ये पायल डिज़ाइन्स देखकर आपको खरीदने का मन होगा
हम नई-नवेली दुल्हन के लिए कुछ पायल के डिजाइन लेकर आए हैं जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और आप भी इनको ट्राई कर सकते हैं।
Payal designs: दुल्हन बनने का एहसास बहुत ही ज्यादा खास होता है, इसीलिए हर दुल्हन यही चाहती है कि वह खूबसूरत और परफेक्ट बने। इसके लिए वह सब कुछ करती है। छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखती है और खूब सजती-संवरती है। उनके सजने-संवरने में पायल का भी बेहद शानदार रोल है। पायल भी एक ऐसा आभूषण होता है जो बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्या आप भी शादीशुदा है और आपको भी पायल पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है?, तो हम नई-नवेली दुल्हन के लिए कुछ पायल के डिजाइन लेकर आए हैं, जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और आप भी इनको ट्राई कर सकते हैं।
यह भी देखे-समर सीजन में फ्लॉन्ट करें ये ट्रेंडी लाइटवेट ज्वेलरी: Light weight Jewellery
Payal Designs:ऑक्सिडाइज़्ड घुंघरू पायल

जब तक पायल में घुंघरू ना हो, तो पायल पहनने का मजा ही नहीं आता है। पायल में घुंघरू होना बहुत ही जरूरी होता है। नई नवेली दुल्हन के आने की आहट उसके घुंघरू से ही पता चलती है। जब पायल की छन छन किसी की कानों में पड़ती है, तो बहुत अच्छा लगता है। ऑक्सिडाइज़्ड ज्वैलरी बहुत ही ज्यादा चलन में है। ऐसे में इस तरह के डिज़ाइन आपको जरूर देखनी चाहिए और इन्हें खरीदने चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देते हैं।
फ्लोरल पायल

अगर आपको बहुत भारी-भरकम पायल पहनने का शौक नहीं है और आपको रीति-रिवाज निभाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, तो यह फ्लोरल पायल को आप कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं। आजकल मॉडर्न ज्वेलरी में इस तरह की पायल बहुत ही ज्यादा पहनी जाती है और डिमांड में भी रहती है। छोटे-छोटे फूल और पत्तियां इस डिजाइन को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश नजर आती है।
सिंपल पायल

अगर आप की नई-नई शादी हुई है और आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप पैर में सिंपल पायल के डिज़ाइन का चुनाव कर सकते हैं। इसमें आपको गोलाकार फूल और चांद सितारे जैसे कई डिज़ाइन भी देखने को मिल जाते हैं।
पर्ल और स्टोन वर्क पायल

पर्ल दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। इसीलिए पर्ल ज्वेलरी हमेशा कलेक्शन का हिस्सा माना जाता है। अगर आप की नई नई शादी हुई है, तो आप भी इस तरह की पायल ट्राई कर सकते हैं। इस पायल में स्टोन का काम भी किया जाता है। यह पायल डिज़ाइन आपके लिए एथेनिक लुक में चार चांद लगा देता है।
गोल्डन कलर पायल

गोल्डन कलर देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है। इसीलिए गोल्ड की ज्वेलरी का आज भी क्रेज कम नहीं हुआ है। पायल में भी गोल्ड कलर बहुत ही सुंदर लगता है। गोल्ड टोन स्टोन वाली यह पायल न्यूली ब्राइड के पैरों में बहुत ही खूबसूरत नजर आएगी।
मिरर वर्क पायल

मिरर वर्क कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अब यही डिज़ाइन पायल में भी देखने को मिल रहा है। मिरर वर्क पायल में छोटे छोटे घुंघरू डिज़ाइन एकदम ही लेटेस्ट हैं।
ड्रॉप पायल

इयररिंग से लेकर पायल में ड्रॉप डिज़ाइन हमेशा ही ज्वेलरी डिजाइन का हिस्सा रहा है। यह डिज़ाइन देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। ड्राप पायल में अधिकतर पर्ल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पायल और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।
इसी तरह पायल का इस्तेमाल आप भी कर सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है।
