Bachelor Party Places
Best places for bachelor party

कम बजट में बैचलर पार्टी के लिए बेस्ट 5 जगहें

हम आपको कुछ ऐसे बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आप कम बजट में भी फुल मस्ती कर सकते हैं और अपनी बैचलर पार्टी को यादगार बना सकते हैं।

Bachelor Party Places: आजकल शादी से पहले बैचलर पार्टी मनाने का फैशन है, जिसमें दोस्तों के साथ मौज-मस्ती व डांस-गाने के साथ खुलकर एन्जॉय किया जाता है। लेकिन शादी में इतने खर्चे होते हैं कि अधिकांश लोग उन खर्चों के कारण बैचलर पार्टी मनाने का प्लान ही कैंसल कर देते हैं। उन्हें लगता है कि वे कहीं बाहर जाकर पार्टी करेंगे तो और भी ज्यादा खर्चा होगा। आपकी भी शादी होने वाली है और आप खर्चे के बारे में सोच कर बैचलर पार्टी मनाने का प्लान नहीं बना रहे हैं, तो आपको ज्यादा सोचते की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आप कम बजट में भी फुल मस्ती कर सकते हैं और अपनी बैचलर पार्टी को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहों के बारें में।

Bachelor Party Places
Shimla

अगर आप गर्मी के मौसम में यहाँ जाएंगे तो आपको गर्मी का बिलकुल भी एहसास नहीं होगा, क्योंकि गर्मी में भी यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है। यहाँ पहाड़ की वादियों और सुहाने मौसम के बीच में दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने में बहुत मजा आता है। यहाँ आप अपनी पार्टी में शिमला के लोकल फूड शामिल करके इस पार्टी को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। साथ ही आप यहाँ कैम्पिंग का रोमांचक अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। यह जगह काफी सस्ता माना जाता है, इसलिए यहाँ आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे और आप खूब एन्जॉय कर पाएंगे। 

Goa
goa

गोवा घूमने जाना का हर किसी का शौक होता है। गोवा बीच पर मस्ती करने का अपना ही अलग मजा है। यहाँ की नाइट पार्टी में लाइव म्यूजिक के साथ बैचलर पार्टी मना कर आप यहाँ खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ सस्ती बीयर के साथ आप सी-फूड भी ट्राई कर सकते हैं।

Dehradun
Dehradun

देहरादून बैचलर पार्टी मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ आपके पास हर तरह के विकल्प मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से आपका बजट कंट्रोल में रहता है। साथ ही यहाँ पहुँचने में भी आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। जब आप यहाँ बैचलर पार्टी मनाने के लिए आएं तो कोशिश करें कि वीकेंड पर ना आएं, क्योंकि वीकेंड पर आपको यहाँ थोड़ी भीड़ मिल सकती है।

अगर आप भीड़भाड़ से कहीं दूर शांति से अपनी बैचलर पार्टी मनाना चाहते हैं तो कसौल आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ आप अपनी पार्टी सेलिब्रेट करने के अलावा यहाँ के प्रसिद्ध स्थान जैसे गिल्बर्ट ट्रेल, मन्की प्वाइंट, क्राइस्ट चर्च, सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट भी देख सकते हैं।

rishikesh
rishikesh

ऋषिकेश की खूबसूरती यहाँ आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहाँ बैचलर पार्टी मनाना आपके लिए जीवन का सबसे यादगार पल हो सकता है। ऋषिकेश में आप पार्टी के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का भी रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। साथ ही आप यहाँ के कैफे में अपने दोस्तों के साथ सुकून से मस्ती वाले पल भी बिता सकते हैं, जो वक्त आपको शादी के बाद शायद ही मिले।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...