Summery- सेलेब्स का धमाकेदार करवाचौथ 2025 लुक
करवाचौथ 2025: शिल्पा शेट्टी के रेड लहंगे और मीरा राजपूज के मिनिमल लुक ने बनाया बॉलीवुड सेलिब्रेशन यादगार।
Bollywood Karwa Chauth 2025: हर साल की तरह, 2025 का करवा चौथ भी मुंबई में स्टार्स के रंग-बिरंगे अंदाज और चमक-दमक के साथ मनाया गया। इस बार यह उत्सव सुनीता कपूर के घर आयोजित हुआ, जहां बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां और सेलेब्स एकत्रित हुए। क्लासिक ट्रेडिशनल लुक और ग्लैमरस एक्सेसरीज़ और मुस्कुराते चेहरे इस शाम को यादगार बना रहे थे।
शिल्पा शेट्टी का रेड लहंगे में धमाल
शिल्पा शेट्टी ने इस साल करवा चौथ में अपनी मौजूदगी को यादगार बना दिया। उन्होंने लाल रंग का हैवी कढ़ाई वाला लहंगा पहना, जिसे देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। उनके गहनों और ट्रेडिशनल मेकअप ने पूरे लुक को परफेक्ट कर दिया। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी झलक भी शेयर की और होस्ट सुनीता कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, “करवाचौथ की रात, हमेशा की तरह सुनीता कपूर ने बहुत ही शानदार आयोजन किया।”
रवीना टंडन का चटक पीला अंदाज
रवीना टंडन ने पारंपरिक उत्सव में ब्राइट येलो साड़ी पहनकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके रंग और पोज़ ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। पूजा की थालियों के साथ वे शिल्पा और अन्य सेलेब्स के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनका सहज और खूबसूरत अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।
मीरा कपूर का मिनिमल लुक
अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने इस करवा चौथ में यह साबित कर दिया कि मिनिमल लुक में भी आप बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई दे सकती हैं। उन्होंने लाइट वर्क वाली रेड साड़ी, पारंपरिक झुमके और मैचिंग पोटली बैग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। उनका यह साधारण लेकिन आकर्षक लुक बाकी सेलेब्स के भारी भरकम और ग्लैमरस लुक में भी अलग चमक लिए हुए था।
गीता बसरा और अन्य सेलेब्स का जश्न
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और पूर्व ब्रिटिश अभिनेत्री गीता बसरा भी इस समारोह में शामिल हुईं। रीमा जैन, अलेखा आडवाणी और कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी इस जश्न का हिस्सा बने। आलेखा ने अपने पहले करवा चौथ के अनुभव को बेहद एक्साइटेड अंदाज में शेयर किया और पैप्स के लिए पोज़ भी दिया।
हिना खान पहला करवा चौथ लुक
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने पहले करवा चौथ का जश्न मनाया। शादी के बाद यह पहला करवा चौथ उनके लिए खास था। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में रॉकी झुककर हिना के पैर छूते दिखे। हिना ने लाल सलवार सूट और भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा पहना था। दोनों ने हाथ थामे और गालों पर प्यार भरे पल बिताए। रात के आसमान के नीचे दोनों की झलक और हिना का प्रसन्न चेहरा फैंस को बहुत भाया। रॉकी ने हिना को देवी बताते हुए अपने प्यार और करवा चौथ की खुशी व्यक्त की।
पहली बार करवा चौथ मना रही सेलेब्स
इस साल कई बॉलीवुड सितारों के लिए यह उनका पहला करवा चौथ था। सभी ने उत्सव की रस्मों का पालन किया और पारंपरिक वेशभूषा में अपना जादू बिखेरा। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स और वीडियोज़ ने फैंस का दिल जीत लिया।
