Valentine Day
Valentine Week Celebration Credit: Istock

Valentine Celebration: वैलेंटाइन डे हर किसी के लिए खास होता है, फिर चाहे वह युवा हो या फिर बुजुर्ग। अपने पार्टनर से प्‍यार का इजहार करने और उसे खुश करने के लिए प्रेमी भरसक प्रयास करते हैं। वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के लिए जितने जरूरी गिफ्ट और फ्लावर्स होते हैं उतना ही जरूरी होता है पार्टनर का साथ। जी हां, सिर्फ महंगे तोहफे और फूल पार्टनर को उतनी खुशी नहीं दे सक‍ते जितना कि आपका क्‍वालिटी टाइम दे सकता है। तो इस वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए शहर की भागदौड़ से दूर ऐसी रोमांटिेक जगहों को एक्‍सप्‍लोर करें जहां आप सुकून के पल बिता पाएं और अपने पार्टनर से मन की बात कह सकें। तो चलिए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में।

खजियार

वैलेंटाइन वीक को बनाएं यादगार
Khajjiar

हिमाचल प्रदेश में स्थित खजियार बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इस जगह के बारे में ज्‍यादातर लोगों को जानकारी नहीं है, इसलिए यहां क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये एक परफेक्‍ट रोमांटिक प्‍लेस है जो आपके वैलेंटाइन वीक को यादगार बना सकती है। खजियार में ट्रेकिंग और पैराग्‍लाइडिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। यहां की खूबसूरत घास के मैदानों में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वॉक कर सकते हैं। क्‍वालिटी टाइम बिताने के लिए ये बेस्‍ट जगह हो सकती है।

जीरो वैली

जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश की बेहद खूबसूरत टूरिस्‍ट प्‍लेस है। जो लोग भीड़ से दूर जाना चाहते हैं उनके लिए ये जगह आइडियल हो सकती है। यहां आपको शांत वातावरण के साथ अरुणाचल प्रदेश की संस्‍कृति देखने को मिलेगी। जीरो वैली में हरे-भले चावल के खेत, घने बांस के जंगल और धुंधले पहाड़ इस जगह की शोभा को बढ़ाते हैं। यहां गांवों का दौरा कर आप पारंपरिक जीवनशैली का बेहतरीन अनुभव प्राप्‍त कर सकते हैं।

तीर्थन वैली

Tirthan Valley
Tirthan Valley

हिमाचल प्रदेश की पहाडियों में छुपा हुआ तीर्थन वैली, अपनी रहस्‍मई कथाओं के लिए जाना जाता है। वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करने के लिए ये बेस्‍ट प्‍लेस हो सकता है। यहां प्रकृतिक नजारों के अलावा तीर्थन नदी, हरे-भरे जंगल और बर्फ से ढकी चोटियों का अद्भुद नजारा देखा जा सकता है। प्रकृति का आनंद लेने के लिए नदी किनारे स्थित कॉटेज और होमस्‍टे बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए नदी किनारे बैठकर मछली भी पकड़ सकते हैं। ये आपके लिए बेहद सुखद अनुभव हो सकता है। 

गोकर्ण

यदि आपको बीच पसंद हैं तो आप कर्नाटक में स्थित तटीय शहर गोकर्ण का चुनाव कर सकते हैं। ये बीच बेहद शांत और एकांत है, जो आध्‍यात्मिक माहौल प्रदान करता है। गोकर्ण में कई ऐसे मंदिर हैं जो छिपे हुए हैं, आप अपने पार्टनर के साथ मंदिरों की खोज कर सकते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक व्‍यूह के लिए पहाडियां चढ़ सकते हैं। समुद्र तटों और गुफाओं की खोज के लिए नाव की सवारी कर सकते हैं। साथ ही शांत ओम बीच और कुडले बीच पर रोमांटिक वॉक का आनंद ले सकते हैं। ये एक बेहद एडवेंचरस ट्रिप हो सकती है जिसमें आप साधारण वातावरण में एक-दूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं।