ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। ऋतिक को फिल्म जगत में अच्छे लुक और एक अच्छे डांसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से उन्हें अब तक छह बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

HRITHIK ROSHAN BIOGRAPHY

नाम ऋतिक रोशन
उपनाम ग्रीक गॉड, डुग्गू
जन्म स्थान महाराष्ट्र, भारत
जन्म तारीख 10 जनवरी 1974
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता, उद्यमी
आंखों का रंगहेज़ल ग्रीन
ऊंचाई5 फीट 11 इंच
वजन 85 किलोग्राम
चेस्ट 44 इंच
वेस्ट 28 इंच
बायसेप्स 16 इंच
पिताराकेश रोशन
माता पिंकी रोशन
भाई
बहन सुनैना रोशन
पत्नी सुजैन खान (2000-2014)
बेटा रिदान रोशन , रेहान रोशन
स्कूल बांबे स्‍कॉटिश स्‍कूल
हॉबी ट्रैवलिंग, फोटोग्राफी
राशि मकर (Capricon)
टैटू स्टार (दाहिने हाथ में)
Facebook@Hrithikroshan
Instagram @Hrithikroshan
Twitter@Hrithikroshan
Hrithik Roshan Bio

ऋतिक रोशन पोस्ट


ऋतिक रोशन की जीवनी

ऋतिक रोशन का जन्‍म 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम राकेश रोशन है, जो अपने समय के मशहूर अभिनेता और निर्देशक भी रहे हैं। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। अभिनेता ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बांबे स्‍कॉटिश स्‍कूल मुंबई से की है। आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए थे। जब वो वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में रहकर कई फिल्मों में असिटेंट की तरह काम किया था।

माता-पिता

पिंकी और राकेश रोशन

Pinki-Rakesh Roshan

पत्नी

सुजैन खान (2000-2014)

Sussanne Khan

बच्चे

  • रिदान रोशन और रेहान रोशन
Hrithik Roshan With Son’s

चाचा

राजेश रोशन (म्यूजिक डायरेक्टर)

Hrithik with Uncle Rajesh Roshan

बहन

सुनैना रोशन (बड़ी बहन)

Sunaina Roshan

करियर

Kaho Na Pyar Hain

ऋतिक रोशन के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म ‘कहो ना प्‍यार है’ से हुई थी। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों का बल्कि क्रिटिक्स की भी वाहवाही लूटी थी। फिल्‍म में उनके द्वारा निभाए गए डबल रोल के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का भी फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। इस फिल्म के बाद ऋतिक की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन उनके पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कोई मिल गया’ ने उनके करियर मे नई जान भर दी थी। इसके बाद ऋतिक ने अपने करियर में कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा।

ऋतिक रोशन ने अपने कैरियर में ऐसी कई फिल्में की है, जिनके बदौलत उन्हें फैंस से काफी प्यार मिला है।

कोई मिल गया

Koi Mil Gaya

इस फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जो मानसिक रूप से अस्वथ्य था। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने काफी वजन कम किया था, जिस वजह से दर्शकों को भी ये फिल्म पसंद आई थी।

सुपर 30

Super 30

इस फिल्म में जब ऋतिक ने आनंद कुमार का किरदार निभाया तो उन्होंने आनंद कुमार के किरदार के साथ न्याय करने के लिए काफी वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस भी हैरान थे।

गुजारिश

Guzarish

इस फिल्म में, उन्होंने एक पूर्व जादूगर की भूमिका निभाई, जो दिव्यांग है। इस किरदार को नेचुरल लुक देने के लिए उन्होंने लंबे बाल और घनी दाढ़ी बढ़ाई थी।

कहो ना प्‍यार है, मिशन कश्मीर, फिजा, कभी खुशी कभी गम, धूम 2, मुझसे दोस्‍ती करोगे, कोई मिल गया, क्रिश, क्रिश 3, लक्ष्‍य, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, अग्निपथ और वॉर है।

Hrithik Roshan With Ex Wife Sussanne Khan

ऋतिक रोशन ने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में ही बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी कर ली थी। दोनों की इस शादी से दो बेटे भी है। जिनका नाम रेहान और रिधान है। लेकिन फिल्म काइट्स के शूटिंग के दौरान ऋतिक और एक्ट्रेस बारबरा मोरी की अफेयर के खबरों के कारण ऋतिक और सुजैन ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। हालांकि, अब ये कपल काफी अच्छे दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

Hrithik Roshan and Kangana Ranaut
Hrithik Roshan and Kangana Ranaut

ऋतिक और कंगना रनौत ने फिल्म क्रिश 3 में एक साथ काम किया था। तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, ऋतिक और कंगना के बीच दरारें तब आना शुरू हुईं, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बताया और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं। अभिनेत्री के इस बयान के बाद ऋतिक ने पलटवार करते हुए कंगना को दिमागी तौर से बीमार बताया था। ये दोनों सेलिब्रिटीज कोट में एक-दूसरे के ऊपर केस भी कर चुके हैं।

hrithik roshan and saba azad
Hrithik Roshan and Saba Azad

ऋतिक और एक्ट्रेस सबा आज़ाद एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि भी कर दी है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है।


ऋतिक रोशन फ़िल्म

वर्षशीर्षकभूमिकाअन्य नोट
2000कहो ना…प्यार हैरोहित कुमार/राज चोपड़ा 
फिजाअमान इकरामुल्लाह 
मिशन कश्मीरअल्ताफ खान 
2001यादेंरोनित मल्होत्रा 
कभी खुशी कभी ग़म…रोहन रायचंद 
2002आप मुझे अच्छे लगने लगेरोहित 
ना तुम जानो ना हमराहुल शर्मा 
मुझसे दोस्ती करोगे!राज खन्ना 
2003मैं प्रेम की दीवानी हूंप्रेम किशन माथुर 
कोई… मिल गयारोहित मेहरा 
2004लक्ष्यकरण शेरगिल 
2006क्रिशकृष्णा “क्रिश” मेहरा/रोहित मेहरा [ए] 
धूम 2आर्यन/श्री ए 
मिलते हैंअज्ञातकैमियो
2007शांतिवह स्वयंकैमियो
2008जोधा अकबरजलालुद्दीन मोहम्मद अकबर 
क्रैजी 4वह स्वयंकैमियो
2009लक बाय चांस अली जफर खान कैमियो
2010काइट्सजय रेकैमियो
गुजारिशएथन मैस्करेनहास 
2011जिंदगी ना मिलेगी दोबाराअर्जुन सलूजा 
डॉन 2अगुआकैमियो
2012अग्निपथविजय दीनानाथ चौहान 
2013मैं कृष्णा हूंवह स्वयंकैमियो
कृष 3कृष्णा “क्रिश” मेहरा/रोहित मेहरा [ए] 
2014बैंग बैंग!राजवीर नंदा/जय नंदा 
2015अरे भाईअज्ञातकैमियो
2016मोहनजोदड़ोसरमन 
2017काबिलरोहन भटनागर 
हृदयान्तरकृष्णा “क्रिश” मेहराकैमियो
2019सुपर 30आनंद कुमारकैमियो
वॉर मेजर कबीर धालीवाल 
2022विक्रम वेधावेधा 
2023टाइगर 3मेजर कबीर धालीवालकैमियो
2024फाइटर शमशेर “पैटी” पठानिया
2025वॉर 2 (अपकमिंग फिल्म)मेजर कबीर धालीवाल
Hrithik Roshan Films

  • सलमान द्वारा रितिक की फिल्म ‘गुजारिश’ पर टिप्पणी करने के बाद से दोनों अभिनेताओं के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।
  • फिल्म ‘काइट्स’ की शूटिंग के बाद, राकेश रोशन ने ऋतिक और बारबरा से जुड़े कुछ सीन्स को हटा दिया था। इसके साथ ही ऋतिक को बारबरा के साथ काम करने से भी मना कर दिया था।
    एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और बारबरा मोरी के अफेयर की खबरों से नाराज़ होकर सुज़ैन ने घर छोड़ दिया था।
    फिल्म धूम 2 में ऋतिक और ऐश्वर्या के बीच फिल्माए गए लिप-लॉक सीन से बच्चन फैमिली खुश नहीं थी। जिस वजह से इसे हटा दिया गया था।
  • साल 2022 में ऋतिक रोशन ने फूड कंपनी जोमाटो का एड किया था। जिसे लेकर भी काफी विवाद खड़ा हो गया।
    कंगना रनौत द्वारा किए गए दावों का जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने उनपर इमेज खराब करने का आरोप लगाया था।
साल वर्ग फिल्म नाम
2001सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्मफेयर)कहो ना प्यार है
2004सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(फिल्मफेयर)कोई मिल गया
2007सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्मफेयर)धूम 2
2007सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आईफा)जोधा अकबर
2007सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(फिल्मफेयर)जोधा अकबर
2007सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व्यूअर्स चॉइस (जी सिने अवार्ड्स)क्रिश
२००९सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्मफेयर)जोधा अकबर
2011सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फिल्मफेयर)गुजारिश
2017सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बॉलीवुड पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स)क्रिश और धूम
२०१७हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड
Hrithik Roshan Filmfare Awards List
  • बियर्डो
  • बिस्क फार्म
  • बर्गर किंग
  • कोका कोला
  • माउंटेन ड्यू
  • फेरेरो रोचर
  • प्रोबस
  • सिंपोलो
  • ज़ोमैटो
अभिनेताअमिताभ बच्चन
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
फिल्मकिंग अंकल
डांसरमाइकल जैक्सन, शम्मी कपूर
खेलक्रिकेट 
रंगकाला
भोजनभारतीय व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, स्पेनिश व्यंजन 
पालतू जानवरबिल्ली
डेस्टिनेशनलंदन, फुकेत
किताबईज़ी वे टू स्टॉप स्मोकिंग
आउटफिटजींस और लूज़ ड्रेसेस
परफ्यूमपोलो स्पोर्ट
कारमर्सिडीज एस 500
सुपरहीरोसुपरमैन
फलसेव, केला, चीकू, अंगूर
सब्जीब्रोकली
मिठाईऐपल पाई विद वनिला आइसक्रीम, आइसक्रीम विद चॉकलेट सॉस
Hrithik Roshan Favourites
Hrithik Roshan Car Collection
  • रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II
  • मर्सिडीज एस 500
  • जगुआर एक्सजे
  • फेरारी मोडेना
  • पॉर्श केयेने टर्बो
  • रेंज रोवर
Watch Collection
  • रोलेक्स
  • कार्टियर
  • जैगर-लेकोल्ट्रे
Hrithik Roshan’s House
  • लोनावाला फार्म हाउस
  • सी-फेसिंग घर, जूहू
  • ऋतिक रोशन का पूरा नाम ऋतिक राकेश नागरथ है।
  • ऋतिक रोशन चेन स्मोकर रह चुके हैं, लेकिन ‘हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग’ नाम की किताब पढ़ने के बाद उन्होंने सिगरेट की लत छोड़ दी है।
  • ऋतिक बचपन में हकलाने की समस्या से पीड़ित थे, लेकिन निरंतर अभ्यास के कारण उनकी ये दिक्कत दूर हो गई।
  • ऋतिक अपने दाहिने हाथ पर दो अंगूठे के साथ पैदा हुए थे, जिस वजह से उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे।
  • ऋतिक की ग्रीन हैजल आंखे है, जिस वजह से उन्हें ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता हैं।
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

ऋतिक रोशन तस्वीरें

Hrithik Roshan Before & After Pic

FAQ | ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कौन सी है?

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अमीषा पटेल के साथ राकेश रोशन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ कहो ना.. प्यार है ‘ से डेब्यू किया था।

ऋतिक रोशन की कितनी शादी हुई?

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। इस कपल ने साल 2014 में तलाक ले लिया है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड कौन है?

ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन के कितने बच्चे हैं?

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। शादी के बाद इनके दो बेटे हुए रिदान और रेहान।

ऋतिक रोशन की आंखों का रंग क्या है?

ऋतिक रोशन को ‘बॉलीवुड के ग्रीक गॉड’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनकी आंखों का रंग हेज़ल ग्रीन है।

ऋतिक रोशन क्या कंगना रनौत के बॉयफ्रेंड रहे हैं?

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें आ चुकी है। लेकिन अभिनेता ने इन खबरों का खंडन किया है।