Rashmika hits back at the 'leaked' audio
Rashmika hits back at the 'leaked' audio

Overview: रश्मिका का 'लीक' ऑडियो पर पलटवार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी मां के साथ हुई 8 साल पुरानी निजी बातचीत के लीक होने पर सख्त नाराजगी जताई है। रक्षित शेट्टी से सगाई टूटने से जुड़े इस ऑडियो को रश्मिका ने 'निजता का हनन' बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोर्टल्स को 24 घंटे में कंटेंट हटाने का अल्टीमेटम देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Rashmika Private Chat: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर गंभीर निजता के उल्लंघन (Privacy Breach) के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मां, सुमन मंदाना, और रश्मिका के बीच हुई एक पुरानी निजी बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। रश्मिका ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे अपमानजनक बताया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी (26 फरवरी 2026) के महज कुछ दिनों बाद, रश्मिका की मां का एक पुराना ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। यह ऑडियो लगभग 8 साल पुराना बताया जा रहा है, जब रश्मिका और रक्षित शेट्टी की सगाई टूटी थी। रश्मिका ने इसे जानबूझकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन में खलल डालने की कोशिश बताया है।

क्या है लीक हुए ऑडियो क्लिप में

वायरल ऑडियो में रश्मिका की मां, सुमन मंदाना, रक्षित शेट्टी के परिवार के साथ हुए मतभेदों के बारे में बात करती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो में आरोप लगाया गया है कि रक्षित के परिवार ने रश्मिका पर शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने का दबाव बनाया था। क्लिप में सगाई टूटने के दौरान दोनों परिवारों के बीच हुई बहस और ‘माफी मांगने’ जैसी बातों का जिक्र है। रश्मिका का कहना है कि इस 8 साल पुरानी बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा संदर्भ से बाहर निकालकर फैलाया जा रहा है।

Rashmika hits back at the 'leaked' audio
Rashmika hits back at the ‘leaked’ audio

रश्मिका का कड़ा जवाब, “यह निजता का हनन है”

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखाl “पिछले 24 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसने उस सीमा को पार कर दिया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 8 साल पुरानी एक निजी बातचीत को बिना सहमति के रिकॉर्ड करना और उसे इस तरह फैलाना निजता का गंभीर हनन है। लोग व्यूज और इंगेजमेंट के लिए किस हद तक गिर सकते हैंl

24 घंटे का अल्टीमेटम और कानूनी कार्रवाई

रश्मिका ने केवल गुस्सा ही नहीं जाहिर किया, बल्कि सख्त कदम उठाने का फैसला भी लिया हैl उन्होंने उन सभी मीडिया पोर्टल्स और इन्फ्लुएंसर्स को 24 घंटे का समय दिया है जिन्होंने इस क्लिप को शेयर किया है। रश्मिका ने स्पष्ट किया है कि यदि 24 घंटे के भीतर यह कंटेंट नहीं हटाया गया, तो वे मानहानि और निजता के उल्लंघन का केस दर्ज कराएंगी और कानूनी नोटिस भेजेंगी।

परिवार को घसीटने पर जताई चिंता

रश्मिका इस बात से ज्यादा दुखी हैं कि इस विवाद में उनके परिवार और उन लोगों को घसीटा जा रहा है जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे 8 साल से नफरत और गलत सूचनाओं का सामना कर रही हैं, लेकिन अब वे अपने अपनों की शांति के लिए चुप नहीं रहेंगी।

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...