वॉल हैंगिंग डिज़ाइन image credit: istock
wall hanging design

वॉल हैंगिंग हमेशा से आपकी दीवारों को खूबसूरत बनाते है। आप घर पर ही खूबसूरत वॉल हैंगिंग बना सकते है। ये बहुत ही किफायती सामान में बन जाते है, आप इसे वेस्ट मटेरियल से भी बना सकते है। आज हम आपको खूबसूरत वॉल हैंगिंग बनाना सिखाएंगे। इसे बनाकर आप अपने घर की खूबसूरती बड़ा सकते है। तो आइये, जानते है की खूबसूरत वॉल हैंगिंग कैसे बनाये-

पेपर कोन से बना वॉल हैंगिंग-

पेपर कोन से बना वॉल हैंगिंग-                           image credit: istock
wall hanging made with paper

इस वाल हैंगिंग को पेपर से बनाया गया है। सिर्फ येल्लो और ब्लू कलर के ओरिगेमी पेपर से आप इसे बना सकते है। सबसे पहले, आपको येल्लो स्क्वायर शेप के ओरिगामी पेपर से कोन बनाना है। और फिर इसी तरह आपको ११ से १२ कोन बनाने है। अब आपको १ कार्ड बोर्ड लेना हो और उस पर छोटा सर्कल बनाकर उसे कट कर देना है। अब उस पर येल्लो पेपर चिपकाए और एक एक करके इन येल्लो कोन को भी चिपका दे| अब थ्रेड ले और पीछे की तरफ थोड़ा नीचे लटकता हुआ चिपका दे। आप को छोटे बड़े साइज के ५ थ्रेड चिपकाने है। अब छोटे छोटे सर्कल काट कर उसे इन थ्रेड पर चिपका दे और हो गया आपका खूबसूरत सा वाल हैंगिंग तैयार|

शैल से बना खूबसूरत वॉल हैंगिंग-

शैल से बना खूबसूरत वॉल हैंगिंग-                       image credit: istock
wall hanging made with shells

शैल से बना हुआ ये वॉल हैंगिंग बहुत ही सुन्दर और एक दम यूनिक लग रहा है। इस वॉल हैंगिंग को जब आप अपनी दीवार पर सजायेंगे तो ये आपकी दीवार को एक दम एलिगेंट लुक देगा। इस वॉल हैंगिंग को से शैल से बनाया हुआ है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत सारे से शैल की जरुरत पड़ेगी | और साथ में एक वायर की जरुरत पड़ेगी जिसे आप राउंड शेप दे सके। इसके बीच में इस तरह से रिबन लगाकर डेकोरेट कर सकते है।

फिश वॉल हैंगिंग-

YouTube video
fish wall hanging

ये खूबसूरत सा फिश वॉल हैंगिंग कार्डबोर्ड से मना हुआ है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन Shreya Chandrode नाम के यू टयूब चैनल पर इसे पोस्ट किया गया है। ये बेहद ही खूबसूरत है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते है। हालाँकि आप इसमें अपने बच्चो से भी पेंटिंग करा सकते है। ये बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाकर अपने घर की शोभा बढ़ा सकते है। इसमें नीचे चूड़ियों का इस्तेमाल करके इसे बहुत ही सुन्दर और आकर्षित वॉल हैंगिंग बनाया है।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट वॉल हैंगिंग –

YouTube video
best out of waste wall hanging

इस वॉल हैंगिंग को कार्डबोर्ड की मदद से बनाया गया। ये दिखने बेहद ही खूबसूरत है| इसे Punekar Sneha नाम के यू टयूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इसे बनाने के लिए आपको पेंटिंग कलर्स की भी आवश्यकता होगी। इस वॉल हैंगिंग को आप अपने लिविंग रूम की दीवार पर लगा सकते है। ये आपके घर की खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा। आप चाहे तो इसे अपने किसी भी रूम में भी लगा सकते है।

यूनिक वॉल हैंगिंग

यूनिक वॉल हैंगिंग                                      image credit: istock
Crochet wall hanging

क्रोशिए से बने इस वॉल हैंगिंग को आप अपनी घर की खूबसूरत दीवार पर लगा कर अपने घर की शान बड़ा सकते है। ये बेहद खूबसूरत लग रहा है। क्रोशिए से अलग अलग आकृति बनाकर आप थ्रेड की मदद से इसे पेड़ की टहनी के टुकड़े पर कुछ इस तरह टांग कर एक खूबसूरत सा वॉल हैंगिंग बना सकते है। आप इसे अपनी किचन की वॉल या अपने घर में कही भी सजाकर आप अपनी दीवार के लुक को एक नया लुक दे सकते है।

Leave a comment