Chaukhutia Hill Station: जब भी वीकेंड आता है या छुट्टियों का मौका मिलता है। हम सभी घूमने फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। सबसे ज्यादा घूमने के प्लान समर वेकेशन में बनते हैं क्योंकि इस समय स्कूल कॉलेज की छुट्टियां होती है और फैमिली ट्रिप के लिए यह शानदार समय होता है। गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर ऐसी जगह पर जाने के बारे में सोचते हैं। जहां उन्हें थोड़ा सुकून और शांति मिले। उत्तराखंड का चौखुटिया एक ऐसी ही जगह है, जहां आप शांति का एहसास कर सकते हैं।
शिमला, मनाली, मसूरी ये ऐसे हिल स्टेशन है जहां अधिकतर पर्यटक गर्मियों के मौसम में पहुंचते हैं। यह ऐसी जगह है जहां गर्मियों में भी ठंडक का एहसास होता है। यही कारण है कि लोग इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अपनी गर्मी की छुट्टियों को अगर आप किसी ऐसी जगह पर गुजारना चाहते हैं। जहां आपको भीड़भाड़ ना मिले और आप शांति और सुकून का एहसास कर सके तो हम आपके लिए परफेक्ट हिल स्टेशन चौखुटिया की जानकारी लेकर आए हैं।
उत्तराखंड का चेरापूंजी
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं। वहां की प्राकृतिक सुंदरता इतनी लुभावनी है कि आपका दिल खुश हो जाएगा। इस जगह की हसीन वादियों और सुंदर नजारों को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। दूर तक फैले पहाड़, हरियाली, कल-कल बहती नदिया आपका दिल जीत लेगी। अपनी सुंदरता की वजह से इस जगह को उत्तराखंड का चेरापूंजी कहा जाता है। उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन में मौजूद है।
करें चौखुटिया की सैर
अगर आप किसी शांति और सुकून भरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो अल्मोड़ा में रामगंगा नदी के किनारे बसे हुए शहर चौखुटिया जा सकते हैं। यह जगह अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छता, कई सारे पौराणिक मंदिरों और धान की खेती के लिए बहुत फेमस है।
यह है खासियत

जब आप चौखुटिया जाएंगे तो यहां पर आपको दूर-दूर तक फैले हुए सुंदर हरे भरे घास के मैदान दिखाई देंगे। ऊंचे ऊंचे पहाड़ और इन पर फैली हरियाली किसी के भी मन को मोह सकती है। यह पहाड़ों की घाटियों में बस एक खूबसूरत शहर है, जहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है। यहां जाने के बाद प्रकृति के नजारे आपके दिल में हमेशा के लिए बस जाएंगे।
देखें ये जगह
जब आप चौखुटिया जाएंगे तो असीम प्राकृतिक नजारों के बीच बसे हुए रुद्रेश्वर मंदिर, लखनपुर मंदिर और यहां बस से कुछ प्राचीन मंदिर जा सकते हैं। यहां पर पांडवखोली नाम का एक शानदार टूरिस्ट प्लेस भी मौजूद है जहां का दीदार आपको जरूर करना चाहिए। अगर आप चौखुटिया के आसपास के इलाके घूमना चाहते हैं तो कसौनी 60 किलोमीटर, द्वाराहाट 18 किलोमीटर और रानीखेत 50 किलोमीटर दूर पड़ता है। आप आसानी से इन खूबसूरत स्थानों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
कैसे जाएं
अगर आप चौखुटिया जाना चाहते हैं तो दिल्ली NCR यह जगह 365 किलोमीटर दूर पड़ती है। आप आसानी से कार से 8 से 9 घंटे में यह सफल तय कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो बस से भी चौखुटिया पहुंचा जा सकता है।
मिलेगी ये सुविधाएं
जब आप प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई इस अद्भुत जगह पर पहुंचेंगे तो यहां के नजारों में खो जाएंगे। अगर आपको यहां रुकने के लिए कोई जगह चाहिए तो आसानी से होमस्टे और सस्ते होटल अवेलेबल हैं। आप जहां भी रुकेंगे वहां से आपको प्रकृति के अद्भुत नजारों का दीदार करने को मिलेगा।
