वॉट्सऐप पर अब मिलेगी डबल सिक्योरिटी, पासवर्ड जानने पर भी लोग नहीं पढ़ सकेंगे आपके मैसेज: Whatsapp Double Security
Whatsapp Double Security

Whatsapp Double Security: क्या आपको भी हमेशा ये डर रहता है कि कोई आपकी वॉट्सऐप की प्राइवेट चैट पढ़ न ले, ऐसे में आप अपनी हर चैट को छिपाते हैं या रीड करके उसे डिलीट कर देते हैं। या फिर कई बार जब आप ऑफिस में अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप ओपन करते हैं तो आपको चिंता रहती है कि आपके बाकी साथी कहीं आपकी चैट न पढ़ लें। अगर ‘हां’ तो आपकी चैट सिक्योरिटी को लेकर जितनी भी चिंताएं हैं, वे सभी खत्म हो जाएंगी। कैसे होगा यह कमाल चलिए जान लेते हैं। 

भारत में 487 मिलियन यूजर्स

Whatsapp Double Security
WhatsApp, the most used messaging app in the world, is placing full emphasis on increasing the security of its users.

दरअसल, दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी और बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहा है। ऐसे में अब वॉट्सऐप पर आपकी पर्सनल चैट पढ़ना दूसरों के लिए उतना ही कठिन होगा, जितना आपकी नेट बैंकिंग का उपयोग करना। दुनियाभर में वॉट्सऐप के करीब 2.7 बिलियन यूजर्स हैं। इसमें हर साल करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। वहीं भारत में इस मैसेजिंग ऐप के करीब 487 मिलियन यूजर्स हैं। इन यूजर्स का आंकड़ा हर साल करीब 16.6 प्रतिशत से बढ़ रहा है। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा अपने वॉट्सऐप यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। मेटा का फोकस यूजर्स की प्राइवेसी को बरकरार व सुरक्षित रखने पर है। इसलिए वो एक नया प्राइवेसी फीचर ‘लॉक चैट’ लेकर आया है। इसमें सीक्रेट कोर्ड होगा। वॉट्सऐप का दावा है कि इससे न सिर्फ यूजर्स को चैटिंग का नया अनुभव मिलेगा, बल्कि उनकी चैट लीक होने का या दूसरे द्वारा पढ़ने का खतरा भी नहीं होगा। 

यह है वो नया फीचर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा वॉट्सऐप पर ‘लॉक चैट’ का विकल्प लेकर आया है। इसके लिए एक सीक्रेट कोड फीचर डेवलप किया गया है। यह लॉक चैट फीचर यूजर को अलग सेक्शन में नजर आएगा। सबसे खास बात ये है कि इसे ओपन करने के लिए अलग से एक पासवर्ड होगा, जो यूजर अपनी सुविधा के अनुसार तय कर सकता है। अगर कोई आपके मोबाइल या वॉट्सऐप का पासवर्ड जानता भी है तो भी वो ये लॉक चैट रीड नहीं कर पाएगा। क्योंकि इसके लिए उसे अलग से बायोमेट्रिक ऑथेटिफिकेशन चाहिए होगा। इसके लिए सीक्रेट कोड का विकल्प मिलेगा।  

ऐसे करें इसे यूज 

यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में काम करेगा।
This feature will work on both Android and iPhone.

यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में काम करेगा। जिस नंबर पर आप लॉक चैट का विकल्प चुनेंगे, उसके मैसेज के नोटिफिकेशन भी आपको ओपन नहीं मिलेंगे। इससे यूजर्स को डबल सिक्योरिटी मिलेगी। इस फीचर को यूज करने के लिए आप सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें। उसके बाद जिस भी नंबर पर आप प्राइवेट चैट करना चाहते हैं यानी लॉक चैट का विकल्प चुनना चाहते हैं उसपर क्लिक करें। यहां आपको कई विकल्प नजर आएंगे। आप चैट लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऑप्शन ऑन करते ही आपकी इस नंबर की चैट सेफ हो जाएगी। इस ऑप्शन  के बाद आपको अनरीड मैसेज का नोटिफिकेशन तो आएगा, लेकिन उसमें लिखा क्या है, वो नजर नहीं आएगा। इसके अलावा आप सारी चैट आसानी से देख सकते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...