ऑनलाइन पार्टनर से मिलने पर जरूर करें ये 5 काम
जब भी आप ऑनलाइन पार्टनर से मिलें तो कुछ जरुरी बातों का खास ध्यान रखें, ताकि प्यार में आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा ना हो।
Online Partner Meeting:आजकल ऑनलाइन पार्टनर ढूंढने और डेट करने का ट्रेंड काफी ज्यादा चलन में है। ज्यादातर लोग डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया की मदद से ऑनलाइन पार्टनर खोजते हैं और फिर डेट करना शुरू कर देते हैं, जैसे ही उन्हें एकदूसरे का साथ अच्छा लगता है, वे वैसे ही आपस में मिलने का प्लान बनाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार ऑनलाइन पार्टनर अच्छा ही हो, कई बार ऑनलाइन पार्टनर धोखेबाज भी होते हैं और वे अपनी मीठी-मीठी बातों से सामने वाले को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि जब भी आप ऑनलाइन पार्टनर से मिलें तो कुछ जरुरी बातों का खास ध्यान रखें, ताकि प्यार में आपके साथ किसी तरह का कोई धोखा ना हो।
Also read: ऑनलाइन रोमांस को मजेदार बनाने के 5 अनोखे तरीके
करीब आने की जल्दबाजी ना दिखाएँ

जब आप डेटिंग के बाद अपने ऑनलाइन पार्टनर से पहली बार मिलें तो किसी भी चीज़ के लिए जल्दबाजी ना करें। पहले पार्टनर को अच्छे से रियल में जान लें उसके बाद ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करें, क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि ऑनलाइन डेटिंग के बाद जब कपल पहली बार मिलते हैं तो एकदूसरे के करीब आने की बहुत ज्यादा जल्दबाजी दिखाते हैं। कई बार तो कुछ लोग करीब आने के बाद पार्टनर से ब्रेकअप भी कर लेते हैं, इसलिए आप ऐसी गलती बिलकुल ना करें
अनजान जगह पर मिलने जाने से बचें

आप कभी भी किसी ऑनलाइन पार्टनर से पहली बार मिलने के लिए जाएँ तो वैसी किसी जगह पर ना जाएँ, जिसके बारे में आपको कुछ भी ना पता हो। जब भी आप दोनों मिलने का तय करें तो आप वैसे किसी जगह को चुनें, जहाँ के बारे में आपको सब कुछ पता हो और आप जहाँ पहले जा चुकी हों, ताकि अगर आप वहां किसी मुसीबत में फंसे तो आपको वहां से निकलने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो और आप सुरक्षित अपने घर जा सकें
किसी अपने को बता कर जाएँ
जब आप अपने ऑनलाइन पार्टनर से पहली बार मिलने के लिए जाएँ तो आप अपने किसी करीबी को इसके बारे में जरूर बताएं कि आप कहाँ और किससे मिलने के लिए जा रही हैं ताकि आपके साथ किसी तरह का कोई हादसा ना हो।
पार्टनर की छोटी-छोटी गतिविधियों पर ध्यान दें

आप ऑनलाइन अपने पार्टनर से काफी बातें करती हैं और आप दोनों के बीच की केमेस्ट्री भी बहुत अच्छी है, लेकिन इसका यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि जब आप अपने पार्टनर से मिलें तो उसकी गतिविधियों पर ध्यान ना दें, बल्कि रियल में मिलने पर प्यार भरी बातों में व्यस्त रहने के बजाए पार्टनर के बॉडी लैंग्वेज पर ज्यादा ध्यान दें।
पैसों के लेन-देन से बचें

जब आप अपने ऑनलाइन पार्टनर से पहली बार मिलें तो कभी भूलकर भी पैसों का लेन-देन ना करें, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति पैसों के लिए आपसे जुड़ा हो और पैसे मिल जाने के बाद आपको ब्लॉक कर दे, इसलिए सावधानी जरूर बरतें।
