Arranged Marriage Tips

Summary: अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं? सोनम रघुवंशी केस बताता है किन बातों से रहें सतर्क

अरेंज मैरिज में सोनम रघुवंशी केस से सबक लें, इन 5 गलतियों से जरूर बचें ताकि रिश्ता मजबूत और सुरक्षित रहे।

Arranged Marriage Tips: हनीमून कपल राजा रघुवंशी और साेनम रघुवंशी वाले मामले ने अरेंज मैरिज को लेकर भी लोगों के बीच डर बना दिया है। ‘अरेंज मैरिज’ में पेरेंट्स और घर के अन्य बड़े सदस्यों की मर्जी से शादी तय की जाती है। वे ही सारी चीजें देखते हैं और निर्णय लेते हैं कि शादी करनी है या नहीं। लेकिन अरेंज मैरिज में परिवार के अलावा भी लड़का-लड़की के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि उनकी शादी जिससे हो रही है वह कैसा है और उसे कैसा जीवनसाथी चाहिए, ताकि उन्हें रिश्ता निभाने में और सही से तालमेल बैठाने में आसानी हो। इसलिए अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की को कुछ जरूरी बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए और ये 5 गलतियाँ हरगिज नहीं करनी चाहिए। 

Arranged Marriage Tips
Don’t say yes to marriage without meeting

आप अरेंज मैरिज कर रहे हैं, इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप इसकी पूरी जिम्मेदारी अपने घरवालों को सौंप दें, वे आपसे जो भी कहें आप उनकी बातें मान लें। बल्कि आप पहले मिलें और अच्छे से बातचीत करें, एक बार मिलने के बाद ही आप निर्णय लें कि आप शादी करने के लिए तैयार हैं या नहीं।

consent of the partner
Make sure to know the consent of the partner

हर माता-पिता अपने बच्चे को खुश देखना चाहते हैं और उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा पार्टनर ढूंढ कर देना चाहते हैं, लेकिन पेरेंट्स के अलावा लड़का-लड़की की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे भी अपनी तरफ से पार्टनर की इच्छा जानें। कई बार लड़के-लड़कियां किसी और से शादी करना चाहते हैं, ऐसे में घरवाले जबरदस्ती उनकी शादी किसी और से करवाते हैं। इसलिए आप पहले सामने वाले की भी इच्छा जानने की कोशिश करें तभी शादी के लिए हाँ कहें।

career
Talk openly about career

आजकल लड़कियां वर्किंग हो गई हैं, वे शादी के बाद भी घर-परिवार के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि जब भी आप अरेंज मैरिज के लिए हाँ कहें तो अपने करियर के बारे में पहले ही खुलकर बात कर लें, ताकि आपको ससुराल पहुँचने के बाद वहां किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और आप अच्छे घर और ऑफिस दोनों चीजें संभाल लें।

love affair
Do not discuss about love affair

जब आप अरेंज मैरिज के लिए किसी से मिलें तो कभी भी अपने लव अफेयर के बारे में ना बताएं और ना ही सामने वाले से पूछें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे रिश्ते की शुरुआत ही मनमुटाव से होती है और शादी के बाद इसकी वजह से कई तरह की परेशानियाँ भी आती हैं। इसलिए जब आप अरेंज मैरिज के लिए अपने पार्टनर से मिलें तो लव अफेयर के बारे में भूलकर भी बात ना करें।

शादी की नींव विश्वास पर ही कायम होती है, इसलिए शादी के लिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें और ना ही शादी से पहले अपने पार्टनर से झूठे वादें करें, जिसकी वजह से बाद में आप दोनों के बीच लड़ाई हो और किसी तरह का कोई मनमुटाव पैदा हो।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...