Trendy Makeup Looks: दुलहन का मेकअप बहुत खास होता है। अगर आप इस सीजन दुलहन बनने जा रही हैं तो सिर्फ ट्रेंड को फॉलो करते हुए मेकअप ना चुनें। मेकअप करवाने से पहले अपने मेकअप आॢटस्ट से जरूर मिलें और अपनी स्किन टोन के अनुसार मेकअप स्टाइल का चुनाव करें।
कुछ लोग हैवी मेकअप यानी बोल्ड लुक रखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को बहुत ही मिनिमल और सिंपल मेकअप लुक अच्छे लगते हैं। अ गर शादी पर आप रात में चांद से भी ज्यादा चमकना चाहती हैं, तो
आपको हमारे बताए कुछ ट्रेंडी मेकअप लुक्स को रिक्रिएट करना चाहिए। बदलते समय के साथ मेकअप ट्रेंड्स भी बदल रहे हैं और अब महिलाएं अपने लुक को नेचुरल लेकिन ग्लैमरस बनाए रखने के लिए नए मेकअप विकल्पों की तलाश में रहती हैं। शादी के फंक्शन पर, आप भी इन ट्रेंडी मेकअप लुक्स को अपनाकर अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं।
1.न्यूड मेकअप लुक

न्यूड मेकअप लुक इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस लुक की खासियत यह है कि यह हल्का और सादगीपूर्ण होते हुए भी आपको एक क्लासी लुक देता है। इस लुक के लिए आपको न्यूड शेड की लिपस्टिक और हल्के रंग के ब्लश का इस्तेमाल करना होगा। फाउंडेशन का चुनाव आपकी स्किन टोन से मिलता-जुलता करें ताकि मेकअप स्वाभाविक दिखे। यह लुक उन महिलाओं के लिए है जो बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं करतीं और सादगी के साथ अपनी खूबसूरती को निखारना चाहती हैं।
2. पीची मेकअप लुक

अगर आपकी स्किन टोन फेयर है, तो पीची मेकअप लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। पीची टोन का मेकअप गालों पर एक नैचुरल रेडनेस लाता है, जिससे आपकी त्वचा खिले-खिले दिखती है। इसके लिए आपको
हल्का पीच शेड का ब्लश, लिपस्टिक और आईशैडो का इस्तेमाल करना होगा। यह लुक खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो इस करवा चौथ अपने चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो चाहती हैं। पीची लुक से आपको एक
फ्रेश और यंग अपील मिलेगी।
3. ड्यूई मेकअप लुक

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा नमी से भरा हुआ और चमकता दिखे, तो ड्यूई मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट है। इस लुक के लिए मैट फिनिश फाउंडेशन की बजाय हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
हल्का हाइलाइटर और लिप बाम से आप इस लुक को और भी निखार सकती हैं। ड्यूई मेकअप लुक न केवल सिंपल और क्लासी लगता है, बल्कि यह आपकी स्किन को नेचुरल और हेल्दी भी दिखाता है।
4. नो-मेकअप लुक

यदि आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं या बहुत ज्यादा मेकअप से बचना चाहती हैं, तो नो-मेकअप लुक आपके लिए एकदम सही है। इस लुक में फाउंडेशन और मेकअप बहुत हल्का होता है, जिससे आप नेचुरल
और तरोताजा दिखती हैं। मैट फिनिश फाउंडेशन, लाइट शेड की लिपस्टिक, हल्का ब्लश और कोंट्यूरिंग से यह लुक पूरा होता है। यह लुक आपको करवा चौथ पर सादगी में भी खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
5.ग्लोइंग ग्लॉस फिनिश मेकअप लुक

चमकदार त्वचा हमेशा से एक फैशन स्टेटमेंट रहा है। शादी वाले दिन के लिए आप ग्लॉस फिनिश मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए ऑइल-बेस्ड फाउंडेशन और शाइनी हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। लिप्स पर ग्लॉसी लिपस्टिक और आंखों पर शिमरी आईशैडो लगाएं। इस लुक की सबसे खास बात यह है कि यह त्वचा को चमकदार और तरोताजा दिखाता है, जो आपके पारंपरिक परिधान के साथ खूबसूरत लगेगा।
6. बोल्ड मेकअप लुक

यदि आप शादी में रेड कलर की ड्रेस पहनती हैं, तो बोल्ड मेकअप लुक आपके लिए खास रहेगा। इस लुक के लिए मैट फाउंडेशन, डार्क ब्लश, बोल्ड लिप शेड और ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल करें। डार्क और
बोल्ड मेकअप लुक आपके चेहरे की विशेषताओं को उभारता है और आपको आकर्षक बनाता है। इस लुक के साथ आपका चेहरा रात में चांदनी की तरह चमकता नजर आएगा।
7. स्मोकी आई मेकअप लुक

स्मोकी आईज हमेशा से ग्लैमरस लुक का प्रतीक रही हैं। करवा चौथ पर अपने पारंपरिक लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए स्मोकी आई मेकअप ट्राई करें। इस लुक के लिए डार्क आईशैडो, मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करें। स्मोकी आईज के साथ न्यूड या लाइट लिप शेड का कॉम्बिनेशन आपको परफेक्ट बैलेंस देगा।
8. मेटालिक मेकअप लुक

अगर आप करवा चौथ पर कुछ हटकर और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो मेटालिक मेकअप लुक ट्राई करें। मेटालिक शेड्स आईशैडो और लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लगते हैं और आपके लुक में एक खास
चमक जोड़ते हैं। गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज शेड्स आपके पारंपरिक परिधान के साथ खूबसूरत लगेंगे। इस लुक के साथ आप भीड़ में अलग नजर आएंगी।
