weight loss and sleep connection
weight loss and sleep connection

Overview:

फिटनेस कोच ने तेजी से वजन कम करने के ​कई शानदार तरीके बताए हैं। ​जिन्हें अपनाने से आपको फायदा होगा।

Weight Gain due to Lack of Sleep: अगर बिना कुछ खाए-पिए भी आपका वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है, डाइटिंग, एक्सरसाइज सब नाकाम हो रही है तो आप अपनीदिनचर्या में बड़ी गलती कर रहे हैं। जी हां, फिटनेस कोच प्रियांक मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके तेजी से वजन कम करने के ​कई शानदार तरीके बताए हैं। इस वीडियो में मेहता ने कुछ ऐसी शानदार टिप्स और ट्रिक्स बताई हैं, ​जिन्हें अपनाने से आपको फायदा होगा। साथ ही वो गलतियां भी बताई हैं, जिनके बारे में अक्सर लोगों को पता ही नहीं होता। अगर आप भी वजन कम करने में जुटे हुए हैं तो जान लें कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे।

बहुत जरूरी है भरपूर नींद

वजन घटाने के लिए बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही भरपूर नींद भी बहुत जरूरी है।
To lose weight, along with balanced diet and exercise, adequate sleep is also very important.

अपने वीडियो में प्रियांक ने बताया कि वजन घटाने के लिए बैलेंस डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही भरपूर नींद भी बहुत जरूरी है। हालांकि ज्यादातर लोग इस जरूरी बात से अनजान होते हैं। शोध बताते हैं कि जो लोग 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं वो दिनभर में करीब 400 कैलोरी ज्यादा खाते हैं। फिटनेस कोच ने बताया कि नींद हमारे शरीर को कई तरह से तैयार करती है। यह हार्मोन रेगुलेशन में मददगार है। ये हार्मोन भूख और मेटाबॉलिज्म दोनों को कंट्रोल करते हैं। जब आप गहरी और अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में आपका मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है और भूख भी ज्यादा लगने लगती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी के लिए जरूरी

पर्याप्त नींद और इंसुलिन सेंसिटिविटी के बीच भी गहरा कनेक्शन है। नींद की कमी से इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो सकती है, जिससे कोशिकाओं में ग्लूकोज मुश्किल से प्रवेश कर पाता है। इससे इंसुलिन रजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

कोर्टिसोल होता है कंट्रोल

वजन और कोर्टिसोल हार्मोन भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दरअसल, कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर नींद से कंट्रोल होता है। जब आप कम नींद लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्राव अनियंत्रित होने की आशंका बन जाती है। इससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। इसी के साथ ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन बढ़ाने में भी नींद का बड़ा योगदान है। इससे फैट लॉस होता है और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

मानसिक-शारीरिक सेहत के लिए अच्छा

नींद हार्मोन के साथ ही आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी जरूरी है।
Sleep is important not only for hormones but also for your mental and physical health.

नींद हार्मोन के साथ ही आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी जरूरी है। इससे शरीर को रिकवरी का समय मिल पाता है। शरीर की थकान दूर होने पर आप वर्कआउट आसानी से कर पाते हैं और बेहतर तरीके से फैट लॉस होता है। वहीं मानसिक स्पष्टता के लिए भी नींद जरूरी है। इससे बॉडी रिलेक्स होती है।

नींद ऐसे बिगाड़ सकती है आपका सफर

भरपूर और पर्याप्त नींद नहीं लेने से आपकी वेट लॉस ​जर्नी मुश्किल में पड़ सकती है। नींद की कमी से आपको भूख ज्यादा लगती है और अनहेल्दी फूड की लालसा होती है। जिससे डाइट करना मुश्किल हो जाता है। इसी के साथ आप थकान महसूस करने लगते हैं और शारीरिक प्रदर्शन पर असर होता है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार हर वयस्क को अपनी उम्र के अनुसार नींद लेनी चाहिए। 18 से 64 साल के वयस्कों को 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। वहीं 65 साल या इससे ज्यादा की उम्र में 7 से 8 घंटे की नींद कम से कम लेनी ही चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...