Whatsapp Image Download Scam: क्या आपके व्हाट्सऐप पर भी आया कोई अजनबी मैसेज या फोटो? अगर हां, तो जरा संभल जाइए! क्योंकि अब हैकर्स ने एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है और इसका नाम है “स्टेगनोग्राफी”। सुनने में तकनीकी लगता है, लेकिन इसका असर इतना खतरनाक है कि एक बार अगर आप इसके जाल में फंस गए, तो आपके बैंक खाते से लेकर पर्सनल डाटा तक, सब कुछ उनके कब्जे में जा सकता है।

इन दिनों व्हाट्सऐप पर एक नई तरह की धोखाधड़ी चल रही है, जिसमें यूज़र्स को एक साधारण-सी दिखने वाली इमेज या फोटो भेजी जाती है। लेकिन असल में उस इमेज के अंदर छिपा होता है एक खतरनाक वायरस। जैसे ही आप उसे डाउनलोड करते हैं, आपका पूरा फोन हैक हो सकता है और फिर बैंक अकाउंट भी खाली!

28 साल के प्रदीप जैन को एक अनजान नंबर से बार-बार कॉल और मैसेज आ रहे थे। मैसेज में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की तस्वीर थी और सवाल था “क्या आप इस व्यक्ति को जानते हैं?”

शुरुआत में उन्होंने इसे इग्नोर किया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उन्होंने दोपहर 1:35 बजे फोटो डाउनलोड कर ली। बस यहीं गलती हो गई।

कुछ ही मिनटों में उनके फोन में वायरस एक्टिव हो गया और हैकर्स ने उनके बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये गायब कर दिए! हैरानी की बात ये कि जब बैंक ने ट्रांजैक्शन कन्फर्म करने के लिए कॉल किया, तो जालसाजों ने प्रदीप की नकली आवाज़ का इस्तेमाल कर लिया।

स्टेगनोग्राफी एक ऐसी ट्रिक है जिसमें किसी भी फोटो, वीडियो या ऑडियो में मैलवेयर छिपा दिया जाता है इस तरह कि कोई भी एंटीवायरस उसे पकड़ न सके। फोटो तो एकदम सामान्य लगेगी, लेकिन असल में वो एक डिजिटल ट्रैप होती है।

अनजान नंबर से आई कोई भी फोटो, वीडियो या फाइल डाउनलोड न करें।
व्हाट्सऐप की ऑटो-डाउनलोड सेटिंग तुरंत बंद करें।
फोन और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
बैंक कॉल्स पर सतर्क रहें अपनी OTP या जानकारी कभी किसी से शेयर न करें।
फोन में सिक्योरिटी ऐप्स रखें और नियमित स्कैन करें।

एक क्लिक आपको लाखों का नुकसान करा सकता है। आपको ये जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि कोई और इस जाल में न फंसे।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...