Overview: तुलसी का पौधा गिफ्ट करने से पहले जानें इससे जुड़े धार्मिक और वास्तु नियम
तुलसी का पौधा शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे उपहार में देना खास माना जाता है। लेकिन तुलसी का पौधा गिफ्ट करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा हमेशा सम्मान के साथ और सही दिन पर देना चाहिए। इसे खाली हाथ नहीं, बल्कि किसी शुभ वस्तु या प्रसाद के साथ देना अच्छा माना जाता है।
Rules for Gifting Tulsi Plant: कुछ ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इन्हीं में से एक है तुलसी का पौधा। हिंदू धर्म में मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है वहां हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। तुलसी का पौधा हर विपत्ति से घर और उसमें रहने वाले लोगों की रक्षा करता है। तुलसी को घर में लगाते समय विशेष सावधानी और सही दिशा की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा तुलसी के पौधे की पूजा के भी कुछ विशेष नियम हैं लेकिन सवाल उठता है कि क्या तुलसी के पौधे को किसी को उपहार में देना सही है या नहीं। आज हम आपको बताएंगे के किसी को तुलसी का पौधा उपहार में देने से क्या होता है-
तुलसी का पौधा उपहार में देना ठीक है या नहीं

तुलसी का पौधा शुभ होता है, इसलिए आप इसे दान या गिफ्ट में किसी को दे सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ख़याल रखना चाहिए कि तुलसी उसी को दें, जो उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करे। इस बात का भी ख़याल रखें कि अपने आँगन की तुलसी किसी को ना दें बल्कि नया खरीदकर ही दान या गिफ्ट करें। अगर आप अपने आँगन की तुलसी देते हैं, तो इससे आपके घर की बरकत और सकारात्मकता चली जायेगी।
इस दिन भूलकर भी ना दें तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को रविवार, एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या के दिन दान में नहीं देना चाहिए क्योंकि इन दिनों न तो तुलसी माता को छुआ जाता है और ना पूजा जाता है। कहते हैं कि संध्या के समय भी तुलसी का पौधा किसी को नहीं देनी चाहिए। कुछ खास दिनों को छोड़कर आप कभी भी तुलसी का पौधा उपहार में दे सकते हैं।
तुलसी का पौधा उपहार में देने के नियम
वास्तु शास्त्र की मानें तो तुलसी का पौधा बहुत शुभ होता है। इसलिए इसे किसी धार्मिक उत्सव, जन्मदिन, विवाह, गृह प्रवेश या किसी अन्य सामाजिक समारोह में उपहार के रूप में देना उपयुक्त होगा। जब आप किसी को तुलसी का पौधा उपहार में देते हैं, तो ध्यान रखें कि पाने वाला व्यक्ति इसे अपने घर में ठीक से स्थापित करें, और उसकी देखभाल भी करें। तुलसी का पौधा किसी व्यक्ति को उपहार में देने से पहले, इस बात का ख्याल रखें कि पौधा हरा-भरा और बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए।
तुलसी लगाने के फायदे
घर में तुलसी का पौधा लगाना लाभदायक होता है. इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और पॉजिटिविटी आती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी व्यक्ति को तुलसी का पौधा उपहार में देते हैं, तो उसके घर में भी सुख संपत्ति का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
