Overview:कपल्स के बीच कभी न आए दूरी और कड़वाहट, जानें इस खास नियम का राज
‘7-7-7 रूल’ कोई बड़ा प्रयास नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे कदम हैं जो रिश्ते में खुशी और संतुलन बनाए रखते हैं। अगर कपल्स इसे अपनाते हैं, तो उनका रिश्ता न सिर्फ मज़बूत होगा, बल्कि समय के साथ और भी प्यारा बनेगा।
What is 777 Rule: हर रिश्ते में प्यार और अपनापन बनाए रखना आसान नहीं होता। समय के साथ भागदौड़, काम का दबाव और निजी परेशानियां रिश्तों में दूरी ले आती हैं। लेकिन अगर कपल एक-दूसरे को समझदारी और प्यार से समय दें, तो रिश्ता पहले से ज्यादा मज़बूत हो सकता है। इसी के लिए एक खास ‘7-7-7 रूल’ अपनाने की सलाह दी जाती है, जिसे मानने पर कपल्स के बीच कभी कड़वाहट नहीं आती और रिश्ते लंबे समय तक मधुर बने रहते हैं।
क्या है रिलेशनशिप का 777 रूल?

यह एक ऐसा नियम है जिसे आप रिलेशनशिप हो या शादी, दोनों में अपना सकते हैं। इसके तहत हर 7 दिन में पार्टनर के साथ एक डेट, हर 7 हफ्ते में एक नाइट आउटिंग और हर 7 महीने में एक रोमांटिक वेकेशन प्लान करना शामिल है। यह फॉर्मूला रिश्ते में ताजगी और मिठास बनाए रखने का काम करता है और आपसी बॉन्डिंग को और मजबूत करता है। अब सवाल उठता है कि इसे फॉलो कैसे किया जाए? तो , हम आपको वो तरीका भी बताने जा रहे हैं –
7 मिनट रोज़ाना साथ बिताएं
दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, रोज़ कम से कम 7 मिनट एक-दूसरे से बिना मोबाइल और टीवी के बात करें। यह समय सिर्फ आप दोनों के लिए होना चाहिए, जिसमें दिनभर की बातें, एहसास और छोटी-छोटी खुशियां शेयर हों।
7 दिनों में एक डेट नाइट ज़रूरी
हफ़्ते में कम से कम एक बार बाहर जाकर या घर पर ही छोटा-सा डेट नाइट प्लान करें। यह रिश्ते में ताज़गी लाता है और प्यार को नए रंग देता है।
7 हफ्तों में छोटी ट्रिप या आउटिंग
हर 7 हफ्तों में कपल्स को कहीं घूमने जाना चाहिए, चाहे वह मूवी, लंबी ड्राइव या छोटा-सा वीकेंड ट्रिप ही क्यों न हो। यह पलों को यादगार बनाता है और रिश्ते को नई ऊर्जा देता है।
7 बार तारीफ करें
पार्टनर की तारीफ करना रिश्ते को मजबूत बनाता है। रोज़ाना छोटी-छोटी बातों पर भी एक-दूसरे की सराहना करें। इससे आत्मविश्वास और प्यार दोनों बढ़ते हैं।
7 झगड़ों पर तुरंत सुलह करें
रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन झगड़े को लंबा खींचने से कड़वाहट बढ़ती है। कोशिश करें कि सात झगड़ों से पहले ही आप दोनों सुलह कर लें और बातों को दिल से न लगाएं।
7 सेकेंड का गले लगना
हर दिन एक-दूसरे को कम से कम 7 सेकेंड तक गले लगाएं। यह छोटा-सा कदम तनाव कम करता है और रिश्ते को गहराई से जोड़ता है।
