Transgender Sex Change: इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ट्रांसजेंडर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें सोसाइटी के भेदभाव से लेकर जीवन जीने तक कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाज में उन्हें कभी सम्मान नहीं मिल पाता क्योंकि उन्हें अपने ही जैसे किसी सेम सेक्स के व्यक्ति से प्यार होता है। दुनिया आज भी इस जेंडर को अपनाने में फेल है। ऐसे कई सवाल है, जिनका जवाब शायद आज भी किसी के पास नहीं है।
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि आखिर ट्रांसजेंडर्स में सेक्स चेंज ऑपरेशन कैसे होता है। इस ऑपरेशन में कितना खर्च आता है। अगर आपके भी दिमाग में ये सवाल आता है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रांसजेंडर्स में सेक्स चेंज ऑपरेशन के बारे में सारी जानकारी देंगे।
कैसे होता है सेक्स-चेंज ऑपरेशन?

मेल से फीमेल में चेज होने का ऑपरेशन प्रोसेस फीमेल से मेल में बदलने के प्रोसेस से थोड़ कम मुश्किल होता है। अगर कोई ट्रांसजेंडर खुद को महिला के रूप में बदलना चाहता है, तो इस प्रोसेस में उसे 2 से 5 सालों का वक्त लगता है। वहीं दूसरी ओर कोई अपने आप को सेक्सुअली तौर पर आदमी के रूप में बदलना चाहता है, तो उसे इस प्रोसेस में लगभग 6-8 सालों का समय लग जाता है।
इस प्रोसेस की शुरूआत सबसे पहले साइकोलॉजिकल एवलुएशन से होती है। ये एक बहुत ही बड़ा स्टेप है। इस स्टेप में व्यक्ति को इसकी जटिलताओं के बारे में समझाया जाता है। जब एक ट्रांसजेंडर इस प्रोसेस के लिए तैयार हो जाता है, तो उसे शुरूआत के एक साल तक हार्मोनल टैबलेट्स दी जाती है।
कौन सी होती है दवाइयां?

एक ट्रांस विमने को एंटी-टेस्टोस्टेरोन टैबलेट्स दी जाती हैं। इसके सेवन से उनके चेहरे के बाल कम होते हैं। साथ ही चेस्ट का विकास होता है। इसके अलावा मेल फीचर्स भी कम होने लगते हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्रांस पुरुष को टेस्टोस्टेरोन दवाइयां दी जाती है, जिससे उनके फेस पर दाढ़ी-मूंछ आने लगती है। इससे उनके ब्रेस्ट कम होने लगते हैं और इसके साथ ही उनके फिमेल फीचर्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इस दौरान डॉक्टर्स, पेशेंट को मॉनिटर करते हैं। इस पूरे प्रोसेस में साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिस्ट और सेक्स चेंज डॉक्टर्स की पूरी टीम शामिल होती है।
कई चैलेंज होते हैं सामने
जब एक व्यक्ति सैक्शुअली खुद को बदलने के बारे में सोचता है, तो उसके दोस्त और सभी जानकार उससे दूरी बनाने लगते हैं। उस व्यक्ति को एक अलग नजर से देखने लगते हैं। कई बार इन लोगों को अपना घर और शहर भी छोड़ना पड़ता है। उनको उस जगह से दूरी बनानी पड़ती है, जहां उनका मजाक बनता है।
यह भी देखें-‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज: Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Poster
कितना लगता है खर्चा?

आपको बता दें कि इस सर्जरी में करीब 2-4 लाख का खर्चा लगता है। वहीं अगर बात की जाए हार्मोनल इंजेक्शन, दवाइयां और डॉक्टर की फीस की बात करें, तो इन सब में लगभग 8-10 लाख का खर्च पड़ता है। ये एक बड़ा फैसला हो सकता है।
