रिश्‍ते में दरार, कहीं ससुराल वाले तो नहीं है वजह, जाने कैसे करें उन्‍हें डील: Relationship with Husband
Relationship with Husband Credit: Istock

रिलेशनशिप में आ जाए कोई तीसरा तो उठाएं ये कदम: Relationship Advice

चलिए जानते हैं कि यदि आपके रिश्ते में कोई तीसरा आ जाता है, तो आपको किस तरह के कदम उठाने चाहिए।

Relationship Advice: रिलेशनशिप में कभी भी दो व्यक्तियों की जगह होती है। यदि इसमें कोई तीसरा आने लगता है तो इससे रिश्ते में तनाव और भ्रम पैदा हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ कदम उठाना जरूरी होता है, ताकि रिश्ते को सुलझाया सके और किसी प्रकार के तनाव से भी खुद को बचाया जा सके। चलिए जानते हैं कि यदि आपके रिश्ते में कोई तीसरा आ जाता है, तो आपको किस तरह के कदम उठाने चाहिए।

Also read: पार्टनर नहीं करता है आप पर भरोसा, तो विश्वास जीतने के लिए अपनाएं ये तरीके: Gain Trust in Relationship

Be Focus
Be talkitive

सबसे पहले, अपने पार्टनर से सीधे और ईमानदारी से बात करें। अपनी भावनाओं और विचारों को साझा करें। यह जानने की कोशिश करें कि तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में कैसे आया और आपके पार्टनर की इसमें भूमिका क्या है। बिना किसी आरोप के, शांति तरीके से बात करें, ताकि समझ की स्थिति बने।

ऐसे सिचुएशन में अपने पार्टनर की बात को पूरी तरह से सुनने की कोशिश करें। बिना किसी रोक टोक के उन्हें बोलने का मौका दे। यदि वे कोई कारण बताते हैं, तो उस पर विचार करें और यह देखें कि क्या आपको स्थिति को सुधारने का कोई तरीका दिखाई देता है।

Long Term Relationship Satisfaction
Trust

जब तीसरा व्यक्ति रिश्ता में आता है, तो विश्वास का टूटना स्वाभाविक है। इसे पुनर्निर्मित करने के लिए दोनों पक्षों को समय और प्रयास देना होगा। ईमानदारी से एक-दूसरे से बात करना, पारदर्शिता बनाए रखना और बिना संदेह के एक-दूसरे पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है।

जब रिश्ते में ऐसा कुछ दिखने लगे तो सबसे पहले अपने पार्टनर के साथ मिलकर यह तय करें कि आपके रिश्ते में क्या स्वीकार किया जा सकता है और क्या नहीं। आपके लिए कौन सी सीमाएं तय करनी ज़रूरी हैं, ताकि तीसरे व्यक्ति का प्रभाव आपके रिश्ते पर और गहरा न हो। अपने पार्टनर के साथ इस पर समझौता करें और सुनिश्चित करें कि दोनों इस पर सहमत हैं।

अपने रिश्ते का आत्ममूल्यांकन करें। सोचें कि आप दोनों के बीच क्या गलत हुआ और क्या सुधार की जरूरत है। कभी-कभी, किसी तीसरे व्यक्ति के आने से रिश्ते की कमजोरियां और समस्याएं उजागर हो जाती हैं। इन समस्याओं को समझकर सुधारने की कोशिश करें।

किसी भी निर्णय को तुरंत न लें। ऐसी स्थिति में थोड़ी दूरी और समय लेने से आपको सही निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। यह समय खुद को, अपने पार्टनर और रिश्ते को समझने के लिए महत्वपूर्ण है। भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...