Relationship Advice: अनजाने में ना जाने मैंने अनु को क्या कह दिया कि वह मुझसे बात ही नहीं करती है। आजकल उसका बर्ताव मेरे लिए बदल गया है क्या किसी और के साथ उसका अफेयर तो नहीं चल रहा है। एक दिन मैं काफी व्यस्त था और वह कुछ मुझे कहना चाहती थी लेकिन मेरे उपर काम का काफी ज्यादा स्ट्रेस था तो उसके कारण मेरा सारा गुस्सा उस पर निकल गया। एक और अनु जो अब अपने पवित्र रिश्ते को एक बोझ की तरह समझ रही है वह कहती है कि अब रिश्ते में पहले जैसे बात नहीं रही है। रिश्ता जैसे अब बोरियत भरा महसूस होता है। इसी तरह यदि आपको अपना रिश्ता बोरियत से भरा महसूस हो रहा है और आपके मन में पार्टनर के लिए गलत बातें मन में आ रही है तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं है ऐसे में जरूरी है कि आप दोनों स्वयं ही समझे कि कमी कहां रह गई है। यहां हम आपको बता रहे है कि रिश्ते में आप पहले जैसे ताजगी भरा और रोमांचक कैसे भरें।
Also read: एक रिश्ते में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं देती हैं धोखा: Cheat in Relationship
एक-दूसरे को समझे

किसी भी रिश्ते में सबसे बड़ी बात होती है कि एक दूसरे को समझना। क्योंकि अक्सर पार्टनर एक दूसरे को समझ ही नहीं पाते है और एक दूसरे से लड़ते झगड़ते है। या फिर एक पार्टनर हमेशा व्यस्त रहता है जो दूसरे पार्टनर को समय नहीं दे पाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक-दूसरे को समझे। एक दूसरे फिलिंग और पसंद न पसंद को समझे। कम से कम एक दूसरे की बातों को सुने क्योंकि यह एक बड़ी चीज है जब हम पार्टनर की बातों को सुनते है और समझते है।
छोटे-छोटे गिफ्ट देना
एक समय आता है जब शादी के कुछ साल बीत जाते हैं तब रिश्ता बोरियत भरा महसूस होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि एक दूसरे को सरप्राइज देना। जरूरी नहीं है कि महंगे गिफ्ट्स से ही पार्टनर खुश होते है। आप उनको छोटी छोटी चीजें चाहे वह खाने से लेकर कोई एक्सेसरीज हो। उन्हें एकदम से सरप्राइज दें। क्योंकि पार्टनर को महसूस होता है कि आपको उनकी कद्र है। आप उनके बारे में सोचते है। जबकि आप दोनों की लाइफ कितनी व्यस्त है।
घूमने जाना

कई बार देखने में आता है जो वर्किंग होते है वह कहीं भी ये सोचकर घूमने नहीं जाते है कि जो वीकेंड होता है उसमे और भी घर के काम करने होते है। लेकिन हमेशा यह सोचकर आप अपनी लाइफ को बोरिंग नही बनाएं। एक समय आएगा कि आपको अपनी लाइफ बोरिंग लगने लगेंगी और साथ ही आपका रिश्ता भी बोरियत भरा हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि चाहे आप सामान लेने भी जाएं लेकिन दोनों साथ में जाएं जिससे एक दूसरे के साथ समय बिता सकें। साथ ही आप कहीं घूमने का प्लान बनाएं। इससे अपनी व्यस्त जिंदगी में भी एक दूसरे के लिए समय निकाल पाएंगे।
भावनाओं की कद्र करें
अक्सर एक दूसरे की बुराई तीसरे किसी व्यक्ति के सामने करते हुए दिखते है। जिससे जब पार्टनर को पता चलता है तो उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचता है तो जरूरी है कि आप एक दूसरे की बुराई पीछे से करते हुए दिखाई न दें। साथ ही कभी भी एक दूसरे को ऐसी बातें न बोले जिससे दूसरे को ठेस पहुंचे। इससे रिश्ते मजबूती तो खोती है और बोरियत भी महसूस होने लगती है।
