इन 5 राशियों के आगे जाएं संभलकर, जो आप बोलेंगे नहीं ये वो भी सुन लेंगे: Zodiac Sign Astro
Zodiac Sign Astro

Zodiac Sign Astro: कुछ लोगों के पास ऐसा गॉड गिफ्ट होता है कि वे किसी को देखते ही उनके मन की बात जान लेते हैं। मानों उनमें नेचुरल ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ करने की क्षमता हो। कई बार तो अपने इसी गुण के कारण सामने वाला चाहे एक शब्द न बोले, लेकिन उसके सारे भेद खुल जाते हैं। दरअसल, अधिकांश लोगों में दूसरों को पहचानने का यह गुण राशि के अनुसार आता है। वहीं पांच राशि धारक तो इसमें मास्टरमाइंड होते हैं। ऐसे में इन राशि वालों के सामने आपको संभलकर रहने की जरूरत है। 

कर्क राशि

Zodiac Sign Astro
People of Cancer zodiac sign can recognize the person in front of them at a glance with the help of their emotional compass.

कर्क राशि के लोग अपने इमोशनल कंपास की मदद से सामने वाले को एक नजर में पहचान लेते हैं। दरअसल, कर्क यानी कैंसर राशि के लोग अपने सहज और सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग बोलने से पहले ही दूसरों की भावनाओं को अच्छे से भांप लेते हैं। इस राशि के लोगों की भावनाएं चंद्रमा के अधीन होती हैं। यही कारण है कि उनमें दूसरों के बारे में जानने की अद्भुत क्षमता होती है। अपनी अलौकिक क्षमताओं के कारण वे हमेशा दूसरों से आगे रहते हैं। 

मीन राशि

जीवन में अगर आप ऐसे दोस्त चाहते हैं जो आपके बिना बोले ही सब कुछ जान जाएं तो मीन राशि के लोगों को बेझिझक चुन सकते हैं।
Zodiac Sign Astro-If you want such friends in life who know everything without you speaking, then you can choose Pisces people without any hesitation.

जीवन में अगर आप ऐसे दोस्त चाहते हैं जो आपके बिना बोले ही सब कुछ जान जाएं तो मीन राशि के लोगों को बेझिझक चुन सकते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ही सहज रहते हैं। नेपच्यून द्वारा शासित होेने के कारण ये लोग दूसरों की मनोस्थिति को बहुत ही जल्द और सटीक तरीके से भांप लेते हैं। नेपच्यून को प्राचीन रोमन धर्म में समुद्र का देवता माना जाता है। वहीं भारत में इन्हें वरुण देव माना जाता है। ऐसे में लोगों के मन की गहराइयों में क्या उथल पुथल चल रही है, इस बात का पता मीन राशि के लोगों को आसानी से लग जाता है। ये लोग अपने आस-पास की भावनात्मक धाराओं के प्रति अत्यधिक जागरूक होते हैं। अगर सामने वाला किसी बात को लेकर परेशान है तो इस राशि के लोग अपने आप ही परेशानी को जान जाते हैं। 

कन्या राशि 

बॉडी लैंग्वेज को पढ़ने में कन्या राशि के लोग माहिर होते हैं।
Zodiac Sign Astro-Virgo people are experts in reading body language

राशि चक्र के विश्लेषणात्मक मास्टरमाइंड कहे जाते हैं कन्या राशि के लोग। बॉडी लैंग्वेज को पढ़ने में कन्या राशि के लोग माहिर होते हैं। लोगों की पैरों की थपथपाहट और हाथों के इशारे से ही ये उनकी मनोस्थिति को जान जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस राशि के लोग दूसरों की छोटी-छोटी बातों को आसानी से नोटिस कर लेते हैं। इन लोगों में मानव व्यवहार को समझने  का जन्मजात कौशल होता है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग बॉडी लैंग्वेज को डीकोड करने में माहिर होते हैं।
Zodiac Sign Astro-Scorpio people are experts in decoding body language.

वृश्चिक राशि के लोग बॉडी लैंग्वेज को डीकोड करने में माहिर होते हैं। इस राशि को प्लूटो ग्रह चलता है। यही कारण है कि वे स्वाभाविक रूप से छिपी हुई भावनाओं को पहचान लेते हैं। ये जितना लोगों को पहचानने में माहिर हैं, उतना ही खुद की भावनाएं छिपाने में भी। खास बात ये है कि कोई इनकी फीलिंग्स नहीं जान सकता, लेकिन ये खुद चलते फिरते ही लोगों का झूठ पहचान लेते हैं। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों में आवश्यक बातों पर ध्यान देने की असाधारण क्षमता होती है।
Capricorn people have an extraordinary ability to pay attention to essential things.

अनुशासन और संरचना के ग्रह शनि द्वारा शासित मकर राशि के लोग बहुत ज्यादा केंद्रित और  चौकस होते हैं। मकर राशि के लोगों में आवश्यक बातों पर ध्यान देने की असाधारण क्षमता होती है। वे छोटी-छोटी बातों को नोटिस करते हैं और यही कारण है कि वे सामने वाले को भांप लेते हैं। यही कारण है कि इस राशि के लोग आसानी से दोस्त नहीं बनाते। इस राशि के आगे झूठ का कोई मुखौटा पहनकर नहीं रह सकता।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...