Palace on Wheels
Palace on Wheels

Palace on Wheels 8-Day Tour : भारत की सबसे खास ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ फिर से चल पड़ी है, जो आपको शाही सफर कराती है। यह ट्रेन दिल्ली से चलती है और 8 दिनों तक आपको राजस्थान, गुजरात और आगरा के सुंदर शहरों की सैर कराती है। हर जगह की अलग पहचान, संस्कृति और खानपान इस यात्रा को यादगार बनाते हैं।

इस लक्ज़री ट्रेन में आपको राजाओं जैसी सुविधा मिलती है। इसमें सुंदर कमरे, बढ़िया खाना, सफाई, और स्टाफ का अच्छा व्यवहार हर पल को खास बना देता है। ट्रेन में राजस्थान की शाही झलक देखने को मिलती है, जिससे आपको हर स्टेशन पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

इस सफर में आप जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, रणथंभौर और भरतपुर जैसे शहरों में घूम सकते हैं। साथ ही आगरा का ताजमहल भी इस यात्रा का हिस्सा है। अगर आप भारत की शाही विरासत को करीब से देखना चाहते हैं, तो ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ आपके लिए एकदम सही है।

क्या है ‘पैलेस ऑन व्हील्स’?

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ एक बहुत ही खास और आरामदायक ट्रेन है। इसका नाम ही बताता है कि ये चलती-फिरती महल जैसी है। इसमें कुल 14 कोच हैं और हर कोच का नाम किसी पुराने राजघराने के नाम पर रखा गया है। इसमें हर यात्री को एक खास केबिन मिलता है, जिसमें आरामदायक बेड, अटैच बाथरूम, और एसी जैसी सुविधाएं हैं। यहां आपको शाही खाना, बार, लाउंज और बटलर की सेवा मिलती है। यह ट्रेन उन लोगों के लिए है जो आराम से घूमना चाहते हैं और कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं।

ट्रेन में शानदार सुविधाएं

ट्रेन में बहुत सारी शानदार सुविधाएं दी गई हैं। हर केबिन में आरामदायक बेड, प्राइवेट बाथरूम, एयर कंडीशनर, और 24 घंटे सेवा मिलती है। ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट हैं जहां इंडियन और इंटरनेशनल खाना मिलता है। एक बार और एक आरामदायक लाउंज भी है। यात्रा के दौरान कई जगहों पर रुककर लोकल कल्चर दिखाया जाता है। इस ट्रेन का स्टाफ भी बहुत मददगार होता है जो आपकी हर जरूरत का ध्यान रखता है।

बुकिंग कैसे करें

अगर आप इस शाही सफर का मजा लेना चाहते हैं तो आपको पहले से टिकट बुक करनी होगी। इसकी बुकिंग ऑनलाइन वेबसाइट पर की जा सकती है। टिकट की कीमत इस पर निर्भर करती है कि आप कौन-सी केबिन ले रहे हैं और किस सीजन में यात्रा कर रहे हैं। अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उस वक्त मौसम ठंडा और घूमने लायक होता है।

यात्रा की खास बात

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सिर्फ एक ट्रेन यात्रा नहीं, बल्कि एक शाही अनुभव है। इस सफर में आप भारत की पुरानी संस्कृति, खाना, पहनावा और मेहमाननवाज़ी को बहुत करीब से महसूस कर सकते हैं। हर स्टेशन पर आपको लोकल लोग, उनके डांस, म्यूजिक और हस्तशिल्प देखने को मिलते हैं। ये ट्रेन सिर्फ घूमने का तरीका नहीं, बल्कि भारत को जानने का एक अनोखा मौका है।

पैलेस ऑन व्हील्स ट्रैवल प्लान

राजस्थान इटिनरेरी

Palace on Wheels की यह सबसे लोकप्रिय और पुरानी रूट है, जिसमें राजस्थान के प्रमुख शहरों की सैर कराई जाती है:

स्थान:

  • दिल्ली (शुरुआत)
  • जयपुर
  • सवाई माधोपुर (रणथंभौर नेशनल पार्क)
  • चित्तौड़गढ़
  • उदयपुर
  • जैसलमेर
  • जोधपुर
  • भरतपुर
  • आगरा (ताजमहल)
  • दिल्ली (समाप्ति)

हाइलाइट्स:

  • किले, महल, रेगिस्तान, ऊँट की सवारी
  • रॉयल थीम डिनर
  • टाइगर सफारी

गुजरात इटिनरेरी

Palace on Wheels ने हाल ही में गुजरात के लिए एक नया रूट शुरू किया है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को दिखाया जाता है।

स्थान:

  • दिल्ली (शुरुआत)
  • वडोदरा
  • सासन गिर
  • सोमनाथ
  • द्वारका
  • अहमदाबाद
  • दिल्ली (समाप्ति)

हाइलाइट्स:

गुजराती लोकसंगीत व भोजन

शेरों की सफारी (गिर)

सोमनाथ और द्वारकाधीश मंदिर

ऐतिहासिक महल और बावड़ियाँ

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...