Nora Fatehi flaunted her flair wearing glamorous two-piece set fans went crazy seeing the diva style
Nora Fatehi flaunted her flair wearing glamorous two-piece set fans went crazy seeing the diva style

Overview: नोरा फतेही ने ग्लैमरस टू-पीस सेट पहनकर दिखाया जलवा

नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा अक्सर अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लेती हैं। नोरा अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'ओ मामा टेटेमा' के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं।

Nora Fatehi in Two-Piece Set New Photos: नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा अक्सर अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लेती हैं। नोरा अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘ओ मामा टेटेमा’ के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इन तस्वीरों में नोरा का स्टाइल बेहद यूनिक और आकर्षक है, जो उनके पिछले हिट गानों की याद दिलाता है। 

आउटफिट का अनोखा अंदाज

नोरा का यह लुक स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने डिजाइन किया है। उन्होंने एक टू-पीस आउटफिट पहना है, जिसमें भूरे रंग का ब्रालेट-स्टाइल टॉप है। इसमें पतली पट्टियां और सामने की तरफ नॉट डिटेलिंग है। इस टॉप को उन्होंने एक लेयर्ड और पैटर्न वाली स्कर्ट के साथ पेयर किया है, जिस पर कपड़े से बने कई लटकन लगे हैं। यह स्कर्ट डांस के दौरान मूवमेंट को और भी खास बना देती है, जैसा कि उनके बेली डांस वाले गानों जैसे ‘कुसु कुसु’ और ‘दिलबर’ में देखा गया है। 

बेल्ट ने दिया आउटफिट को यूनिक लुक

इस आउटफिट का सबसे खास हिस्सा एक बोल्ड, सफेद रंग की कस्टम-मेड लेदर बेल्ट है, जो पूरे लुक को एक अलग ही पहचान दे रही है। यह बेल्ट न केवल स्टाइलिश है, बल्कि डांस के दौरान कमर को उभारने में भी मदद करती है। 

परफेक्ट मेकअप और हेयरस्टाइल

Perfect makeup and hairstyle
Perfect makeup and hairstyle

नोरा का मेकअप भी उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। उन्होंने एक हल्का फाउंडेशन बेस चुना है, जिसमें उनके गालों पर परफेक्ट कॉन्टूरिंग की गई है। होंठों पर मैट फिनिश के साथ न्यूड पीची टिंट का इस्तेमाल किया गया है, जो चेहरे को एक नरम चमक दे रहा है। 

बालों को किया खास अंदाज में स्टाइल

नोरा ने आंखों को बोल्ड लुक दिया है। आई मेकअप के लिए उन्होंने शिमरी गोल्डन आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा यूज किया गया है, जिससे उनकी आंखें और भी बड़ी और अट्रैक्टिव लग रही हैं। मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयान ने उनके बालों को बीच से पार्ट करके खुला छोड़ दिया है। उनके बाल मुलायम और लहराते हुए हैं, जो कंधों तक आ रहे हैं, जिससे पूरे लुक में एक ग्लैमर जुड़ गया है।

नोरा का फैन्स से सवाल

तस्वीरें साझा करते हुए नोरा ने अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें उनका नया लुक पसंद आया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या आप लोगों को मेरा नया लुक पसंद आया?” यह म्यूजिक वीडियो तंजानियाई संगीतकार रेवनी ने गाया है और फैन्स इस गाने और नोरा के डांस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इससे पहले भी, नोरा ने अपने डांस आउटफिट्स से लोगों को प्रभावित किया है। ईशान खट्टर के साथ एक डांस के लिए उन्होंने लाल रंग का एक चमकदार टू-पीस सेट पहना था, जिसमें एक टर्टल-नेक टॉप और पीछे लंबी पूंछ वाली फिश-कट स्कर्ट थी। उस लुक में उन्होंने रेट्रो वाइब जोड़ने के लिए पन्ना जड़ित हीरे के गहने पहने थे और बालों को स्लीक फ्रेंच बन में बांधा था।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...