इलायची के पौधे की ख़ास बात
यह पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ आपके खाने के ज़ायक़े को बढ़ाने के काम भी आ सकते हैं।
Cardamom Planting: लोग घर में आमतौर पर सजावटी पौधे लगाना पसंद करते हैं। यह पौधे घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के साथ आसपास के वातावरण को भी अच्छा बनाते हैं। लेकिन आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधों को भी लगा सकते हैं जो किसी ना किसी रूप में उपयोगी हैं। यह पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ आपके खाने के ज़ायक़े को बढ़ाने के काम भी आ सकते हैं। इलायची भी एक ऐसा ही पौधा है। इस लेख के माध्यम से इस बात को समझने का प्रयास करेंगे की हम सब अपने घर में इलायची के पौधे को आसानी से कैसे उगा सकते हैं।
Also read : वातावरण शुद्ध करने में है घंटी का महत्व: Importance of Temple Bell
इलायची का पौधा

इलायची का पौधा बहुत ही आसानी से बाज़ार में मिल जाता है। इस पौधे को कुछ लोग मार्केट से लेकर उगाते हैं तो कुछ इसके बीजों से ही तैयार कर लेते हैं। कई बार किराने की दुकान पर मिलने वाले बीज अच्छे नहीं होते हैं जिसकी वजह से पौधा नहीं उग पाता है। यदि आप बीज के इस्तेमाल से पौधा उगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसका बीज किसी अच्छी नर्सरी अथवा बीज की दुकान से लाना होगा। यह बीज जल्दी और आसानी से अंकुरित हो जाते हैं।
गमले की मिट्टी

बीज के बाद सबसे बड़ी चुनौती रहती है मिट्टी तैयार करने की। इसके लिए आपको पॉटिंग मिक्स हर कहीं बाज़ार में मिल जाती है। लेकिन आप इसके मिट्टी अपने घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप एक गमले में लाल और काली मिट्टी मिक्स करके रख दें। अगर आपके पास लाल मिट्टी नहीं है तो आप इसके लिए गोबर और कोको पीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर दें। बस इस बात का ख़्याल रखें कि मिट्टी साफ हो उसमें कीड़े-मकोड़े ना हों। इसके बाद मिट्टी में पानी का छिड़काव करके बीज को अंदर डाल दें। कुछ ही दिनों में पौधे अंकुरित होने लगेंगे।
पौधा उगाने में लगता है समय

इस पौधे को अंकुरित होने में लगभग 4 से 6 दिन लग जाते हैं। कई बार यह बीज पर भी निर्भर करता है कि वह कैसा है। यह पौधा जब अंकुरित हो जाए तो किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करें। बस सुबह और शाम को उन पर सीमित मात्रा में पानी का छिड़काव करते रहें। कुछ दिनों बाद जब यह बीज अंकुरित होकर बाहर निकल आये तो इस पर विशेष ध्यान दें। एक महीने के बाद इलायची का पौधा अच्छी तरह निकल आता है। साथ ही साथ उसे हर सुबह थोड़ा-थोड़ा धूप में भी रखा जाता था। इसका विकास अच्छा हो इसके लिए उसमें खाद भी डालते रहें।
जल्दबाजी नहीं करें

इलायची के पौधे को लगाने के बाद आपको बहुत ही पसेंस रखने की ज़रूरत होती है। ऐसा नहीं है कि पौधा लगाने के साथ ही फल मिलने लगेगा। इसके लिए आपको एक लम्बा इंतज़ार करना होगा। अगर पौधा सही तरीके से विकसित हो रहा है तो तीन चार साल में इस पर पौधे लगने लग जाते हैं। अच्छी बात यह कि इलायची का पौधा बहुत लंबे वक्त तक जीवित रहता है। बारिश के मौसम में इलायची का पौधा उगाना बेस्ट माना जाता है।
