Nightlife Ideas: हमारा देश रिच कल्चर, बेहतरीन हिस्ट्री आदि के लिए मशहूर है। लेकिन, यहां रात को घर से बाहर निकलने से पहले लोग दो बार सोचते हैं। हालांकि, अब समय बदल रहा है। आजकल के युवा अपनी लाइफ को पूरी तरह से जीना चाहते हैं। यही कारण है कि अब नाईटलाइफ का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है कि हमारे देश के हर शहर में आप Nightlife एन्जॉय कर सकते हैं। लेकिन। कुछ ऐसे शहर हैं, जहां नाईटलाइफ का फैशन बढ़ रहा है और अगर आप भी कूल नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो इन शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानें इन शहरों के बारे में।
कूल Nightlife को एक्सप्लोर करें इन शहरों में
जैसे-जैसे जमाना बदला है, लोगों के लाइफस्टाइल में भी बदलाव आया है। कुछ शहरों में नाईटलाइफ का चलन आम होता जा रहा है। जानिए इन शहरों के बारे में:
Nightlife Ideas:गोवा-

गोवा अपने बिचिज के साथ-साथ नाईटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। पार्टी पीपल के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह स्टेट बेस्ट बीच पार्टीज, रेव पार्टिस आदि के लिए मशहूर है। यहां कई प्रसिद्ध बार, नाईटक्लब, रेस्टोरेंट आदि हैं। गोवा जाने का सबसे बेहतरीन समय नवंबर से फरवरी तक है।
दिल्ली

दिल्ली को भारत की राजधानी है और नाईट पार्टी व क्लबिंग आदि के लिए भी यह बेस्ट जगह है। दिल्ली में बहुत से क्लब, बार, डिस्कोथेक, रेस्टोरेंट आदि हैं, जहां आप अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ नाईटलाइफ का मजा ले सकते हैं।
मुंबई

मुंबई सिटी ऑफ लाइट और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हार्ट है। इसके साथ ही इसे सपनों का शहर भी कहा जाता है, जो कई चीजों के लिए मशहूर है। इसकी नाईटलाइफ भी उनमें से एक है। यहां कई पॉपुलर बार और नाईटक्लब्स हैं जैसे वोर्टेक्स, क्लब सिरकुस, वन स्ट्रीट ओवर, एस्कोबार आदि।
बैंगलोर

यह शहर भी अपनी डाइवर्स नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है जिसमें लाइव म्यूजिक, उत्तम दर्जे के कैफे और बेहतरीन रेस्टोरेंट शामिल हैं। इस शहर में 200 क्लब व बार हैं और यही कारण है कि इसे ‘भारत की पब कैपिटल’ के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
हैदराबाद

हैदराबाद की वाइब्रेंट पार्टी नाइट्स, पार्टी एनिमल्स के लिए एक ट्रीट की तरह हैं। नवाबों के शहर के बेहतरीन क्लब्स, पब्स और बार्स आपको निराश नहीं करेंगे। हैदराबाद में भारत के कुछ बेहतरीन नाइटलाइफ होटल भी शामिल हैं।
पुणे

पुणे को यंग सिटी भी कहा जाता है क्योंकि यहां स्टूडेंट की संख्या बहुत अधिक है। इस शहर का एटमॉस्फेयर फन फिल्ड है। यहां पर पूरी दुनिया के आर्टिस्ट लाइव कंसर्ट्स भी करते हैं। पुणे के कूल कैफे, पब्स और रेस्टोरेंट्स में नाईटलाइफ का मजा ले सकते हैं।
