Hardik Pandya with Son Agastya
Hardik Pandya-Agastya Kirtan Video Viral

Overview:

हार्दिक पांड्या ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बेटे अगस्त्य के साथ कीर्तन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कृणाल पंड्या के बेटे के जन्मदिन का ये प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hardik Pandya Kirtan Video Viral: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पोस्ट्स के जरिए फैंस को अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य और भतीजे कबीर के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो कृणाल पंड्या के बेटे के जन्मदिन का है। जिसमें पूरा पंड्या परिवार श्रद्धा से कीर्तन में भाग लेता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में हार्दिक पंड्या ‘महादेव’ के नाम के जाप में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। आइए, हार्दिक की इस वायरल पोस्ट पर नजर डालते हैं।

वायरल वीडियो में बेटे अगस्त्य और भतीजे कबीर के साथ नजर आए हार्दिक

वायरल वीडियो में हार्दिक पंड्या घर में परिवार के साथ भतीजे कबीर के जन्मदिन पर कीर्तन में भाग लेते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर हार्दिक ने नेवी ब्लू रंग का कुर्ता पहना हुआ है, वहीं अगस्त्य और कबीर ने एक जैसे कपड़े पहन रखे हैं और दोनों हार्दिक के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

हार्दिक ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारे छोटे कबीर ने अपने जन्मदिन पर कीर्तन की इच्छा जताई थी। कबीर अब 3 साल का हो गया है और आज पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर उसका जन्मदिन मनाया।” इसके बाद उन्होंने लिखा- Happy Birthday Kavu…

हार्दिक की वीडियो पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

हार्दिक के वीडियो शेयर करते ही वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्दिक पर खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, “लव है हार्दिक भाई, हर हर महादेव,” जबकि दूसरे ने कहा, “हार्दिक को ऐसे देखना बहुत खूबसूरत है।” हार्दिक पांड्या बेटे अगस्त्य के साथ भाई के बेटे कबीर और वायु से भी बेहद प्यार करते हैं और उनके काफी करीब हैं। हार्दिक अक्सर बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिससे भाई और बच्चों के साथ उनका मजबूत रिश्ते की झलक मिलती है। कृणाल और हार्दिक एक-दूसरे को क्रिकेट के साथ असल जिंदगी में भी हर जगह सपोर्ट करते नजर आते हैं।

बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं, नताशा और हार्दिक

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टांकिविक ने साल 2020 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसमें चार साल साथ रहने के बाद, हार्दिक और नताशा ने अपने रास्ते अलग कर लिए और 2024 में तलाक ले लिया। हार्दिक ने अपने फैंस को बताया कि वे अपने चार साल के बेटे अगस्त्य की परवरिश नताशा के साथ मिलकर करते रहेंगे। तलाक के बाद आजकल हार्दिक पंड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जोड़ा जाने लगा है, जिन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...