अतीत की यादों से कैसे निकलें: Ways to Forget the Past
Ways to Forget the Past

Leave Past Memories: हमारा जीवन तीन तरह के काल से जुड़ा हुआ है। भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल। वर्तमान काल बहुत ही छोटा होता है। वर्तमान काल जल्दी ही भूतकाल में बदल जाता है। इस पूरी दुनिया में बहुत कम लोग ही अपने वर्तमान काल पर फोकस करते हैं। लेकिन वर्तमान काल में हमारे पास दो ऑप्शन होते हैं या तो हम बीते हुए कल के बारे में सोच कर परेशान रहें या फिर आने वाले कल की तैयारी करें।

ज्यादातर लोग अपनी इमोशनल एनर्जी और समय का ज्यादातर भाग अतीत में हुई घटनाओं को सोचकर दुखी होने में बर्बाद कर देते हैं। जिसके अनुसार वर्तमान समय में भी खुशी भरा जीवन नहीं जी पाते हैं। आप अपने अतीत में हुई बुरी घटनाओं को भुलाकर वर्तमान समय में अपने भविष्य की ओर सुनहरा कदम उठा सकते हैं। तो आइए जानते है अपने अतीत को कैसे भुलाएं।

यह भी देखें-जानें आखिर कौन था दुनिया का सबसे पहला कांवड़िया, क्या है इसका इतिहास: Kanwar Yatra 2023

क्यों जरुरी है अतीत की बुरी यादों को भूलना ?

  • ज्यादातर हमें देखने को मिलता है कि लोग अपने अतीत में हुई दुःख भरी घटनाओं या फिर किसी के द्वारा कहे गए अपशब्द, धोखे और व्यवहार को लेकर हमेशा चिन्ता में रहते हैं। जिनके बारे में लोग सोच कर दुखी होते हैं वे हमारे भाई बहन, मां-बाप या दोस्त हो सकते हैं।
  • कई बार तो हम अपने द्वारा ही करे गए बुरे बरताव को लेकर निराश रहते हैं। ऐसा करना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिए खतरा हो सकता है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये सभी घटना नेचुरली है सबके साथ घटती है।
  • इसलिए हमें इन सब चीजों के बारे में ना सोच कर अपने जीवन में आगे बढने की सोचनी चाहिए। जब तक हम ऐसा नहीं करेंगे तब तक बुरे विचारों में ही फसे रहेंगे। जिसका असर हमारे आने वाले कल पर भी पड़ेगा।

माफ करना सीखें

Ways to Forget the Past
try to forget other
  • हमारे दिल में बुरी घटनाएं ,लोगों के प्रति नाराजगी, गुस्सा और नफ़रत, निराशा पैदा करती है। हमारी नजर में हमें किसी ने किसी तरह से नुक़सान पहुँचाया हो तो हम निराश रहते हैं। हम ज़िंदगी में ऐसी हर सिचुएशन पर भटक जाते हैं, जो हमारी सोच के अनुसार ठीक नहीं है।
  • जब हमारे साथ धोखा या गलत व्यवहार हुआ है तो हमारे कमज़ोर आत्म सम्मान को बुरा लगता है‌ और जिसको सोच कर हमें बार बार गुस्सा आता है। अगर हमने ऐसे लोगों को माफ नहीं किया तो पूरी की पूरी जिंदगी ऐसे लोगों के लिए नफरत करके दुखी होते रहेंगे।
  • जो हमारी नजर में किसी बात या किसी घटना के लिए जिम्मेदार हैं। क्योंकि जब तक आप ऐसे लोगों को माफी नहीं देंगे तब तक आप दुःख, तनाव, और बुरे विचारों से भरे रहेंगे। आपको यह पता है कि नेगेटिविटी, ग़ुस्सा, बेचैनी कई प्रकार की शारीरिक‌ और बीमारीयों की जड़ है।
  • इसलिए अगर आप हमेशा के लिए इन सभी बीमारियों से छूटकारा पाना चाहते हैं तो हर उस व्यक्ति को माफ़ कर दें जिनके बारे में सोच के आप दुखी हैं।
  • कई लोग दूसरों को केवल इसलिए माफ़ नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि माफ़ करके एक तरह से वे उस व्यक्ति के उस व्यवहार से आपको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, जो उनके दुख अथवा नाराजगी का मुख्य कारण था।
  • कुछ लोग इसे अपनी इज्जत पर ले लेते हैं। वे सोचते हैं कि यदि वे उन्हें माफ कर देंगे तो लोग आपको डरपोक समझेंगे।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...