इन जगहों की ख़ास बात
भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप कम बजट में और केवल दो छुट्टियों में एक शानदार ट्रिप का अनुभव कर सकते हैं।
Budget Traveling: वर्तमान की व्यस्त और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर किसी को अपनी छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि समय कम और बजट सीमित होने के कारण हम यात्रा करने का प्लान नहीं बना पाते हैं। यदि आप भी छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन बजट और समय की कमी से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें। भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप कम बजट में और केवल दो छुट्टियों में एक शानदार ट्रिप का अनुभव कर सकते हैं। यह जगहें कम समय और कम पैसे में आपको घूमने का बेहतरीन विकल्प प्रदान करती हैं।
जयपुर, राजस्थान

जयपुर हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर, महल, किले और बाज़ार सब देखने को मिलेंगे। इस जगह की वास्तुकला आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यह जगह दिल्ली से केवल 5 घंटे की दूरी पर स्थित है और यहाँ की यात्रा बजट फ्रेंडली है। आप यहां की प्रसिद्ध जगहों जैसे अंबर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, और जंतर मंतर का दौरा कर सकते हैं। जयपुर में खाने-पीने के लिए भी बहुत सारे सस्ते और स्वादिष्ट विकल्प हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड
पहाड़ी क्षेत्रों में शांति और सुंदरता की तलाश करना चाहते हैं तो नैनीताल एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित नैनीताल एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो अपनी सुंदर झीलों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की नैनी झील, नैना देवी मंदिर और घेराटी पार्क जैसे स्थल सैलानियों को आकर्षित करते हैं। नैनीताल में सस्ते होटल और रेस्टोरेंट मिल जाते हैं, जिससे यात्रा का खर्च कम होता है।
मथुरा और वृंदावन, उत्तर प्रदेश

भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा करने वालों के लिए मथुरा और वृंदावन एक आदर्श जगह है। यह दोनों स्थान भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थल के रूप में प्रसिद्ध हैं और यहाँ आने से आपको एक आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। मथुरा और वृंदावन दिल्ली से मात्र 3 घंटे की दूरी पर स्थित हैं। यहां के घाट, मंदिर, और कृष्ण लीला से जुड़ी बातें आपको शांति का अनुभव कराती हैं। यह जगह धार्मिकता और संस्कृति से भी भरपूर है।
अजमेर और पुष्कर, राजस्थान
अजमेर और पुष्कर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी आते हैं। यह कम बजट में यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प देती है। अजमेर का दरगाह शरीफ और पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं। इन दोनों स्थानों में आप आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद ले सकते हैं। अजमेर और पुष्कर दिल्ली से लगभग 6 घंटे की दूरी पर हैं। इस जगह पर बजट होटल्स बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखंड

गंगा के किनारे स्थित ऋषिकेश एक अद्भुत जगह है। इस जगह पर आकर आप शांति, योग और प्रकृति के बीच आराम से वक्त बिता सकते हैं। दिल्ली से मात्र 6-7 घंटे की दूरी पर स्थित ऋषिकेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थल हैं, जैसे त्रिवेणी घाट, राम झूला, और गीता आश्रम। इस जगह पर आपको बजट में होटल और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। आप इस जगह के योग और ध्यान केंद्रों का लाभ भी ले सकते हैं। यदि आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो आप यहां रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं।
