Snow Tracking Tips
Snow Tracking Tips Credit: Istock

Snow Tracking Tips: सर्दियों के मौसम में पहाड़ी इलाकों में घूमने का अलग ही मजा होता है। खासकर तब जब पहाड़ पूरी तरह से बर्फ से ढके हों। बर्फबारी होते देखना हर किसी कि बकिट लिस्‍ट में शामिल होता है। इनदिनों कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई ऊंचे इलाकों में जबरदस्‍त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के साथ यहां हजारों की तादात में पर्यटक स्‍नो ट्रैकिंग का भी लुत्‍फ उठा रहे हैं। स्‍नो ट्रैकिंग करना बेहद ट्रिकी और रोमांचक होता है। यदि आपको स्‍नो ट्रैकिंग का शौक है और बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप भी इस एडवैंचर ट्रिप का प्‍लान बना सकते हैं। लेकिन ट्रिप प्‍लान करने से पहले कुछ जरूरी हैक्‍स और मिस्‍टेक के बारे में जान लें। ताकि स्‍नो ट्रैकिंग का मजा किरकिरा न हो जाए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

स्‍नो ट्रैकिंग का ऐसे बनाएं प्‍लान

Snow Tracking Tips-स्‍नो ट्रैकिंग में बरतें सावधानियां
How to plan for snow tracking

नॉलिज: ट्रिप प्‍लान करने से पहले इलाके, चुनौतियों, ठहरने की जगह, आपातकालीन नंबरों और रेस्‍तरां की जानकारी हासिल कर लें। ताकि अंजान जगह पर किसी तरह की परेशानी न आए।

बजट: किसी भी ट्रिप को प्‍लान करने से पहले अपना बजट तय कर लें। बजट में होटल, खाने, टिकट और जरूरत का सामना खरीदने जैसी हर चीज की प्राइसिंग करें ताकि सफर में पैसों की दिक्‍कत न आए।

गाइड करें: नई जगह और ट्रैकिंग का अनुभव न होने की वजह से स्‍नो ट्रैकिंग ट्रिकी हो सकती है। इसलिए प्‍लान में अनुभवी गाइड को शामिल करें। गाइड और उनके शुल्‍कों के बारे में ऑनलाइन समीक्षाओं के बारे में पढ़ें।

सुरक्षा: ट्रैकिंग के दौरान होने वाले जोखिमों के बारे में जानकारी हासिल करें। सभी सुरक्षा सावधानियां सुनिश्चित करते हुए ट्रिप प्‍लान करें।

स्‍नो ट्रैकिंग में न करें ये गलतियां

हैवी बैग: स्‍नो ट्रैकिंग के दौरान आपको हैवी स्‍नो सूट पहनाए जाते हैं जिसका वजन अधिक होता है। ऐसे में कैरी बैग का वजन उठाना मुश्किल हो सकता है। ट्रैकिंग के दौरान बैग में केवल उतना ही सामान रखें जो आवश्‍यक हो। वरना रास्‍ते में आपको परेशानी हो सकती है।

गलत जूते: स्‍नो ट्रैकिंग बेहद ट्रिकी होती है। हर व्यक्ति इसका आनंद नहीं उठा सकता। ट्रैकिंग के लिए अलग प्रकार के जूतों का इस्‍तेमाल किया जाता है जिसके सोल में कीलें लगी होती हैं। ट्रैकिंग में यदि आप नॉर्मल स्‍नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज का इस्‍तेमाल करेंगे तो आपको चलने में परेशानी महसूस हो सकती है।

गाइड न करना: स्‍नो ट्रैकिंग में रास्‍ते का अंदाजा नहीं लग पाता। जो लोग खुद से ट्रैकिंग करते हैं वह रास्‍ते से भटक सकते हैं। इसलिए गाइड न करने की भूल करने से बचें। ट्रैकिंग के दौरान मनमानी करने से भी बचें अन्‍यथा ट्रिप का मजा किरकिरा हो सकता है।

स्‍नो ट्रैकिंग में रखें इन बातों का ध्‍यान

स्‍नो ट्रैकिंग में बरतें सावधानियां
Keep these things in mind while snow tracking

– स्‍नो ट्रैकिंग को पूरी तरह से इंज्‍वॉय करने के लिए ग्रुप्‍स में बनाए प्‍लान।

– ट्रैकिंग के दौरान अपने साथ जरूरी मेडिसन और खाने का सामान पैक करना न भूलें।

– यदि आपको स्‍नो में सांस लेने में दिक्‍कत आती है तो पंप या इंहेलर हमेशा साथ रखें। 

– ट्रैकिंग के दौरान कम पानी पिएं ताकि बार-बार लू जाने से बचा जा सके।

– ट्रैकिंग में हैवी जूते और कपड़ों को न पहनें। ट्रैकिंग के लिए अलग तरह के कपड़े और जूते होते हैं वही इस्‍तेमाल करें।

– अपने साथ बॉम्‍बर जैकेट और वॉर्मर रखना न भूलें।

– ट्रैकिंग में अपने साथ लाइटर, माचिस और पोर्टेबल हीटर पैक करें ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्‍तेमाल किया जा सके।