सावन में भगवान शिव को जरूर अर्पित करें ये चीजें, होंगे प्रसन्न: Sawan Bhog 2023
Sawan Bhog 2023

Sawan Bhog 2023: सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दौरान की गई पूजा का बहुत महत्व माना गया है। इस साल अधिक मास होने की वजह से सावन 59 दिनों तक चलेगा यानी ये पावन उत्सव लगभग 2 महीने तक रहेगा। 4 जुलाई से शुरू होकर सावन महीना 31 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में भोलेनाथ को खुश करने के लिए उनकी प्रिय 10 चीजें उन्हें जरूर चढ़ाएं। 

शहद

यह सबसे लोकप्रिय वस्तुओं में से एक है जिसे शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है और इसे मधु-अभिषेक भी कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को शहद चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। 

दही

Sawan Bhog 2023
curd

सावन के दौरान दही अर्पित करना बहुत ही अच्छा माना जाता है और इससे जीवन की समस्याओं और बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

दूध

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इसी वजह से सावन के महीने में भगवान शिव को दूध चढ़ाया जाता है।

बेल पत्र

ऐसा माना जाता है कि बेल के पेड़ के हर हिस्से में मां पार्वती का वास है और यही कारण है कि इस पेड़ की पत्तियां भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं।

यह भी देखें-3 वजहों से हो सकती है ज्यादा थकान, इन सुपरफूड्स से करें दूर: Reasons and Foods for Fatigue

घी

भगवान शिव को घी अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, साथ ही कई तरह के कष्ट भी दूर होते हैं।