घर में लगाए गए इन 5 पौधों को गलती से भी सूखने ना दें, हो सकती है आर्थिक परेशानी: Vastu Tips For Plants
Vastu Tips For Plants

Vastu Tips For Plants: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। जिस तरह देवी-देवताओं को पूजा जाता है ठीक उसी तरह पेड़-पौधों को भी पूजा जाता है। अलग-अलग पौधों में अलग-अलग देवी देवताओं का वास होता है जिनको लेकर हिंदू धर्म में कई प्रकार की मान्यताएं बताई गई है। कई पेड़ पौधों को लेकर ऐसा कहा गया है कि इन्हें घर के आसपास या कमरे में लगाना काफी शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा गया है ऐसे भी कई पौधे होते हैं जिन्हें अगर घर पर लगाया जाए तो उन्हें कभी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर किसी कारणवश पौधा सूख जाता है तो उसकी जगह दूसरा पौधा लगाना चाहिए। लेकिन उस सूखे पौधे को वहां से हटा देना चाहिए। आज हम आपको इस लेख के द्वारा किन पौधों को घर पर लगाना चाहिए, और सूखे पौधों से क्या-क्या परिणाम हो सकते हैं उसके बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

Also read : गुरुवार के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ,बन जाएंगे धनवान: Guruvar Vrat Katha

घर पर लगाए गए इन पौधों को कभी सूखने ना दें

Vastu Tips For Plants
Vastu Tips For Plants and Upay

शमी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे को भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। शनि ग्रह से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शमी का पौधा लगाना एक बहुत ही अच्छा उपाय बताया गया है। घर में शमी का पौधा लगाने से शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही साथ इसको घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शमी का पौधा लगाना हर प्रकार से बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इस पौधे को कभी भी सूखने ना दें। इस पौधे के सूखने से शुभ की वजह अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। तुलसी को मां का दर्जा दिया गया है, इसलिए हर घर में माता तुलसी को पूजा जाता है और जल अर्पित किया जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। माता तुलसी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसलिए इस पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर किसी कारण से पौधा सूख गया है तो उसे जल्द से जल्द निकालकर दूसरा नया पौधा लगा देना चाहिए।

मनी प्लांट

आमतौर पर हर घरों में मनी प्लांट देखा जा सकता है। जैसा कि यह नाम से ही समझ आ रहा है मनी प्लांट यानी यह एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से हमेशा बरकत बनी रहती है। मनी प्लांट को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से धन के साथ-साथ सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है। लेकिन मनी प्लांट हमेशा हरा भरा होना चाहिए। अगर घर में लगा मनी प्लांट सूखा रहता है तो यह अशुभ माना जाता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट को कभी सूखने ना दें।

अशोक का पेड़

घर में अशोक का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा गया है कि अशोक का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, यही वजह है की कई घरों में मुख्य द्वार के आसपास अशोक का पेड़ देखने को मिलता है। इस पेड़ को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। अगर यह पेड़ सूख जाता है तो परिवार के किसी सदस्य पर संकट आ सकता है साथ ही साथ आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए यदि अशोक का पेड़ किसी कारण से सूख जाता है तो जल्द से जल्द दूसरा पौधा लगा देना चाहिए।

आम का पेड़

हिंदू धर्म में आम के पेड़ और पत्तों का विशेष महत्व है। किसी भी प्रकार के शुभ कार्य या मांगलिक कार्य में आम के पत्तों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आम के पेड़ में अनेक देवी-देवताओं का वास होता है, यही वजह हैं की अनेक घरों के आंगन या खेतों में आम का पेड़ देखने को मिलता है। इसलिए इस पेड़ को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। इसके सूखने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...