जानें उम्मेद भवन पैलेस के इतिहास के बारे में: Umaid Bhawan Palace
Umaid Bhawan Palace

Umaid Bhawan Palace: भारतीय इतिहास काफी रोचक है और हमें हमारे पूर्वजों के बारे में जान कर काफी गर्व महसूस होता है। चाहे युद्धों के मामले में हो या फिर वास्तुकला और रचनात्मक कार्यों में हमारे पूर्वज समय से काफी आगे थे। इस बात का प्रमाण उम्मेद भवन पैलेस जैसे शानदार महल हैं। हर ऐतिहासिक बिल्डिंग जिसे आप देखते हैं, उसके पीछे एक इतिहास जुड़ा हुआ है जो काफी इंटरेस्टिंग होता है। अगर आप भी भारतीय इतिहास और राजाओं के बारे में जानने में इच्छुक हैं तो आपको राजस्थान में स्थित उम्मेद भवन पैलेस के बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैलेस के बारे में कुछ आवश्यक फैक्ट्स के बारे में जो आपको जरूर पता होने चाहिए।

उम्मेद भवन पैलेस कहां स्थित है?

Umaid Bhawan Palace
Umaid Bhawan Palace Location

उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। वैसे तो राजस्थान राजाओं और राजपूतों की भूमि है और यहां आपने कई सारे ऐसे आलीशान महल मिल जायेंगे जो यहां की रॉयल्टी दिखाते हैं। लेकिन उम्मेद भवन पैलेस काफी शानदार है और काफी खास है। यह महल दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक महल है।

यह महल कब बना?

यह महल 1929 में राजा उम्मेद सिंह ने बनवाया था। इससे बनने में पूरे 14 साल लग गए और इसका निर्माण कार्य 1943 में बन कर पूरा हो गया था। इस महल को बनने में काफी लोगों को मेहनत लगी है और काफी ज्यादा लोग इसके निर्माण कार्य में शामिल थे। लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने दिन रात एक करके इस महल को बनाया था।

जानें इस महल के आर्किटेक्चर के बारे में

अगर आपने कभी यह महल देखा है या आप इसे देखने जा रहे हैं तो इसकी आलिशानता और खूबसूरती देख कर आपके होश पक्का उड़ गए होंगे या उड़ जाने वाले हैं। इसे बनाने के लिए काफी अच्छी गुणवत्ता की चीजों का प्रयोग किया गया है। इस इमारत को बनाने के लिए पीले बलुआ पत्थर, मकराना संगमरमर और बर्मी टिक की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। यह महल काफी बड़ा है। इसमें लगभग 347 कमरे हैं और बहुत सारे आंगन भी मौजूद हैं।

जानें इस भवन के स्ट्रक्चर के बारे में

umaid bhavan
Umaid Bhawan Palace Structure

इस महल को तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग को रॉयल निवास कहा जाता है। दूसरे भाग को उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम के नाम से जाना जाता है और तीसरे हिस्से को उम्मेद भवन पैलेस होटल। यह एक हेरिटेज होटल है और यह पहला ऐसा महल है जिसमें आप रह सकते हैं। इसमें रहने के लिए आप कमरा बुक कर सकते हैं और इस महल को अच्छे से देख सकते हैं।
इस महल में आप ठहर भी सकते हैं और घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इस महल का म्यूजियम वाला भाग और होटल वाला हिस्सा एक पब्लिक अट्रैक्शन है और आप यहां पर घूमने जा सकते हैं।

जानें महल की एंट्री फीस

भारतीय पर्यटकों के लिए एंट्री फीस मात्र 30 रुपए है। बच्चों के लिए यह फीस 10 रुपए है और अगर विदेशी पर्यटक आते हैं तो उनके लिए इसकी फीस 100 रुपए है। यहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 5 बजे के बीच घुमा जा सकता है।

यह भी देखें-सावन में भगवान शिव को जरूर अर्पित करें ये चीजें, होंगे प्रसन्न: Sawan Bhog 2023

आप इस महल के आस पास में भी काफी प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इस महल के पास मेहरानगढ़ किला, शीश महल, खेजडला किला और फूल महल जैसी जगहें हैं। यहां पर जा कर भी आप इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।