अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)
Allu Arjun

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) तेलुगु फिल्मों के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी हर फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। साल 2021 में आई पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) के बाद अल्लू एक पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। अब उनके फैंस को पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) की रिलीज़ का इंतज़ार है। भारतीय दर्शकों को पर्दे पर अल्लू अर्जुन की दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग बेहद पसंद आती है। नॉर्थ इंडिया में अल्लू अर्जुन की हिन्दी डब फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। अल्लू साल 2014 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं। साल 2016 में अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले टॉलीवुड स्टार थे। वह याहू इंडिया पर 2020 में ‘मोस्ट सर्चेड मेल सेलेब्रिटी’ थे। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं।

ALLU ARJUN BIOGRAPHY

जन्मअल्लू अर्जुन
8 अप्रैल 1982 (उम्र 41) [ए]
मद्रास (अब चेन्नई ), तमिलनाडु , भारत
आवासहैदराबाद, तेलंगाना, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता, निर्माता, गायक
कार्यकाल2001 वर्त्तमान
ऊंचाई1.75 मी॰ (5 फीट 9 इंच)
माता-पिताअल्लू अरविंद (पिता)
अल्लू-कोनिडेला (माता)
संबंधी
Facebook@Alluarjun
Instagram@AlluArjun
Twitter@AlluArjun
Allu Arjun Bio

अल्लू अर्जुन पोस्ट


अल्लू अर्जुन जीवनी

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। उनके पिता अल्लू अरविंद एक फिल्म निर्माता हैं जबकि मां निर्मला एक गृहिणी हैं। उनके दो भाई हैं. उनके बड़े भाई वेंकटेश एक व्यवसायी हैं, जबकि उनके छोटे भाई सिरीश एक अभिनेता हैं। उनकी मौसी की शादी चिरंजीवी से हुई है। अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार राम चरण के चचेरे भाई हैं। अल्लू ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पैट्रिक स्कूल, चेन्नई से पूरी की है। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के कारण अल्लू को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था और उन्होंने 1985 में 2 साल की उम्र में फिल्म ‘विजेता’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि, अल्लू अर्जुन के करियर में सबसे बड़ा मोड़ साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म “गंगोत्री” से आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके लिए उन्होंने 2 पुरस्कार जीते थे। इसके बाद वो फिल्म “आर्य” में दिखाई दिए। फिल्म में वह “आर्य” की भूमिका निभाते हैं, जो एक मुक्त-उत्साही लड़का है, जिसे एक अंतर्मुखी लड़की गीता (अनु मेहता) से प्यार हो जाता है। इस फिल्म के माध्यम से अल्लू नॉर्थ इंडिया में भी काफी लोकप्रिय हो गए। इसके बाद उन्होंने हैप्पी, देसमुदुरु, पारुगु, आर्य 2, वेदम, वरुडु और बद्रीनाथ जैसी सुपरहिट फिल्में की और कई अवॉर्ड भी जीते थे। बता दें, अल्लू ने 6 मार्च 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। उनका अल्लू अयान नाम का एक बेटा और अल्लू अरहा नाम की एक बेटी है।

Allu Arjun Before After

अल्लू अर्जुन फ़िल्म

वर्षफ़िल्मभूमिकाअन्य नोट
2002डैडीगोपीअतिथि भूमिका
2003गंगोत्रीसिम्हाद्री 
2004आर्यााआर्याविजेता, संतोषम सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार पुरस्कार
विजेता, विशेष जूरी के लिए नंदी पुरस्कार
2005बन्नीबन्नीविजेता, संतोषम सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार पुरस्कार
2006हैप्पीबन्नी 
2007देसमुडुरुबाला गोविंद 
शंकरदादा जिंदाबाद विशेष उपस्थिति
2008परुगुकृष्णाविजेता : फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेता पुरस्कार
विजेता मलेशियन पुरस्कार
2009आर्याा 2आर्यानामांकित, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेता पुरस्कार
2010वरुडुसंदीप 
वेदमआनंद (“केबल”) राजू 
2011बद्रीनाधबद्रीनाधशूटिंग समाप्त
2012जलाइ डायरेक्टर – त्ररिविक्रम
2013ईददारममेलाथो निर्देशक
पुरी जगन्नाथ
2021पुष्पा अमित कुमार मंडल
2024पुष्पा 2(अपकमिंग)अमित कुमार मंडल 
Allu Arjun Films

अल्लू अर्जुन तस्वीरें


FAQ | अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन कैसे फेमस हुआ?

अल्लू अर्जुन ने 3 साल की उम्र में 1985 में रिलीज हुई फिल्म विजेता में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। इसके बाद वो बतौर लीड एक्टर 2003 में रिलीज हुई फिल्म गंगोत्री में दिखे थे।

अल्लू अर्जुन को मल्लू अर्जुन क्यों कहा जाता है?

अभिनेता अल्लू अर्जुन को प्यार से मलयाली दर्शकों द्वारा ‘मल्लू’ अर्जुन कहा जाता है और वह वास्तव में इसे पसंद करते हैं, क्योंकि ‘मल्लू’ अर्जुन नाम उनके लिए एक भाग्यशाली आकर्षण की तरह काम करता है।


अल्लू अर्जुन का बिजनेस क्या है?

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के कारन साउथ से लेकर नॉर्थ इंडिया के सुपरस्टार बन चुके हैं। लेकिन, इसके अलावा वह एक सफल उद्यमी एवं व्यवसाय भी हैं। उन्होंने अपने शानदार नए सिनेमा हॉल, एएए (AAA) सिनेमा को लॉन्च करके अपने व्यवसाय का विस्तार किया है।

अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म कौन सी है??

अल्लू अर्जुन फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे हैं। उन्होंने 2003 में तेलुगु रोमांटिक ड्रामा गंगोत्री में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें फिल्म आर्य के कारण साउथ लेकर नॉर्थ इंडिया में अपार लोकप्रियता मिली थी।


पुष्पा की कुल आय कितनी है?

पुष्पा फिल्म ने 7 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹100.85 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। पुष्पा: द राइज़, जो हिंदी में रिलीज़ हुई थी, 2021 की सबसे चर्चित दक्षिण भारतीय फिल्मों में से एक थी, क्योंकि इसने प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था। दिसंबर में अल्लू अर्जुन इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर रिलीज हो चुका है।