बदबू और फंगस से आपका होम रहेगा क्लीन और स्मेल फ्री : Smell free home
घर को साफ और खुशबूदार रखना हमेशा एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आता है। इसलिए जरुरी है कि आप कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
Smell Free Home: घर को साफ और खुशबूदार रखना हमेशा एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आता है। खासकर तब जब आप बदबू और फंगस जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हों। ये समस्याएं न केवल आपके घर के माहौल को खराब करती हैं, बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए जरुरी है कि आप कुछ खास बातों का ध्यान रखें। आइये आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं जिससे आप अपने घर को बदबू और फंगस से मुक्त रख सकते हैं:
Also read: कंबलों से आती है बदबू , तो आपकी यह गलतियां हो सकती हैं वजह
रोजाना साफ़ सफाई करें:

रोजाना सफाई करने से घर में धूल और गंदगी जमा नहीं होती। जिससे फंगस पनप नहीं पाते। आप रोजाना बाथरूम और किचन जैसी जगह की रोजाना सफाई करें क्योंकि किचन और बाथरूम में फंगस और बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं, इसके लिए नियमित सफाई बहुत जरूरी है।
वेंटिलेशन सही रखें:
घर को फंगस से बचाना है तो जरुरी है कि आप सही वेंटिलेशन बनाये रखें। जिसके लिए आप खिड़कियाँ और दरवाजे समय-समय पर खोलकर ताजी हवा अन्दर आने दें। इससे नमी कम होगी और फंगस बनने की संभावना कम होती जाएगी।
प्राकृतिक उपाय का प्रयोग करें:

घर में फंगस की समस्या न हो इसके लिए आप कुछ प्राकर्तिक उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा। नींबू और सिरका बदबू को खत्म करते हैं और बेकिंग सोडा सफाई में मदद करता है। आप पोछे के पानी में इन चीज़ों को डालकर घर की सफाई कर सकते हैं।
डीह्यूमिडिफायर का उपयोग

अगर आपके घर में नमी ज्यादा है, तो डीह्यूमिडिफायर का उपयोग करें। यह हवा से अतिरिक्त नमी को हटाकर फंगस और बदबू को रोकने में मदद करता है।
एंटी-फंगस स्प्रे

बाजार में कई तरह के एंटी-फंगस स्प्रे मिल जाते हैं आप उनका प्रयोग कर के घर में पनप रहे फंगस को तुरंत खत्म कर सकते हैं। इसे विशेष रूप से उन जगहों पर उपयोग करें जहां फंगस की समस्या ज्यादा हो।
रूम फ्रेशनर और एयर प्योरिफायर

रूम फ्रेशनर और एयर प्योरिफायर का उपयोग करके आप घर की हवा को ताजा और खुशबूदार बना सकते हैं। इसका प्रयोग आपके घर की हवा से धूल, धुआं और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रखियेगा कि इन चीज़ों को बच्चों की पहुच से दूर रखें।
फर्नीचर और कपड़ों की सफाई

धूल और नमी से अक्सर फंगस होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए जरुरी है कि आप फर्नीचर और कपड़ों पर जमा धूल और गंदगी को रोजाना साफ़ करें। गद्दों और सोफों को वैक्यूम करें और पर्दों को समय-समय पर धोएं। जिससे घर में गन्दी जमा न हो और आप फगास और बदबू की समस्या से दूर रहें।
तो ये हैं कुछ ऐसे खास टिप्स जिनका प्रयोग आपके घर को बदबू और फंगस से मुक्त रख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका घर साफ़ और खुशबूदार बना रहेगा बल्कि आपके घर में कभी किसी के भी स्वास्थ में कोई कमी नहीं आएगी। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।
