National Parks in India: भारत बहुत ही खूबसूरत देश है। हमारा देश वनस्पति और जीव, पहाड़ और जंगल इन सभी चीजों से परिपूर्ण है। अगर आप भी एडवेंचर और अद्भुत रोमांच की खोज में हैं और एक अनोखा अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम यहां आपको देश के कुछ सबसे दिलचस्प और रोमांचक नेशनल पार्क्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आपको बहुत मज़ा भी आएगा और आप सच में अद्भुत रोमांच का अनुभव भी करेंगे। तो आइए एक नज़र डालते हैं भारत के कुछ दिलचस्प नेशनल पार्क्स पर-
Also read: बांधवगढ़ नेशनल पार्क आएं, यादें ले जाएं
National Parks in India-रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क राजस्थान के दक्षिण जिले सवाई माधोपुर में मौजूद है। इस उद्यान को 1981 में राष्टीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। ये नेशनल पार्क अरावली और विंध्य की पहाड़ियों पर स्थित है। यहां बाघों की तादाद सबसे अधिक है। साथ ही यहां आपको चीते भी देखने को मिल जाएंगे। यहां जानवरों के अलावा पक्षियों की भी कई प्रजातियां देख सकते हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, हिमालय की तलहटी के बीच स्थित है, जहां आपको बाघ सहित विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां कुल 300 जंगली हांथी, 200 बाघ और कई प्रकार के जानवर और पक्षी भी घूमते हैं। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1936 में स्थापित किया गया था और ये भारत का सबसे पुराना उद्यान है। यहां आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
पृथ्वी पर एक सींग वाले गैंडों की सबसे बड़ी आबादी का घर, काजीरंगा नेशनल पार्क वनस्पतियों और जीवों के मामले में भारत के राष्ट्रीय खजाने में से एक है। उत्तर-पूर्वी भारत में असम राज्य में स्थित, इसका कुल क्षेत्रफल नागांव, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों द्वारा साझा किया जाता है। काजीरंगा नेशनल पार्क भारत में सफल वन्यजीव संरक्षण का प्रतीक है। 1985 में, इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया था।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ नेशनल पार्क वन्य जीवन और वनस्पतियों से भरपूर एक सुंदर जंगल है। पूर्व में रीवा के महाराजाओं के लिए शिकारगाह था, जो कि अब यह नेशनल पार्क बाघ अभयारण्य के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। बांधवगढ़ को दुनिया में रॉयल बंगाल टाइगर्स की सबसे अधिक पाए जाने वाले उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। आप यहां जंगल सफारी के दौरान सबसे ज्यादा रॉयल टाइगर की झलक देख सकते हैं। 2012 में, लगभग 44-49 बाघ इस नेशनल पार्क में मौजूद थे। यहां स्तनधारियों की 22 से अधिक प्रजातियां और एविफौना की 250 प्रजातियां हैं।
कान्हा नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है और इसे एशिया के सर्वश्रेष्ठ पार्कों में से एक के रूप में भी स्थान दिया गया है। मध्य प्रदेश में स्थित यह पार्क 1955 में वजूद में आया था। यहां बड़े स्तनधारियों की 22 प्रजातियां पाई जाती हैं, साथ ही यहां के रॉयल बंगाल टाइगर एक प्रमुख आकर्षण हैं। कान्हा नेशनल पार्क वर्तमान में 940 किलोमीटर वर्ग में फैला है, जो हॉलन और बंजार दो अभ्यारण्य में विभाजित है।
गिर नेशनल पार्क, गुजरात
गुजरात का गिर नेशनल पार्क दुनिया का एक ऐसा उद्यान है, जहां आप शेरों को खुले में घूमते हुए देख सकते हैं। गुजरात के इस राष्ट्रिय पार्क सैलानी सैर सपाटा करने के लिए आते हैं। इस पार्क में 38 स्तनधारियों की प्रजातियां, 37 प्रकार के सरीसृप, तीन सौ एविफुना प्रजातियां, और 2000 से अधिक कीट प्रजातियां हैं।
सुंदरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल
दुनिया में सबसे बड़े मैंग्रोव वनों की मेजबानी के लिए जाना जाने वाला सुंदरवन नेशनल पार्क भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह एक टाइगर रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है, जहां आप ‘रॉयल बंगाल टाइगर्स’ से लेकर खूबसूरत नदियों के नजारे देख सकते हैं। सुंदरवन नेशनल पार्क सुंदरबन डेल्टा का एक हिस्सा है जो मैंग्रोव वन से भरा पड़ा है और बंगाल टाइगर्स की सबसे बड़ी आबादी यहीं देखी जाती है। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है, जिसमें खारे पानी के मगरमच्छ सहित विभिन्न प्रकार के पक्षी और सरीसृप मौजूद हैं।
