जोगिनी जलप्रपात क्यों है सैलानियों की पहली पसंद: Jogini Waterfalls Manali
Jogini Waterfalls Manali

जोगिनी जलप्रपात की ख़ास बात

जोगिनी जलप्रपात एक ऐसा ही पर्यटक स्थल है जो हमें ख़ूबसूरत मौसम मनोरम वातावरण और हरी भरी घाटी की तरफ़ ले जाता है। इस जगह पर आकर ऐसा लगता है कि हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं।

Jogini Waterfalls Manali: हिमालय में एक से बढ़कर एक ख़ूबसरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं। कई तो ऐसे हैं जो अपनी ख़ूबसूरती से हर किसी को आश्चर्य में डाल देते हैं। जोगिनी जलप्रपात एक ऐसा ही पर्यटक स्थल है जो हमें ख़ूबसूरत मौसम मनोरम वातावरण और हरी भरी घाटी की तरफ़ ले जाता है। इस जगह पर आकर ऐसा लगता है कि हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। यह सिर्फ़ अपनी छुट्टी बिताने की जगह नहीं बल्कि इसके आकर्षण में खो जाने की जगह है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी आते हैं। अप भी यदि इस जगह पर आने का विचार बना रहे हैं तो आपको प्रकृति के इस अद्भुत उपहार को एंजॉय करना बिलकुल भी नहीं भूले। 

Also read: चिपचिपे मौसम में गुलाब जल के ये 3 पैक बढ़ाएंगे चेहरे का ग्‍लो, आज ही करें ट्राय: Face Pack for Sticky Weather

Jogini Waterfalls Manali
Primula sessilis flower near Jogini Falls

जोगिनी झरने के लिए आप जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपको प्रकृति के कई रहस्य देखने को मिलते हैं। वातावरण बहुत ही शांत होता है। अग़ल बग़ल जंगली फूल हवा में झूमते दिखाई देते हैं। दूर दूर तक बर्फ से ढकी चोटियों की ख़ूबसूरती दिखाई देती है। इस जगह पर हवा में लहराते देवदार के पेड़ अपना एक अलग ही दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह जगह वीडियो और फोटोग्राफी के लिए बहुत ही उपयुक्त है। 

एक भव्य मंच से पर्दा खुलने के अहसास के साथ जोगिनी झरने की पहली झलक मिलती है। यह सचमुच बहुत ही ख़ूबसूरत और देखने लायक नज़ारा होता है। ऊपर से गिरता हुआ पानी जो नज़ारा बाँधता है उसे देखकर मन प्रसन्न हो उठता है। इस जगह की ख़ूबसूरत और मौसम की रूमानियत को एक बार देखने के पश्चात हम इस जगह को कभी नहीं भुल पाते हैं। सचमुच यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। 

Jogini Falls Rocks
Jogini Falls Rocks

जोगिनी झरने के पास कई सारी ख़ूबसूरत चट्टाने हैं जो एक अलग ही छटा दिखाती हैं। ऐसा लगता है कि पानी के साथ यह पत्थर नृत्य कर रहे हैं। यह पानी आपको अपनी तरफ़ खिंचता सा जान पड़ता है और आप कुछ ही देर में पानी में अपना पैर लटकाकर बैठ जाते हैं। सबकुछ इतना ख़ूबसूरत और मनोरम प्रतीत होता है कि मन करत है कि पहरों तक बैठे रहे। लेकिन इस जगह पर और भी काफ़ी कुछ होता है और हम किसी और अच्छी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं। 

Music of Nature
Music of Nature

यह वातावरण इतना शांत है कि ऐसा लगता है कि कोई संगीत की धुन सुना रहा है और कुछ देर बाद समझ में आता है कि यह संगीत नहीं बल्कि पानी का दबाव और पत्तियों की सरसराहट है। समझ में आता है कि प्रकृति की अपनी धड़कन होती है। यदि आप इस धड़कम को सुन सकते हैं तो उसके साथ अनायास ही एक तरह का जुड़ाव महसूस करने लगते हैं। मुझे यह जुड़ाव हमेशा ही अच्छा लगता है। 

हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित यह जलप्रपात बहुत ही अच्छा है। इस जगह पर जाने के लिए आप वशिष्ठ मंदिर या पुराने मनाली से ट्रेक कर सकते हैं। इस जगह पर पहुंचने में आपको लगभग 4 से 6 घंटे लगते हैं, जिसमें लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। लेकिन यह रास्ता इतना अच्छा है कि आसपास के वातावरण को देखकर मन आनंदित हो उठता है।  

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...