Hindi Poem: कौन कहता है कि हम हाउस वाइव्स है ?
अजी साहिब अब हम हाउसवाइफ नहीं ,
होम मिनिस्टर/ होम मेकर्स कहलाते है ।
करते है वर्क फ्रॉम होम,
लेकिन ख़ुद को छुट्टी पर ही बतलाते है ।
घर में रह कर हम ,घर की सरकार चलाते है ।
अब नहीं खटते हम घर- गृहस्थी में सारा-सारा दिन …..
अब तो हम 24×7
होम मैनेजमेंट किया करते है ।
कौन सी मेड को रखना है ,
किसको फ़ायर करना है ।
कौन सी ?
कितने दिन ?
कब छुट्टी पर जायेगी, उसकी प्लेस पर कौन सी ‘पार्ट टाइमर’ आयेगी ।
नहीं करते अब हम झाड़ू-पोछा , बर्तन-भांडे ;
अब तो घर कि होती है ….
क्लीनिंग , मॉपिंग , और स्वीपिंग ।
साथ में यूटेन्सिल्स भी वाश करवाते है ।
छोड़ दिये है चमचा, कलछी….
अब तो हम स्पाचुला ,लैडल्स घुमाते है ।
कौन बनाता है ,अब ख़ाना-वाना ?
अजी क्यूँ करे हम
कुकिंग- शुकिंग अब ,
जब हमको बेकिंग , ग्रीलिंग और स्टिमिंग आता है ।
छौका-तड़का छोड़-छाड के , अब हम
वेगीज़ 🥦🥕🫑 सौते करके खाते और खिलाते है।
इसीलिए तो हाउसवाइव्स नहीं
अब हम होममेकर्स कहलाते है ।
जब से बने हम होममैकर्स
ख़ुद के लिए भी थोड़ा समय बचाते है ,
जिमिंग ,साइकिलिंग और वाकिंग करने सखियों के संग जाते है ।
आने तो दो , थोड़ी सी गर्मी फिर स्वीमिंग करके भी दिखलाते है ।
हाउसवाइव्स ना कहना हमको ,
हम होममेकर्स अब कहलाते है ।
नहीं जाते हम मार्केट / बाज़ार ,
अब शॉप ख़ुद घर पर चल कर आती है ,
इसीलिए अब हमारी शॉपिंग
‘आनलाइन शापिंग’ कहलाती है ।
आनलाइन वाली ज्वैलरी ,कास्मेटिक्स और साड़ियाँ
अब हर होममेकर को भाती है ।
क्यूँकि
करके ऑनलाइन पेमेंट चुपचाप अब हम सब घर पर ही मँगवाती है ।
हम नहीं डरते अब किसी से ,
अब तो घर वाले ख़ुद हमसे घबराते है,
जबसे चैटिंग, मिटिंग & स्ट्रेस मेनेजमेंट के लिए हम
वन्स इन अ मंथ सखियों संग आउटिंग पर भी जाते है आपस में करके डिस्कशन हर समस्या का हल पाते है ।
हाउसवाइफ कहने से घबराते थे ,
अब गर्व से ख़ुद को होममेकर बतलाते है ।
क्यूँ कि हम ही है ,
जो चार दीवारों को फैबुलस होम बनाते है
इंटीरियर डेकोरेटर से लेकर शेफ तक रोल हम ही निभाते है ।
घर कि रिसेप्शनिस्ट भी हम ,
हम ही घर के बैंकर है ।
बच्चों कि टीचर बन कर सेल्फ डिसिप्लिन, एंगर मैनेजमेंट तक हम सिखलाते है ।
घर वालों के लिए हम ही स्ट्रेस रिलीवर बन जाते है ।
संस्कार, परम्परा, तीज-त्यौहार …
जन्मदिवस उत्सव सब हमारे ही करियर में आते हैं ।
हाउसवाइफ हुई आउटडेटेड
अब हम ‘ होममेकर्स’ कहलाते है ।
