रिलेशनशिप में ओवरथिंक करने से खुद को ऐसे रोकें
कोई भी ऐसे रिलेशनशिप में रहना बिलकुल भी पसंद नहीं करता है, जिसमें उनका पार्टनर बिना बात की चीजों पर रिएक्ट करे या झगड़ा करने की कोशिश करेI
Avoid Overthinking in Relationship:आज के समय में रिलेशनशिप में आना बहुत आसान है, लेकिन इसे निभाना उतना ही कठिन है, खासकर तब जब कोई एक पार्टनर ओवरथिंकिंग की आदत रखता हैI वैसे तो ओवरथिंकिंग हर रिश्ते की सबसे बड़ी कमजोरी है, पर डेटिंग के दौरान ओवरथिंकिंग की वजह से ब्रेकअप होना तय है, क्योंकि कोई भी ऐसे रिलेशनशिप में रहना बिलकुल भी पसंद नहीं करता है, जिसमें उनका पार्टनर बिना बात की चीजों पर रिएक्ट करे या झगड़ा करने की कोशिश करेI अगर आपको भी ओवरथिंकिंग की आदत है तो जल्दी से अपनी इस आदत को इन टिप्स की मदद से बदलिएI
Also read: रिलेशनशिप में पर्सनल स्पेस भी है ज़रूरी
शक करने के बजाए पार्टनर पर विश्वास करें

रिलेशनशिप में ओवरथिंक करने का सबसे बड़ा कारण है पार्टनर के ऊपर विश्वास ना करनाI आप पार्टनर की हर एक्टिविटी को शक की नज़रों से ना देखें, बल्कि उनकी बात भी सुनने की कोशिश करेंI हो सके तो पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंI ऐसा करने से आपको पार्टनर को समझने में आसानी होगीI
परेशान होने के बजाए समाधान खोजें

अगर आप अपने रिलेशनशिप में किसी चीज को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इसके बारे में ओवरथिंक करने के बजाय इसका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंI ओवरथिंक करके आप परेशानी का हल नहीं निकालती हैं, बल्कि परेशानी को बढ़ाने का काम करती हैंI
वर्तमान में जीने की कोशिश करें
कई बार हम भविष्य के बारे बहुत ज्यादा ओवरथिंक करते हैं कि अपने आज को ही ख़राब कर देते हैंI आप ऐसा करने से बचें और इस बात पर ध्यान दें कि आप अपने आज को कैसे खूबसूरत और यादगार बना सकती हैंI ऐसा करके आप ओवरथिंकिंग करने से खुद को रोक सकती हैंI
खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें

अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं और आप हर छोटी-छोटी बात को लेकर सोचती हैं कि आपके पार्टनर ने ऐसा क्यों कहा या ऐसा क्यों किया और खुद से ही इन सवालों का जवाब खोज कर पार्टनर से झगड़ा भी करती हैं, तो आप खुद को बदलने की कोशिश करेंI इसके लिए आप खुद को व्यस्त रखें, क्योंकि जब आप बहुत ज्यादा फ्री होती हैं तो इस तरह के नकारात्मक विचार आपके दिमाग में आते हैंI आप खुद को व्यस्त रखें और पार्टनर के लिए अच्छा सोचने की कोशिश करेंI
एकदूसरे के लिए समय निकालें

रिलेशनशिप में ओवरथिंक की समस्या तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब आप एकदूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैंI साथ समय नहीं बिताने के कारण मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं, इसलिए आप समय निकाल कर एकदूसरे के साथ डेट प्लान करें, शॉपिंग पर जाएं और साथ डिनर करेंI
अच्छी नींद लेने की कोशिश करें

कई बार नींद पूरी नहीं होने के कारण भी हम बहुत ज्यादा ओवरथिंक करते हैं और मन में आने वाले विचारों के कारण परेशान होते हैं, इसलिए आप कोशिश करें कि 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें, ताकि जब आप सुबह सो कर उठें तो फ्रेश महसूस करेंI
