क्यों मनाया जाता है मदर'स डे? जानिए इस साल की इसकी थीम और इसकी हिस्ट्री के बारे में
इस साल 14 मई को मदर'स डे मनाया जा रहा है। इस दिन का बहुत खास महत्व है। लेकिन, क्या आप इसके इतिहास के बारे में जानते हैं? जानिए इस स्पेशल दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें।
Mother’s Day 2024 Theme: कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया गया। मां को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। एक मां उन सब बातों को खुद ही समझ जाती हैं, जिन्हें बच्चा कह भी नहीं पाता। मदर’स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। दुनियाभर की हर मां और मदर फिगर को उनके प्यार और त्याग के लिए सम्मान देने के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। भारत और अन्य कई देशों में इस दिन को बेहद उत्साह से मनाया जाता है। यह वो दिन है जिस दिन हम अपनी मां को उपहार, कार्ड या अन्य तरीकों से स्पेशल फील करा सकते हैं और उन्हें यह बता सकते हैं कि वो हमारे लिए कितनी खास हैं। इस साल 12 मई को मदर’स डे मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन के इतिहास के बारे में।
Also read: Mother’s Day 2022: खुशहाल दिन की शुरुआत करने वाली मां के लिए एक खास दिन मदर्स डे
मदर’स डे का इतिहास
मदर’स डे को विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथियों में मनाया जाता है। लेकिन, अधिकतर इसे मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत पुराने समय से इस दिन को मनाया जाता रहा है। यूनान और रोमन के लोगों ने सबसे पहले देवी रिया और देवी साइबेल के सम्मान में इसका आयोजन किया था। लेकिन, मदर्स डे का मॉडर्न वर्जन की शुरुआत अमेरिका में 20वीं सदी में हुई है। इसकी शुरुआत एना जार्विस ने की थी, जो अपनी मां “एन रीव्स जार्विस” को सम्मान देना चाहती थी। क्योंकि, उन्होंने अपने बच्चों के लिए बहुत मेहनत की थी और बहुत से बलिदान दिए थे।
एना जार्विस ने अपनी मां की याद में इस दिन को नेशनल हॉलिडे घोषित करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इसके बाद 1914 में अमेरिका के प्रेजिडेंट वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में घोषित करने के लिए हस्ताक्षर किए थे। तब से अमेरिका में यह दिन ऑफिशियल हॉलिडे बन गया। धीरे-धीरे अन्य देशों में भी इस दिन को लोकप्रियता मिली।

मदर’स डे 2024 की थीम
हालांकि, मदर’स डे के सेलिब्रेशन के लिए किसी खास थीम की घोषणा नहीं की गई है। दुनिया भर का इस दिन का फोकस केवल मदरहुड को सेलिब्रेट करने और माताओं को सम्मान देने पर रहता है। इस दिन के लिए सबसे अच्छी थीम अच्छे से इसे सेलिब्रेट करना है। पिछले कुछ सालों में इसकी थीम हार्ट ऑफ द मदर, लव ऑफ द मदर आदि आदि रहा है। इस साल इसकी कोई थीम नहीं रखी गई है।

मदर’स डे सेलिब्रेट करने के कुछ तरीके
इस दिन को अपनी मां के लिए खास बनाने के लिए आप कुछ ऐसा या अलग कर सकते हैं, जिसे वो पूरी उम्र याद रखें। मदर’स डे का सेलिब्रेशन हर देश में अलग तरह से होता है। आप अपनी, मां, दादी, नानी आदि को इस तरह से खास महसूस करा सकते हैं:
- सुबह- सुबह उनके लिए उनका पसंदीद नाश्ता बनाएं और खिलाएं।
- अपनी मां को अच्छा महसूस कराने के लिए उन्हें फूलों का गुलदस्ता दें।
- अपनी मां के लिए एक लेटर लिखें, जिनमें आप उनके लिए क्या सोचते हैं, इस बारे में अपने विचारों को खूबसूरती से व्यक्त करें।
- खुद अपनी मां के लिए कोई गिफ्ट तैयार करें जैसे कोई कार्ड, पेंटिंग आदि।
- अपनी मां को किसी खास आउटिंग पर ले जाएं जैसे पिकनिक या डिनर आदि। एक फॅमिली गेदरिंग भी इसे मनाने का अच्छा उपाय है।

इस दिन अगर आप अपनी मां को कुछ खास देना चाहते हैं, तो उन्हें अपना समय दीजिए। यह पूरा दिन अपनी मां के साथ बिताएं। इससे ज्यादा यादगार उनके लिए और कुछ भी नहीं होगा।
