भारत में मकर संक्रांति पर घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट: Makar Sankranti Vacation Destinations
Makar Sankranti Vacation Destinations

भारत में मकर संक्रांति पर घूमने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट: Makar Sankranti Vacation Destinations

आज हम भारत के उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां मकर संक्रांति का त्यौहार बेहद धूमधाम तरीके से मनाया जाता है।

Makar Sankranti Vacation Destinations: नए साल की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मकर संक्रांति उन त्योहारों में से एक है जो साल की शुरुआत में ही मनाए जाते हैं। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही तमाम धर्मों में इसे नए साल की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने के लिए मिठाई और स्थानीय स्नैक्स बनाए जाते हैं। कुछ लोग मकर संक्रांति के खास मौके पर घूमने जाते हैं। आज हम भारत के उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां मकर संक्रांति का त्यौहार बेहद धूमधाम तरीके से मनाया जाता है।

Also read : लक्षद्वीप में इन जगहों पर घूमना बिल्कुल न भूलें

Makar Sankranti Vacation
Makar Sankranti Vacation Destinations-Jodhpur

मकर संक्रांति के अवसर पर घूमने के लिए राजस्थान का जोधपुर शहर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। संक्रांति के दौरान जोधपुर में इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां दुनिया भर के कई बड़े पतंगबाज अपनी पतंगबाजी का हुनर दिखाने के लिए पहुंचते हैं। इस फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए आपको टिकट खरीदने की जरूरत पड़ेगी।

Vadodra
Vadodra

अगर आपको पतंगबाजी देखने का शौक है, तो आपके लिए वडोदरा बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाता है। यहां एक से बढ़कर एक पतंगबाज अपनी पतंग उड़ाने की कला का प्रदर्शन करते हैं। त्यौहार से सप्ताहभर पहले ही लोग अपनी छतों पतंगबाजी का कौशल दिखाने में जुट जाते हैं। यहां के आसमान में तरह-तरह की रंग-बिरंगी पतंगे देखने को मिलती हैं।

Jaipur

राजस्थान का जयपुर जयपुर शहर पतंग उत्सव को भव्य तरीके से मनाता है। यहां मकर संक्रान्ति के दौरान घोड़ों, ऊंटों, नर्तकियों और संगीतकारों की परेड भी आयोजित की जाती हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आपको यहां रूकने के लिए सस्ते दामों में रिजॉर्ट मिल जाएंगे।

Haridwar

आप मकर संक्रांति के दौरान उत्तराखंड के शहर हरिद्वार भी जा सकते है। हरिद्वार के गंगा घाट पर मकर संक्रांति की आरती, स्नान व दान आदि बेहद बड़े पैमाने पर होती है। जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

Guwahati
Guwahati

गुवाहाटी में मकर संक्रांति को माघ बीहू के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग लकड़ियों से बोनफायर और बांस जलाकर खुशी और उल्लास के साथ यह दिन मनाते हैं। यहां संक्रांति मनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक भोज और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत लगते है।

Amritsar

पंजाब के अमृतसर में पतंगों का त्यौहार बेहद बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। शहर में स्थानीय लोग रंगीन कपड़े पहनते हैं और गुड़, तिल और मूंगफली से बनी मिठाइयां खाते हैं। इसके साथ ही यहां संक्रांति के दिन लोक संगीत पर पारंपरिक नृत्य और भांगड़ा भी किया जाता है।

Kutch
Kutch

आप अगर मकर संक्रांति की असल धूम देखना चाहते हैं, तो गुजरात के कच्छ क्षेत्र में जाएं। वहां पतंग महोत्सव का अलग नजारा देखने को मिलता है। पर्यटकों का मन लुभाने के सफेद रण ही काफी है। जहां लोग रंग बिरंगे पतंग उड़ाते हैं। वैसे भी गुजरात में मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है और ये त्यौहार पूरे दो दिन तक मनाया जाता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...