Ali Fazal Mumbai House: अली फजल जो मिर्जापुर के गुड्डू भैया की किरदार से प्रसिद्ध हैं। उनको आपने ऑन स्क्रीन गोली चलाते और डायलॉग में आग लगाते तो खूब देखा है लेकिन क्या आपने रियल लाइफ में गुड्डू भैया का आशियाना देखा है। गुड्डू भैया का घर किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं है। जी हां, अली फजल अपने रियल लाइफ में ऑन स्क्रीन अवतार से बिल्कुल ही अलग है। वह काफी शांत, स्टाइल और शाही ठाठ से रहते हैं। अली फजल का मुंबई वाला यह घर वाकई में एक आर्ट पीस है। इस घर की सजावट से लेकर कलर स्कीम, एंटीक चीज और फर्नीचर सब कुछ काफी सोच समझ कर सजाया गया है। इस घर की सजावट में सिर्फ पैसे उड़कर चीजें भरी नहीं गई है बल्कि हर चीज में एक पर्सनल टच है।
गुड्डू भैया के आशियाने के बालकनी में सुकून है। लिविंग रूम में क्लास है और किचन मॉडर्न। गुड्डू भैया का घर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी फिल्मों यादों और किताबों को जिंदा रखा है। चलिए चलते हैं इस लग्जरी लेकिन दिल से जुड़े हुए घर के सैर पर।
रॉयल मूड और बॉम्बे वाइब्स
गुड्डू भैया के हाउस का लिविंग रूम एकदम फिल्मी लगता है। जिस तरीके से पहले की रॉयल फिल्मों में आलिशान बंगले में मौजूद रॉयल चीजें दिखाई जाती थी। इसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां, वॉल टंगी पुरानी फ्रेम की तस्वीर और वेलवेट के डीप कलर वाले सोफे एकदम क्लासिक लुक देते हैं। यहां पर हल्के रंग की लाइटिंग सिस्टम है, जिसमें वार्म येलो लाइट्स, विंटेज लैंप्स और एक काफी भारी सा झूमर लिविंग रूम को थिएटर जैसा फील देता है। कुछ कोनों में किताबें रखी हुई हैं और कुछ कोनों में छोटे-छोटे मूडी प्लांट्स।
सुकून का हॉटस्पॉट है बालकनी
घर के उस एरिया जहां अभिनेता शायद सबसे ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं, वह है उनकी बालकनी। यह स्पेस काफी ओपन और नेचुरल वाइब्स वाला है। यहां लकड़ी की कुर्सियां रखी गई हैॆ। एक छोटा सा वॉटर फाउंटेन और कुछ इनडोर प्लांट्स भी लगाए गए हैं। इस घर के दीवारों पर थोड़ा बहुत स्टाइल नजर आता है, जिसमें हैंडमेड टेराकोटा शोपीस, विंटेज बल्ब की हल्की रोशनी और मैकरामे हैंगिंग्स इसे काफी स्टाइलिश लुक देता है। यह बालकनी किसी कैफे से कम नहीं लगती है। यहां पर बैठकर कॉफी पीना और किताबें पढ़ना किसी पार्टी से बेहतर है।
किचन है मॉडर्न लेकिन मिनिमलिस्ट टच
किचन सिर्फ देखने में शानदार नहीं है, बल्कि सुपर फंक्शनल है। यह मॉड्यूलर किचन है, जिसमें ग्रेनाइट की स्लैब्स, टच ऑपरेटेड केबिनेट्स और जरूरत की सभी चीज काफी सलीके से सेट की गई है। किचन का कलर स्कीम ऑफ व्हाइट और ग्रे का कांबिनेशन है। जितना जरूरी है, उतनी चीजें इस किचन में रखी गई हैं। वुडन शेल्व्स पर मेटल कंटेनर, कुछ ग्रीन प्लांट्स और ग्लास जार्स सजाए गए हैं।
आशियाने की जान ड्राइंग रूम
इस घर ड्राइंग रूम पूरे घर को रॉयल बना देता है। यहां लगी हुई वॉल पेंटिंग्स, कुछ पुरानी फिल्मों से जुड़े पोस्टर के साथ ही अली फजल के ट्रैवल से जुड़े हुए एंटीक आइटम्स डेकोरेट किए गए हैं। यहां एक कॉर्नर को कुछ बुक्स और पुराने कैमरे सजया गया है। इसके साथ ही घर का एक कोना पूरी तरह म्यूजिक को डेडीकेट किया गया है।
यहां जहां विंटेज रिकॉर्ड्स, म्यूजिक प्लेयर और हैंडमेड स्केच जैसी यूनीक एंड अट्रैक्टिव चीजें रखी गई हैं। वहीं अगर सजावट की बात करें तो यह घर मिक्स एंड मैच स्टाइल में सजाया गया है। यहां अगर आप नजर मारेंगे तो रखी कोई भी चीज मिसफिट नहीं दिखेगी। इंडियन हैंडीक्राफ्ट से लेकर वेस्टर्न आर्ट तक सब कुछ इस घर में इस्तेमाल किया गया है।
