रिप्ट लिखी थी। हम लोग जल्द ही बजरंगी भाईजान पार्ट टू में भी साथ काम करेंगे।

पद्मश्री से भी हैं सम्मानित
सलमान आरआरआर के प्रीइवेंट में पहुंचे थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म का एक बज बना है। माना जा रहा है कि साल २०२२ की यह बेहतरीन फिल्म होगी। इसके पीछे वजह है फिल्म का राजामौली की होना। गौरतलब है कि राजामौली तेलगू सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं। इन्हें भी अपने बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। मगधीरा और बाहुबली इनकी बेहतरीन फिल्में हैं। अपने क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए साल २०१६ में इन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
जुलाई में मिला था हिंट
बजरंगी भाईजान का सीक्वेल बनने की घोषणा सलमान खान कर चुके हैं। इससे पहले स्क्रिप्ट राइटर केवी राजेन्द्र प्रसाद ने जुलाई माह में ही हिंट दे चुके थे कि मैं और सलमान सीक्वेल पर काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर
सलमान के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस खबर को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। लोग इस इवेंट का स्क्रीनशॉट लेेकर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ अगली फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सलमान और बच्चों के प्रति उनका प्यार
बजरंगी भाईजान में सलमान एक अंजान बच्ची से प्रेम करते नजर आए थे। लेकिन असल जिंदगी में भी दबंग खान बच्चों को बेहद पसंद करते हैं। फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग दिल्ली में भी हुई थी। वे राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित एक स्पेशल स्कूल उमंग को काफी सपोर्ट करते हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब उमंग के बच्चों ने फिल्म की शूटिंग देखने की और करीना कपूर से मिलने की ईच्छा जाहिर की थी तब सलमान ने स्पेशली इन बच्चों को बुलाया था। पहले तो करीना कपूर भी इस फिल्म में शामिल थीं। अब देखना यह है कि फिल्म में वे ही नजर आती हैं या कोई और।
अभी होगी आरआरआर पर चर्चा
इवेंट के दौरान सलमान ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट जरूर की लेकिन जब उसके बार फिल्म निर्देशक करन जौहर ने विस्तार से कुछ जानना चाहा तो उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया कि फिलहाल आरआरआर पर ही चर्चा होगी।