मुन्नार की 2 दिन की ट्रिप करें इस तरह से प्लान: Munnar Trip
Munnar Trip Plan

मुन्नार की 2 दिन की ट्रिप करें इस तरह से प्लान

अगर आप बेंगलुरु या आसपास की जगह पर घूमने के लिए आ रहे हैं और आपके पास 1 से 2 दिन का ही समय है तो भी आप इस जगह की सैर कर सकते हैं।

Munnar Trip: घूमना फिरना हर किसी को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। अक्सर लोग हिल स्टेशन पर घूमने जाते हैं। हिल स्टेशन पर बहुत ही खूबसूरत जगह और हरियाली होती है। मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित है और कुनूर मैसूर और वायनाड की तरह ही एक सुंदर हिलस्टेशन भी है। यह जगह बर्डवाचिंग बोटिंग गोल्फिंग और ट्रैकिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। अगर आप बेंगलुरु या आसपास की जगह पर घूमने के लिए आ रहे हैं और आपके पास 1 से 2 दिन का ही समय है तो भी आप इस जगह की सैर कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि मुन्नार की 2 दिन की ट्रिप आप किस तरह से प्लान कर सकते हैं।

पहला दिन

मुन्नार के चाय बागानों की सैर

Munnar Trip
Munnar Tea Garden Tour

यहाँ पर एक जगह है जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है वो है चाय के बागान, जी हां मुन्नार में कुल्लूकुमलाई, टाटा टी, सेवन मलाई, पल्लीवासल और फोटो प्वाइंट जैसे लोकप्रिय चाय के बागान मौजूद हैं। मुन्नार से लगभग 2 किलोमीटर दूर पर टाटा टी के नल्लाथनी एस्टेट में स्थित केडीएचपी संग्रहालय विभिन्न प्रकार की प्राचीन वस्तुओं को भी प्रदर्शित करता है। इसी के साथ मुन्नार से 35 किलोमीटर दूर कुल्लूकुमलाई टी एस्टेट है जो समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यह प्लांटेशन दुनिया में सबसे ऊंचा है जो स्वादिष्ट चाय के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। मुन्नार से जीत द्वारा यहां पर लगभग पहुंचने में 52 मिनट का समय लग जाता है। अगर आप कम समय के लिए मुन्नार आए हैं तो भी आप चाय के बागानों में घूम सकते हैं और यहां पर आपको आना चाहिए यह बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं।

केडीएचपी चाय बागान में सुबह 7:00 बजे प्रवेश किया जा सकता है। इसी के साथ कोल्हुक्कुमलाई चाय बागान में सुबह 9:00 बजे प्रवेश किया जा सकता है। केडीएचपी में एंट्री फीस 20 रुपये है और कुल्लूकुमलाई में एंट्री फीस 75रुपये है।

ब्लॉसम इंटरनेशनल पार्क

Munnar Trip Plan
Blossom International Park

मुन्नार शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह लगभग 16 एकड़ से भी अधिक फैला हुआ है। यह स्थान बहुत ही शांतिपूर्ण है। यहां पर शांति का आनंद उठाया जा सकता है। इसी के साथ यहां फूल और आसपास के हरे पहाड़ की भी प्रशंसा होती है। पार्क नोकायन साइकिल चलाना रोलर स्केटिंग आदि जैसे पर्यटक के लिए भी बहुत सारी गतिविधियां है।

जहां पर आप पब्लिक छुट्टी के दौरान भी जा सकते हैं। यह सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलता है। अगर इसकी एंट्री बीच की बात की जाए तो यहां केवल 10 रुपये की फीस है।

अट्टुकड़ झरना

Munnar Trip and Tour
Attukad Falls

मुन्नार एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर पश्चिमी घाट पर्वत में सबसे खूबसूरत झरने देखने को भी मिलते हैं। ऐसा ही एक अटुकड़ वाटरफॉल भी है। यह पहाड़ी इडुक्की जिले में मुन्नार से पल्लीवासल के रास्ते में स्थित है। जहां अट्टुकड़ जलप्रपात तेज धारा से गिरता हुआ एक रोमांचकारी स्थान है। यहां पर आप जरूर घूमने जाएं। यहां की प्रकृति देखने ही लायक है। यहां पर जहां जहां आपकी नजर घूमेगी आपको वहां वहां हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। आप यहां पर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं।

दूसरा दिन

मट्टुपेटी डैम

Munnar Trip 2023
Mattupetty Dam

यह स्थान मुन्नार से 13 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 1700 मीटर ऊपर मट्टुपेटी स्थित खूबसूरत स्थल है। जब आप मुन्नार की यात्रा पर हो तो आप मट्टुपेट्टी जरूर घूमने आए। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद इडुक्की नौका विहार की सुविधा भी प्रदान करता है। यहां स्पीड लांच स्लो स्पीड बोट और उसके आसपास के शोला वन भी ट्रेकिंग के लिए आदर्श स्थल माने जाते हैं।

यह स्थान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलता है इसकी एंट्री फीस 300 रुपये है।

एरविकुलम राष्ट्रीय पार्क

Munnar Trip Idea
Eravikulam National Park

यह पार्क मुन्नार के पास ही है यह भारत के नंबर वन जैव विविध क्षेत्रों के रूप में लिस्टेड है। इसे फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट द्वारा मैनेज भी किया जाता है। 1975 में एरविकुलम को वन्य जीव अभ्यारण घोषित किया गया और फिर 1978 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा भी दिया गया है। यह अद्भुत माउंटेन गोट नीलगिरी तहर का घर है। नीलगिरी तहर के अलावा इस पार्क में मैंमल्स की लगभग 26 विभिन्न प्रजातियां मौजूद हैं।

यह पार्क सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुलता है इसकी एंट्री फीस मात्र 15 रुपये है।

फन फॉरेस्ट एडवेंचर पार्क

Munnar Trip
Adventure Park

मुन्नार का आकर्षक पहाड़ी परिदृश्य इसे एडवेंचर लवर्स के बीच लोकप्रिय माना जाता है। रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग बेहद आनंद कारी गतिविधि है। यहां पर एक प्रोफेशनल मार्गदर्शक के अंडर उपलब्ध है। नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन मुन्नार में अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ-साथ रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग जैसी एक्टिविटी का आयोजन करता है।

यह स्थान सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक खुलता है। इसकी एंट्री फीस 600 रुपये है।

कैसे पहुंच सकते हैं ?

Munnar Trip Plan
Munna Trip by Flight

फ्लाइट से- कोचीन एयरपोर्ट मुन्नार का करीबी एयरपोर्ट है। मुंबई से मुन्नार पहुंचने के लिए फ्लाइट बेस्ट ऑप्शन होता है। मुंबई से आप कोचीन पहुंच सकते हैं और यहां से आपके पास बहुत सारे ऑप्शन है। बेंगलुरु से भी कोचीन की फ्लाइट आसानी से मिल जाती है। कोचीन एयरपोर्ट से मुन्नार केवल 3 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

Munnar Trip and Tour
Munna Trip by Train

ट्रेन से – कोच्चि का एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन मुन्नार से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के लिए भारत के ज्यादातर शहर से आसानी से ट्रेन मिल जाती है। रेलवे स्टेशन के बाहर मुन्नार तक के लिए टैक्सी की सुविधा भी मौजूद है।

मुन्नार एक प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप भी मुन्नार की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप केवल 2 दिन की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं होती है 2 दिन में आप बहुत सारी जगह पर घूम सकते हैं और यहां की हरियाली का आनंद ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको आर्टिकल और जानकारी पसंद आई होगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...