Overview: थाईलैंड में पत्नी ने पति की प्रेमिका से मांगा किराया, जानें पूरा मामला
थाईलैंड में पत्नी ने पति के अफेयर का पता चलने पर प्रेमिका से हर महीने 30,000 बात किराया मांग लिया। इस अजीब मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
Bizarre Marriage Deal: कहते हैं कि विवाह का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। अगर कोई एक पार्टनर धोखा दे दे तो ऐसे में रिश्ते की नींव ही हिल जाती है। अमूमन इस तरह के केस में कपल्स अलग हो जाते हैं, लेकिन थाईलैंड में एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पत्नी को जब अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने लड़ने-झगड़ने की जगह अपने ही पति को किराए पर देने की पेशकश कर दी। इस तरह के मामले ने हर किसी को चौंका कर रख दिया। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-
पत्नी ने की किराए की पेशकश

थाईलैंड में रहने वाली जब इस महिला को जब अपने पति के अफेयर का पता चला, तो उसने हंगामा करने के बजाय एक अजीबोगरीब पेशकश की। उसने पति की प्रेमिका को ऑफर दिया कि वह उसके पति के साथ रह सकती है, लेकिन इसके बदले उसे हर महीने 30,000 बात (लगभग 85,000 रुपये) का भुगतान करना होगा। पत्नी का कहना था कि यह पैसा किराए के रूप में माना जाएगा। पत्नी का यह कहना था कि वह अपने पति को तलाक नहीं देगी, लेकिन वह उसे किराए पर दे सकती है। जहां प्रेमिका इस डील के लिए तुरंत तैयार हो गई, वहीं पति ने ही इस अजीब समझौते को मानने से इनकार कर दिया।
अदालत तक पहुंच गया मामला
चूंकि पति ने ही इस समझौते से मना कर दिया तो ऐसे में पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका के खिलाफ कानूनी मुकदमा दायर कर दिया। इस मामले पर कानूनी विशेषज्ञ पैट अनुसॉर्न असुरापोंग का कहना है कि भले ही दोनों महिलाएं आपस में समझौता कर लें, लेकिन कानून की नजर में इसकी कोई वैल्यू नहीं है, क्योंकि यह समझौता देश के एकविवाह कानून और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ जाता है, इसलिए अदालत में इसे मान्यता नहीं मिल सकती।
दुनिया भर में सामने आए ऐसे ही अजीबो-गरीब मामले

थाईलैंड में सामने आए इस मामले ने भले ही इंटरनेट पर बहस छेड़ दी हो, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं-
चीन में कुछ समय पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जहां पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड से मेंटेनेंस फीस मांगते हुए अदालत में केस कर दिया था।
इसी तरह, जापान में भी कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए अपनी प्रेमिका के साथ रहने का पूरा खर्च खुद उठाने का ऑफर किया था।
कुछ देशों में तो ओपन मैरिज का भी चलन है। इसमें आपसी सहमति से दूसरे रिश्तों की अनुमति भी दी जाती है, लेकिन इसके लिए दोनों पार्टनर्स की सहमति जरूरी होती है।
