north indian food

North India Dishes: नॉर्थ इंडिया भारत के सबसे प्रसिद्ध और सुंदर इलाकों में से एक है। अद्भुत संस्कृति की विरासत से भरा हुआ ये इलाका कई राज्यों और वहां के मशहूर शहरों को समेटे हुए है। ये इलाका केवल प्रसिद्ध स्थान के लिए नहीं बल्कि अपने लाजवाब स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है।

जब आप उत्तर भारत जाएंगे तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा। यहां के कुछ पकवान तो ऐसे हैं जिनका स्वाद विदेशों तक प्रसिद्ध है। अगर आप भी अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने के शौक हैं तो आज हम आपके यहां के कुछ बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं, जिनका आनंद आपको एक बार जरूर लेना चाहिए।

जब आप उत्तर भारत जाएंगे तो आपके यहां बहुत ही स्वादिष्ट बटर चिकन का आनंद लेने को मिलेगा। जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन हैं उनके लिए इससे बेहतर डिश दूसरी नहीं हो सकती। यहां चिकन को ढेर सारी ग्रेवी में बटर डालकर परोसा जाता है, जो स्वाद में लाजवाब होती है।

North India Dishes
Dal Makhani

यह उत्तर भारत के सबसे अधिक प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। यह यहां की प्रमुख डिश है जिसे उड़द की दाल और राजमा से तैयार किया जाता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें क्रीम जैसा मक्खन डाला जाता है। यह आपको सबसे ज्यादा पंजाब के शहरों में खाने को मिलेगी।

Aloo Pratha
Aloo Pratha

उत्तर भारत के राज्यों में गए और आलू के पराठे का स्वाद नहीं चखा तो फिर आपने कुछ नहीं खाया। जब आप यहां के खूबसूरत राज्य पंजाब के चंडीगढ़ जैसे शहरों में जाएंगे तो आपको विशेष तौर पर आलू के स्वादिष्ट पराठे खाने को मिलेंगे। इन्हें बटर लगाकर खाया जाता है। इनके साथ अचार और दही परोसा जाता है।

राजमा चावल का आनंद वैसे तो आपको देश के हर इलाके में लेने को मिल जाएगा। लेकिन जब आप उत्तर भारत जाएंगे तब आपको यहां राजमा चावल खासतौर पर खाने को मिलेंगे। इसके लिए राजमा को ग्रेवी के साथ दाल की तरह बनाया जाता है और इसके साथ चावल परोसे जाते हैं।

छोले भटूरे को अगर आप उत्तर भारत की शान कहेंगे तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। ये पंजाब के शहरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वैसे तो देश भर में इसका स्वाद आप चख सकते हैं लेकिन उत्तर भारत की बात ही अलग है। इसे बनाने के लिए बड़े काबुली चने को गलाकर प्याज टमाटर की ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जाती है। इसके साथ मैदे के गरमा गरम भटूरे बनाए जाते हैं। इसके साथ प्याज और अचार परोसा जाता है।

Chhole Bhature
Chhole Bhature

यह उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है जिसका स्वाद बहुत ही निराला होता है। जिन लोगों को नॉनवेज खाने का शौक है। वो इसे खाने के बाद कभी नहीं भूल पाएंगे। यह लजीज व्यंजन सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर में मिलता है। इसे दही, प्याज और स्वादिष्ट मसालों से तैयार किया जाता है।

Palak Paneer
Palak Paneer

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, जो पालक और पनीर से तैयार की जाती है। इसे बनाने के लिए पालक को पीसा जाता है। इसमें प्याज टमाटर की ग्रेवी भी डाली जाती है और ऊपर से पनीर रोस्ट कर के डाले जाते हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...