बिना बोले पढ़ने लगेगा आपका बच्चा, बस ट्राई करें ये टिप्स
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपका बच्चा बिना बोले पढ़ने बैठ जाएगा।
Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उसका बच्चा सभी क्षेत्रों में आगे रहे, इसके लिए वे कई तरह के प्रयास में भी जुट जाते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई में अव्वल बनाने के लिए उन्हें बार-बार पढ़ने के लिए कहते रहते हैं। बच्चा माता-पिता की बातों को इग्नोर करते हुए चला जाता है। बच्चे को भी पढ़ने के लिए बार-बार बोलना पड़ता है, तो परेशान न हों। आज लेख में कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे बच्चा बिना बोले पढ़ने बैठ जाएगा।
Also read : बच्चों के देरी से बोलने के पीछे हो सकती है ये वजह, जानें कारण
माहौल रखें सही

अक्सर बच्चे पढ़ाई में आनाकानी तब करते हैं, जब उनके घर में पढ़ाई करने का सही माहौल नहीं होता है। माहौल सही न होने की वजह से बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। ऐसे में बार-बार टोकने पर भी बच्चा नहीं पढ़ता है। आप अपने बच्चे को बिना बोले पढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने घर का माहौल शांत रखें। पढ़ने वाली जगह को सेट करके रखें और पढ़ाई का डेस्ट जरूर रखें। इससे बच्चा अच्छे से पढ़ने के लिए खुद-ब-खुद बैठ सकता है।
बच्चों को समय-समय पर दें शाबाशी
आप चाहते हैं कि बच्चा हमेशा अव्वल रहे और अच्छे से पढ़े, तो कोशिश करें कि आप अपने बच्चों को समय-समय पर शाबाशी दें। जरूरी नहीं है कि शाबाशी उन्हें पढ़ाई में फर्स्ट आने पर ही दिया जाए। कई बार सेकंड या फिर अच्छे नंबर लाने पर भी शाबाशी दे सकते हैं। साथ ही बच्चा कुछ अच्छा करे, तो इस स्थिति में भी आप उन्हें शाबाशी दे सकते हैं। इससे बच्चे के अंदर पढ़ाई करने की भावना खुद-ब-खुद बढ़ेगी।
अच्छी नींद है जरूरी
कुछ बच्चे सही से नहीं सो पाते हैं, ऐसे में इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अच्छे से पढ़े, तो उसके लिए सबसे पहले उनके सोने की अच्छी व्यवस्था करें। उन्हें हमेशा वहीं सुलाएं जहां पर उन्हें अच्छी नींद आती हो या फिर जहां सुकून से वे सो सकें। कोशिश करें कि उन्हें कम से कम 8 घंटे की नींद लेने दें।
बेहतर डाइट और योग है जरूरी
बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं होता है, तो उनकी पढ़ाई पर इसका असर पड़ता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने की कोशिश करें। उन्हें रोजाना सही आहार दें। साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज कराएं, ताकि उन्हें तन और मन अच्छा हो सके। इससे वे अच्छे से पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे।
बच्चों की पढ़ाई में मन लगाने के लिए आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हर बच्चे का स्वभाव और पढ़ाई करने का ढंग अलग रहता है। ऐसे में उन्हें पढ़ने के लिए ज्यादा फोर्स न करें। इससे वे प्रेशर में आ सकते हैं।
