राशि के अनुसार होली

कौन से रंग के साथ पार्टनर के साथ होली खेलें, यहां जानें

आप पार्टनर के साथ रोमांटिक होली खेलना चाहते हैं, तो अपने रिलेशन को स्ट्रॉंग करने के लिए आप इस बार राशिनुसार होली खेलें।

Zodiac Sign and Holi: वैसे तो होली के रंग चुनने में आप शायद बहुत ज़्यादा सोचते नहीं होंगे। आपको जो रंग पसंद आया, उससे होली खेल लेते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि होली के रंग का भी प्रभाव पड़ता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ होली खेल रहे हैं, तो थोड़ा रंगों पर ध्यान दें। सही रंग आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्तों को मजबूत करेगा।

आप राशि के अनुसार भी होली खेल सकते हैं। राशि एक खास रंग का प्रतिनिधित्व करता है, जिसकी वजह से हम जिस राशि के हैं, हमें वहीं रंग अच्छा लगता है और दूसरे किसी रंग से हम असहज हो जाते हैंI चलिए पार्टनर से साथ राशिनुसार होली कैसे खेलें, यहां जानते हैं।

यह भी देखे-पहली होली को यादगार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Zodiac Sign and Holi: मेष

Zodiac Sign and Holi
Zodiac Sign and Holi- Aries

मेष राशि का रंग लाल है I अगर आप या आपके पार्टनर में किसी की भी राशि मेष है, तो आप लाल रंग के गुलाल को अपने पार्टनर को लगाएंI इससे आपके रिश्ता में प्रगाढ़ता आएगी I

वृषभ

Zodiac Sign and Holi Tips
Zodiac Sign and Holi- Taurus

अगर आप या आपके पार्टनर की राशि वृष है, तो होली में आप सफेद या सिल्वर या हल्के पीले रंग से अपने पार्टनर के साथ खेलें होलीI इससे आप दोनों की लाइफ में रोमांस बढ़ेगा I

मिथुन

Zodiac Sign and Holi 2023
Gemini

अगर आप मिथुन राशि के हैं, तो आपको हरे रंग के साथ अपने पार्टनर के साथ होली सेलिब्रेट करना चाहिए I इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी I

कर्क

Holi 2023
Cancer

इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर के साथ होली खेलने के लिए सफेद या नीले, पीले रंगों के साथ होली सेलिब्रेट करना चाहिएI ये रंग आपके जीवन में सकारात्मकता लाता है।

सिंह

Leo Zodiac
Leo

सिंह राशि के लोगों को अपने पार्टनर के साथ गोल्डन या नारंगी रंगों के साथ होली मनानी चाहिएI इससे आप दोनों के रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा I

कन्या

Virgo
Holi for Virgo

कन्या राशि वालों को लिये हरा रंग शुभ होता हैI पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती के लिए आप हरे रंगों के साथ होली मनाएं I

तुला

Pink colour
Pink for Libra

तुला राशि को भी हल्के रंगों के साथ अपने पार्टनर के साथ होली मनाने की सलाह दी जाती है,जैसे सिल्वर या पिंक कलर I

वृश्चिक

Red Colour
Red for Scorpio

ये राशि लाल रंग से जुड़ा हैI अगर आप अपने पार्टनर के साथ तकरार से बचना चाहते हैं, तो आप लाल रंग से होली खेलें।

धनु

Holi Colours
Yellow and Golden Colour

होली सेलिब्रेट करने के लिये इस राशि के लोगों को गोल्डन और पीले रंगों का चुनाव करना चाहिए इससे आपके पार्टनर के साथ रिश्ता और भी गहरा होगा I

मकर

Blue Colour
Capricorn

इस राशि के कपल को अपने लाइफ में रोमांस बरकरार रखने के लिए होली नीले रंगों के साथ खेलना चाहिए I

कुम्भ

Colours
Colours for Aquarius

इस राशि को भी नीले और गहरे हरे रंगों के साथ पार्टनर के साथ होली मनानी चाहिए I इससे आपके रिश्ते में लगाव और अपनापन बढ़ेगा I

मीन

Holi Special 2023
Yellow and Orange

इस राशि का रंग पीला और नारंगी है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में भरोसा और मजबूती लाना चाहती हैं, तो होली पर पीले, नारंगी रंगों के साथ अपने रिश्ते को निखारे I

अब आप भी मनाएं राशिनुसार रंगों वाली होली अपने पार्टनर के साथ और बनाएं रिश्तों में मजबूती और ठंडाई सी मिठास।

Leave a comment