loneliness
loneliness

Feeling Lonely in Relationship: पार्टनर का रोमांटिक होना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हमारा पार्टनर वह साथी होता है, जिसके साथ हम अपना सुख-दुख सब कुछ शेयर कर सकते हैं। यह बात भी सच है कि हर रिश्‍ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर एक रूममेट की तरह है,तब आपके रिश्‍ते में जरूर कुछ कमी है। जब पार्टनर के साथ भावनात्‍मक जुड़ाव कम होता है,तब आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। ये महत्‍वपूर्ण है कि आप पहले इसके पीछे के कारणों का पता लगाएं और फि‍र इस समस्‍या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस होने के क्‍या हैं कारण

क्‍या आप रिश्‍ते में अकेलापन महसूस कर रहे हैं
What are the reasons for feeling lonely in a relationship

अगर आपको लगता है कि केवल लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप ही आपको अकेलापन महसूस करा सकता है, तो आप गलत हैं। रोमांटिक रिलेशनशिप में आप कई कारणों से अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

भावनात्‍मक जुड़ाव की कमी

अगर आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्‍मक रूप से नहीं जुड़े हैं, तब आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। यह अक्‍सर तब होता है जब आपका पार्टनर सपोर्टिव नहीं होता, आपकी बात ध्‍यान से नहीं सुनता, या आपके साथ अपनी फीलिंग्‍स या इमोशंस को शेयर नहीं करता है।

बातचीत की समस्‍या

आपने इसके बारे में कई बार सुना होगा, लेकिन यह सच है कि किसी भी रिश्‍ते में बातचीत बहुत महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होता है। अगर आपको अपने पार्टनर द्वारा सुना या समझा नहीं जा रहा है तो आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। ऐसा प्रभावी कम्‍यूनिकेशन की कमी या बातचीत के तरीकों में अंतर के कारण हो सकता है।

रुचियों और मूल्‍यों में अंतर

अलग-अलग रुचियां या मूल्‍य होना कभी-कभी दिलचस्‍प हो सकता है, लेकिन हमेशा नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि, इससे आप अपने आप को उपेक्षित महसूस कर सकते हैं, क्‍योंकि एक जैसे अनुभवों की कमी से अकेलेपन की भावना विकसित हो सकती है।

भरोसा न होना

किसी भी रिश्‍ते में भरोसा सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं कर सकते हैं तो आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अगर आपके पार्टनर ने किसी भी तरह से आपके भरोसे को तोड़ा है या उसका अफेयर्स का कोई पुराना इतिहास है, तब भरोसे की कमी जैसी समस्‍या उत्‍पन्‍न हो सकती है।

Celebrity Style:शनाया का परफेक्ट पार्टी लुक

रिलेशनशिप में अकेलेपन से निपटने के तरीके

क्‍या आप रिश्‍ते में अकेलापन महसूस कर रहे हैं
Ways to deal with loneliness in a relationship

आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी चिंताओं को व्‍यक्‍त कर सकते हैं और चीजों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं अकेलेपन को दूर करने के कुछ टिप्‍स:

खुद की देखभाल करें

शारीरिक, मानसिक और भावनात्‍मक रूप से खुद की देखभाल करने से आपकी ओवरऑल हेल्‍थ में सुधार होगा और अकेलेपन की भावना भी कम करने में मदद मिलेगी। पर्याप्‍त नींद लें, स्‍वस्‍थ आहार लें, फि‍जिकल एक्टिविटी में व्‍यस्‍त रहें, मेडिटेशन करें, दोस्‍तों के साथ समय व्‍यतीत करें और अपनी रुचि या शौक के काम में व्‍यस्‍त रहें।

कृतज्ञता दिखाएं

आप अपने रिलेशनशिप के सकारात्‍मक पहलु पर ध्‍यान केंद्रित कर सकते हैं और इसके लिए कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने रिश्‍ते में अच्‍छी चीजों की प्रशंसा कर सकते हैं और अकेलेपन की भावना को कम कर सकते हैं।

कम्‍यूनिकेशन स्किल को बनाएं बेहतर

आप अपने कम्‍यूनिकेशन स्किल में सुधार करने और अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्‍यक्‍त करने के नए तरीके खोजने पर काम कर सकते हैं। इससे आपका पार्टनर आपको सुनेगा और आप पर ध्‍यान भी देगा। अपने पार्टनर की बातें गंभीरता से सुनना और समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करना भी रिश्‍ते के लिए महत्‍वपूर्ण होता है।

मिलकर नईं चीजें करें

क्‍या आप रिश्‍ते में अकेलापन महसूस कर रहे हैं
Do new things together

एक साथ मिलकर नई गतिविधियां या अनुभव हासिल करना भी एक साझा अनुभव और अधिक जुड़ाव प्रदान करता है। आप एक साथ कोई क्‍लास ज्‍वॉइन कर सकते हैं, नई हॉबी को ट्राई कर सकते हैं या नए स्‍थान पर एक साथ घूमने जा सकते हैं।

साथ मिलकर तय करें लक्ष्‍य

आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई लक्ष्‍य तय कर सकते हैं और उसे हासिल करने के लिए एक टीम के रूप में काम कर सकते हैं। ऐसा करने से रिलेशनशिप को एक उद्देश्‍य और दिशा मिलेगी। वित्‍तीय लक्ष्‍य तय करना हो, या छुट्टियों की प्‍लानिंग करनी हो या करियर को लेकर योजना बनानी हो, आप दोनों मिलकर इसे कर सकते हैं।

ब्रेक लें

रिलेशनशिप में ब्रेक लेना भी आपको बड़ी मदद कर सकता है। आप अपने रिश्‍ते से क्‍या चाहते हैं, उन भावनाओं को रिफलेक्‍ट करने और समय देने में यह महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप सोलो वेकेशन पर जा सकते हैं या दोस्‍तों या फैमिली के साथ टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं।